अपना बिजनेस कैसे शुरू करें | apna business kaise kare

अपना बिजनेस कैसे शुरू करें | apna business kaise kare

अपना बिजनेस कैसे शुरू करें | apna business kaise kare

आज के समय में एक नया बिजनेस शुरू करना बहुत ही मुश्किल काम है लेकिन घबराइए मत मुश्किलों को पछाड़कर आगे बढ़ने में ही सफलता मिलती है। एक नया धंधा शुरू करने के लिए आपको सबसे पहले तीन चीजों की आवश्यकता पड़ेगी पूंजी, सेवाएं और हिम्मत कहने का मतलब आपको बिजनेस शुरू करने के लिए लागत की आवश्यकता होगी इसके बाद आप अपने ग्राहकों को कैसी सेवाएं दे रहे हैं यह भी बहुत मायने रखता है और आपको बाजार जोखिमों को सहने की हिम्मत भी रखनी होगी। आज मैं आपके साथ कुछ बातें शेयर कर रहा हूं जो आपको एक नया बिजनेस शुरू करने मैं मदद कर सकती हैं।

विज्ञापन

apna-business-kaise-kare

नया बिजनेस शुरू करने के लिए क्या करें?

1: मार्केट रिसर्च करें

सबसे पहले मार्केट में रिसर्च करें कि ऐसा कौन सा बिजनेस है जो मार्केट में चल सकता है और जिसे आप आसानी से चला सकते हैं यह आपके ऊपर निर्भर करता है कि किस तरह का बिजनेस आपको पसंद है।


2: अपनी पसंद का काम चुने

कोशिश करें ऐसा बिजनेस चुनने की जो आपको पसंद हो जिसमें आप पूरा मन लगाकर काम कर सकें।  यदि आप ऐसा बिजनेस करेंगे जिसमें आपका मन नहीं लगता तो आप अपने बिजनेस को आगे नहीं बढ़ा पाएंगे आप कुछ ही दिन में बोरियत महसूस करने लगेंगे।

apna-business-kaise-kare

3: अपने बिजनेस मॉडल तैयार करें

अपने बिजनेस का एक मॉडल तैयार करें कि आपको माल कहां से खरीदना है? कितनी मात्रा में लेना है? और कितनी मात्रा में किस क्वालिटी में ग्राहक तक पहुंचाना है।

4: अपने बिजनेस को एक अच्छा सा नाम दें

अपने बिजनेस को नाम देना कभी भी ना भूलें अपने बिजनेस को एक अच्छा सा नाम दें और अपने बिजनेस को नाम के साथ आगे बढ़ाएं बड़ी-बड़ी कंपनियां भी यही करती हैं। आपके बिजनेस का नाम आप की ब्रांड वैल्यू दर्शाता है

apna-business-kaise-kare

5: अपने बिजनेस को रजिस्टर कराएं

जैसे ही आप बिजनेस की शुरुआत करते हैं अपने बिजनेस का रजिस्ट्रेशन करवाएं यह सबसे ज्यादा जरूरी है रजिस्ट्रेशन करवा लेने से आप कानूनी दांव पेंच से बच सकते हैं।

6: ग्राहक की पसंद नापसंद को समझें

किसी भी ग्राहक को जबरदस्ती कोई भी सामान टिकआने की कोशिश ना करें ग्राहक की पसंद को समझें और उसी के अनुसार उसे समान उपलब्ध कराएं इससे होगा यह कि ग्राहक का आपके ऊपर भरोसा बढ़ेगा और आपका व्यापार आगे बढ़ेगा।

apna-business-kaise-kare

7: बिज़नेस को टाइम दें

बिजनेस पार्ट टाइम नहीं होता दोस्तों, बिजनेस को पर्याप्त टाइम देना पड़ता है इसीलिए अपने बिजनेस को पूरा टाइम दें ऐसा कभी ना करें कि कभी आप दुकान खोल रहे हैं, कभी नहीं खोल रहे हैं, टाइम बे टाइम खोल रहे हैं, ऐसा कभी भी ना करें अपने बिजनेस को प्रॉपर टाइम दें।

विज्ञापन

8: शुरुआत से ही मुनाफे के बारे में ना सोचे

बिजनेस की शुरुआत में बिजनेस की क्वालिटी और ग्राहक की मांग पर ज्यादा ध्यान दें शुरुआत में ही मुनाफे के बारे में न सोचे यदि आप मुनाफे में ध्यान देंगे तो ग्राहक आपसे दूर भागने लगेंगे इसीलिए बिजनेस की शुरुआत में ग्राहक की मांग पर सबसे ज्यादा ध्यान दें।

9: बिज़नेस का विज्ञापन करें 

अपने बिजनेस का विज्ञापन करें आजकल विज्ञापन के बहुत से साधन उपलब्ध हैं आप सोशल मीडिया से लेकर बैनर पोस्टर या टेलीविजन में भी अपने व्यापार का विज्ञापन कर सकते हैं विज्ञापन करने से लोगों को पता चलेगा कि आप कौन सा काम करते हैं जिससे आपकी आमदनी बढ़ेगी ग्राहक आपके पास आएंगे।

10: लोग क्या कहते है इसकी चिंता छोड़ दें

अपने बिजनेस में तन मन धन सब कुछ लगा दे यह न सोचे कि लोग क्या कहेंगे दोस्तों एक बात याद रखें “लोग तब भी कहते थे जब आप कुछ नहीं कर रहे थे लोग अब भी कहेंगे जब आप कुछ कर रहे हैं” तो लोगों की बातें सुनना बिल्कुल भी छोड़ दें और अपने काम में पूरा मन लगाएं।

उम्मीद करता हूं दोस्तों ऊपर बताए गए उपायों को अपनाकर आप एक अच्छे बिज़नेस की शुरुआत कर सकते है।


(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

विज्ञापन

Faith के फ्री टूल

सभी देखें →

🆕 मिलती-जुलती पोस्ट

जीरो रिस्क: बिना इन्वेस्टमेंट के पैसे कैसे कमाए और अपना ऑनलाइन बिजनेस कैसे शुरू करें

जीरो रिस्क: बिना इन्वेस्टमेंट के पैसे कैसे कमाए और अपना ऑनलाइन बिजनेस कैसे शुरू करें

Money
कम पैसों में बिजनेस कैसे शुरू करें: कम लागत में सफल व्यापार के आधुनिक तरीके और 10+ बेहतरीन आइडिया

कम पैसों में बिजनेस कैसे शुरू करें: कम लागत में सफल व्यापार के आधुनिक तरीके और 10+ बेहतरीन आइडिया

Tech
अपने बिजनेस को ऑनलाइन कैसे करें? छोटे व्यवसाय के लिए आसान शुरुआत

अपने बिजनेस को ऑनलाइन कैसे करें? छोटे व्यवसाय के लिए आसान शुरुआत

Faith
गणेश जी को खुश कैसे करें: सरल पूजा विधि, मंत्र और महत्व | Ganesh ji ko kaise khush kare

गणेश जी को खुश कैसे करें: सरल पूजा विधि, मंत्र और महत्व | Ganesh ji ko kaise khush kare

Faith
विज्ञापन
नवरात्रि में मां काली की पूजा कैसे करें: संपूर्ण विधि, मंत्र और महत्व | Navratri me Maa Kali ki Puja kaise kare

नवरात्रि में मां काली की पूजा कैसे करें: संपूर्ण विधि, मंत्र और महत्व | Navratri me Maa Kali ki Puja kaise kare

Faith
नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा कैसे करें: संपूर्ण विधि और महत्व | Navratra me Maa Durga ki Puja kaise kare step by step

नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा कैसे करें: संपूर्ण विधि और महत्व | Navratra me Maa Durga ki Puja kaise kare step by step

Faith
चमत्कारी शक्ति प्राप्त करने के 2 आसान तरीके | Chamatkari Shakti kaise prapt kare

चमत्कारी शक्ति प्राप्त करने के 2 आसान तरीके | Chamatkari Shakti kaise prapt kare

Faith
कैसे बंद करें ‘नकारात्मक बातें सोचना’ | Nakaratmak sochna kaise band kare

कैसे बंद करें ‘नकारात्मक बातें सोचना’ | Nakaratmak sochna kaise band kare

Faith
विज्ञापन
Vivek Hardaha Written by: Writer, YouTuber and tool builder · Madhya Pradesh

Vivek has been online since 2012 and has worked since 2014 across YouTube, blogs and news platforms. He holds an M.Sc. in Computer Science and an M.A. in Sociology. On Vista Hub he writes practical, plain-language guides on tech, money, health, farming and festivals.

Vista Hub अब WhatsApp पर नई पोस्ट और फ्री टूल्स की अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं। Join करें →

🆕 नई पोस्ट

सब देखें →