Vista Chat बात करो, खुलकर Vista Ai.V पूरा सिस्टम Vista Live TV · रेडियो · न्यूज़
📅 18 अगस्त

MP Online Kiosk Registration 2026: खुद एमपी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें (Step-by-Step प्रोसेस और कमाई)

MP Online Kiosk Registration 2026: खुद एमपी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें (Step-by-Step प्रोसेस और कमाई)
विज्ञापन
विज्ञापन

🎧
सुनिए — पूरी खबर 30 सेकंड में

MP Online Kiosk Registration 2026

क्या आप भी अपनी दुकान या घर से काम करके हर महीने अच्छी खासी कमाई करना चाहते हैं? अगर आप मध्य प्रदेश (MP) में रहते हैं, तो MP Online Kiosk खोलना 2026 में एक बेहतरीन बिज़नेस आइडिया है।

आज के समय में कॉलेज का फॉर्म भरना हो, बिजली का बिल जमा करना हो, या सरकारी नौकरी का आवेदन करना हो—सब कुछ “एमपी ऑनलाइन” (MP Online) के जरिए ही होता है। गाँव हो या शहर, इस काम की डिमांड कभी कम नहीं होने वाली।

लेकिन दोस्तों, रुकिए! एमपी ऑनलाइन की ID लेना अब पहले जैसा आसान नहीं रहा। बहुत से लोग फॉर्म भरते हैं और रिजेक्ट हो जाते हैं क्योंकि उन्हें सही प्रोसेस नहीं पता होता।

इस गाइड में, मैं (विवेक) आपको बिल्कुल आसान भाषा में बताऊंगा कि MP Online Kiosk Registration कैसे करना है, किन गलतियों से बचना है और असली कमाई कैसे शुरू करनी है।

MP Online Kiosk क्या है? (सरल भाषा में)

एमपी ऑनलाइन, मध्य प्रदेश सरकार और TCS (टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस) का एक ज्वाइंट वेंचर है। आसान शब्दों में कहें तो यह सरकार की “दुकान” है जो प्राइवेट लोग (जैसे आप और हम) चलाते हैं।

जब आप इसका ऑथोराइज्ड सेंटर (Kiosk) ले लेते हैं, तो आप सरकार के प्रतिनिधि बन जाते हैं। इसके बदले में सरकार आपको हर ट्रांजेक्शन पर एक फिक्स कमीशन देती है।

विवेक भाई की टिप: अगर आप सिर्फ ऑनलाइन काम नहीं, बल्कि पूरी दुकान सेटअप करना चाहते हैं, तो पहले यह जरूर पढ़ें: MP Online दुकान कैसे खोलें (फर्नीचर और सेटअप का पूरा प्लान)। इससे आपको बजट का सही अंदाजा लग जाएगा।

कियोस्क खोलने के लिए क्या चाहिए? (Eligibility & Requirements)

अप्लाई करने से पहले यह चेकलिस्ट देख लें। अगर इनमें से एक भी चीज़ कम है, तो पहले उसका इंतज़ाम करें, वरना फॉर्म रिजेक्ट हो सकता है।

1. आपकी योग्यता (Eligibility)

  • उम्र: आपकी उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए।
  • शिक्षा: कम से कम 10वीं पास होना जरूरी है (हालांकि 12वीं या कंप्यूटर डिप्लोमा हो तो और भी अच्छा है)।
  • कंप्यूटर ज्ञान: आपको बेसिक कंप्यूटर, इंटरनेट सर्फिंग, और हिंदी-अंग्रेजी टाइपिंग आनी चाहिए।

2. जरूरी सामान (Hardware Requirements)

कियोस्क चलाने के लिए आपके पास ये गैजेट्स होने चाहिए:

  • कंप्यूटर/लैपटॉप: कम से कम Windows 10 हो, क्योंकि अब Windows 7 पर कई सरकारी साइट्स (जैसे Ayushman Bharat) नहीं चलतीं।
  • प्रिंटर (All-in-One): ऐसा प्रिंटर जो स्कैन, कॉपी और प्रिंट तीनों कर सके (जैसे Epson L3250 या HP 419)।
  • इन्टरनेट कनेक्शन: अच्छी स्पीड वाला ब्रॉडबैंड या फाइबर कनेक्शन। मोबाइल हॉटस्पॉट के भरोसे बिज़नेस न करें।
  • बायोमेट्रिक डिवाइस: (Optional लेकिन जरूरी) मंत्रा (Mantra) या मॉर्फो (Morpho) डिवाइस, ताकि आप आधार से पैसे निकालने (AePS) या eKYC का काम कर सकें।

3. दस्तावेज (Documents Checklist) – ध्यान से पढ़ें

यहाँ सबसे ज्यादा लोग गलती करते हैं। अप्लाई करने से पहले इन कागज़ों को स्कैन करके रख लें (JPG फॉर्मेट में, साइज 100KB से कम रखें):

  • आधार कार्ड (Aadhar Card): आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक होना चाहिए।
  • पैन कार्ड (Pan Card): महत्वपूर्ण बात: आपके आधार कार्ड और पैन कार्ड में आपका नाम और जन्मतिथि (DOB) बिल्कुल एक जैसी (Same) होनी चाहिए। अगर स्पेलिंग में जरा भी अंतर है, तो फॉर्म रिजेक्ट हो जाएगा। पहले उसे सुधरवाएं।
  • दुकान का प्रमाण (Address Proof):
    • अगर दुकान आपकी है: बिजली का बिल या प्रॉपर्टी टैक्स की रसीद।
    • अगर किराये पर है: रेंट एग्रीमेंट (Rent Agreement) और मालिक का बिजली बिल।
  • बैंक पासबुक: कैंसिल चेक या पासबुक का फ्रंट पेज।
  • मार्कशीट: 10वीं या 12वीं की मार्कशीट।
  • गुमास्ता (Gumasta): यह दुकान का रजिस्ट्रेशन होता है (शहरी क्षेत्र के लिए अनिवार्य है)।

अब जब आपके पास सारी तैयारी हो गई है, तो चलिए अब आते हैं मेन मुद्दे पर—रजिस्ट्रेशन कैसे करें? यह हम अगले भाग में देखेंगे।

MP Online Kiosk Registration फीस (खर्चा कितना लगेगा?)

अप्लाई करने से पहले अपनी जेब चेक कर लें। MP Online की फीस दो तरह से तय होती है—आपकी दुकान की लोकेशन के हिसाब से।

श्रेणी (Category) रजिस्ट्रेशन फीस (लगभग)
शहरी क्षेत्र (Urban) ₹3000 + 18% GST (लगभग ₹3540)
ग्रामीण क्षेत्र (Rural) ₹1000 + 18% GST (लगभग ₹1180)

ध्यान दें: यह फीस नॉन-रिफंडेबल (Non-refundable) होती है। यानी अगर फॉर्म रिजेक्ट हुआ, तो पैसा वापस नहीं मिलेगा। इसलिए फॉर्म बहुत ध्यान से भरें।

सावधान: अगर फीस भरने के लिए पैसे कम पड़ रहे हैं, तो किसी भी अनजान ऐप से लोन न लें। आजकल मार्केट में बहुत फ्रॉड चल रहा है। सही जानकारी के लिए यह पढ़ें: मोबाइल से लोन कैसे लें? फेक लोन ऐप्स के स्कैम से बचें

MP Online Kiosk Registration Process (Step-by-Step)

अब आते हैं असली काम पर। नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

Step 1: पोर्टल पर जाएं

सबसे पहले MP Online की आधिकारिक वेबसाइट (mponline.gov.in) पर जाएं। ऊपर मेनू में आपको “कियोस्क / नागरिक हेतु” का ऑप्शन दिखेगा। वहां क्लिक करें और “MPOnline Kiosk आवेदन” चुनें।

Step 2: आधार वेरिफिकेशन (e-KYC)

जैसे ही आप फॉर्म खोलेंगे, सबसे पहले सिस्टम आपसे आधार नंबर मांगेगा।

  1. अपना आधार नंबर डालें।
  2. चेकबॉक्स पर टिक करें (सहमति दें)।
  3. OTP या बायोमेट्रिक से वेरीफाई करें। (OTP आपके आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर आएगा)।

Step 3: फॉर्म भरना (Personal Details)

अब आपके सामने एक लंबा फॉर्म खुलेगा। इसमें आपको ये डिटेल भरनी है:

  • Applicant Details: आपका नाम (जैसा आधार में है), पिता का नाम, जन्मतिथि।
  • Shop Address: दुकान का पता, वार्ड नंबर, और पिन कोड। (ध्यान रहे: पता वही डालें जो आपके बिजली बिल या गुमास्ता में लिखा है)।
  • Bank Details: खाता संख्या और IFSC कोड। (कमीशन इसी खाते में आएगा)।
  • PAN Card Number: इसे सही-सही भरें।

Step 4: डॉक्यूमेंट अपलोड

जो डॉक्युमेंट्स हमने Part 1 में तैयार किए थे, उन्हें यहाँ अपलोड करें। याद रखें, फाइल का साइज और फॉर्मेट (JPG/PDF) वेबसाइट के निर्देशानुसार ही हो, वरना अपलोड फेल हो जाएगा।

Step 5: भुगतान (Payment)

सब कुछ भरने के बाद ‘Preview’ करें। एक बार फिर से स्पेलिंग चेक करें। अगर सब सही है, तो ऑनलाइन पेमेंट (Net Banking/UPI/Debit Card) कर दें। पेमेंट होते ही आपको एक Application Number मिलेगा। इसे लिख कर रख लें।

असली खेल यहाँ शुरू होता है (Verification Process)

ज्यादातर यूट्यूब वीडियो और ब्लॉग्स आपको बस यहीं तक बताते हैं। लेकिन दोस्तों, फॉर्म भरने से ID नहीं मिलती। असली मेहनत अब शुरू होती है।

1. जिला ई-गवर्नेंस सोसाइटी (DeGS) जाना होगा

ऑनलाइन आवेदन करने के बाद, आपको अपनी फाइल (हार्ड कॉपी) लेकर अपने जिले के “कलेक्ट्रेट ऑफिस” (Collectorate) में जाना होगा। वहां “ई-गवर्नेंस विभाग” (e-Governance Department) होता है।

आपको वहां के अधिकारी (District Manager) से मिल कर अपनी फाइल सबमिट करनी होगी। वे आपकी लोकेशन चेक करेंगे कि वहां पहले से कोई कियोस्क तो नहीं है।

2. फिजिकल वेरिफिकेशन (Physical Verification)

कई बार अधिकारी आपकी दुकान पर विजिट (Visit) करने भी आ सकते हैं। वे देखेंगे कि आपके पास कंप्यूटर, प्रिंटर और इंटरनेट सच में है या नहीं। अगर सब सही मिला, तो वो अपनी ID से आपका आवेदन “Approve” कर देंगे।

3. एग्रीमेंट (Agreement) साइन करना

अप्रूवल मिलने के बाद, आपको ₹500 के स्टाम्प पेपर पर MP Online के साथ एक एग्रीमेंट साइन करना होता है। इसे नोटरी करवा कर वापस ऑफिस में जमा करना होता है।

जब यह सब हो जाएगा, तब आपके ईमेल पर MP Online Kiosk ID और Password आएगा।

भविष्य की प्लानिंग: जब आपकी ID आ जाए और कमाई शुरू हो, तो पैसे उड़ाने की जगह सेविंग पर ध्यान दें। छोटी-छोटी बचत से बड़ा फंड कैसे बनता है, यह जानने के लिए देखें: रोज़ ₹500 बचाकर 10 साल में लखपति कैसे बनें? (Live Calculation)

तो दोस्तों, यह था ID लेने का पूरा प्रोसेस। लेकिन ID मिलने के बाद काम कैसे करना है? कौन सी सर्विस में सबसे ज्यादा पैसा है? और मेरी सीक्रेट टिप्स क्या हैं? यह सब हम अगले भाग (Part 3) में जानेंगे।

MP Online Kiosk से कमाई कितनी होगी? (Real Income)

सच बात बताता हूँ—सिर्फ MP Online के भरोसे मत बैठना। शुरुआत में कमाई कम हो सकती है, लेकिन जैसे-जैसे लोगों को पता चलेगा, काम बढ़ेगा।

MP Online में कमाई दो तरह से होती है:

  1. Official Commission: सरकार आपको हर ट्रांजेक्शन पर कुछ पैसा देती है। जैसे बिजली बिल पर ₹5 से ₹10, या किसी बड़े फॉर्म पर ₹50 तक।
  2. Portal Charges + Service Charge: आप कस्टमर से फॉर्म भरने की मेहनत (लेबर चार्ज) अलग से ले सकते हैं। जैसे प्रिंटिंग का पैसा, स्कैनिंग का पैसा और इंटरनेट चार्ज।

मोटा-मोटा हिसाब: अगर आप दिन के 10-15 फॉर्म भी भरते हैं और फोटोकॉपी/प्रिंटिंग का काम भी करते हैं, तो महीने के ₹15,000 से ₹25,000 आराम से कमा सकते हैं।

बिजनेस प्लान बी (Plan B): अगर आपकी दुकान पर आपकी पत्नी या घर की कोई महिला भी हाथ बंटाना चाहती है, तो MP Online के साथ सिलाई का काम भी शुरू किया जा सकता है। इसमें कमाई डबल हो सकती है। आइडिया यहाँ देखें: सिलाई की दुकान कैसे खोलें? (कम लागत में ज्यादा मुनाफा)

विवेक भाई की एडवाइस (Technical & Pro Tips)

ये वो बातें हैं जो कोई कोर्स या यूट्यूब वीडियो नहीं सिखाएगा, ये अनुभव से आती हैं:

1. ब्राउज़र सेटिंग्स (Browser Settings) का खेल

MP Online और सरकारी वेबसाइट्स (जैसे E-Uparjan) हर ब्राउज़र पर नहीं चलतीं। Chrome कई बार धोखा दे जाता है।

  • टिप: अपने कंप्यूटर में Mozilla Firefox (थोड़ा पुराना वर्जन) या Microsoft Edge का “Internet Explorer Mode” हमेशा तैयार रखें। जावा (Java) की सेटिंग्स सही रखना बहुत जरूरी है।

2. डिजिटल सिग्नेचर (DSC) बनवा लें

जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र या खसरा-खतौनी निकालने के लिए आपको Class-3 DSC (Digital Signature Certificate) की जरूरत पड़ेगी। इसे ID आते ही बनवा लें, वरना आधे कस्टमर लौट जाएंगे।

3. वॉलेट मैनेजमेंट (Wallet Management)

MP Online वॉलेट में बहुत ज्यादा पैसा ब्लॉक न करें। ₹2000-₹3000 रखें और जैसे जरूरत हो, तुरंत नेट बैंकिंग से टॉप-अप (Top-up) करें। कई बार पैसा फंस जाता है, तो रिफंड आने में 7 दिन लग जाते हैं।

कम बजट में बिज़नेस: अगर आपको लगता है कि कंप्यूटर और प्रिंटर का खर्चा (₹50,000+) अभी आपके बजट से बाहर है, तो निराश न हों। आप बहुत कम पैसे में भी बिज़नेस शुरू कर सकते हैं। यह पढ़ें: सब्जी की दुकान कैसे खोलें? (₹5000 में शुरू करें)

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q1: क्या मैं मोबाइल से MP Online Kiosk चला सकता हूँ?
नहीं। फॉर्म भरने, प्रिंट निकालने और डिजिटल सिग्नेचर के लिए कंप्यूटर या लैपटॉप होना अनिवार्य है। मोबाइल से आप सिर्फ स्टेटस चेक कर सकते हैं।

Q2: Kiosk ID मिलने में कितना समय लगता है?
अगर आपके डॉक्यूमेंट सही हैं और आपने जिला ई-गवर्नेंस ऑफिस में बात कर ली है, तो 15 से 30 दिन के अंदर ID मिल जाती है।

Q3: अगर मेरा फॉर्म रिजेक्ट हो गया तो क्या फीस वापस मिलेगी?
जी नहीं। रजिस्ट्रेशन फीस (₹1000 या ₹3000) नॉन-रिफंडेबल होती है। इसलिए फॉर्म बहुत सावधानी से भरें।

Q4: क्या मैं अपनी ID किसी दोस्त को ट्रांसफर कर सकता हूँ?
नहीं, MP Online Kiosk ID नॉन-ट्रांसफरेबल (Non-transferable) होती है। यह सिर्फ उसी व्यक्ति के नाम पर रहेगी जिसने अप्लाई किया है।

Q5: क्या सरकारी नौकरी वालों को ID मिल सकती है?
नहीं। अगर आप पहले से किसी सरकारी पद पर हैं, तो आप अपने नाम से कियोस्क नहीं ले सकते। आप अपने परिवार के किसी बेरोजगार सदस्य के नाम पर ले सकते हैं।

Q6: सबसे ज्यादा कमाई किस सीजन में होती है?
जब भी कोई बड़ी सरकारी भर्ती (जैसे पुलिस, पटवारी, शिक्षक) आती है या कॉलेज के एडमिशन शुरू होते हैं (मई-जुलाई), तब काम सबसे ज्यादा होता है।

निष्कर्ष (Conclusion)

दोस्तों, MP Online Kiosk सिर्फ एक दुकान नहीं, बल्कि डिजिटल दुनिया से जुड़ने का एक शानदार मौका है। अगर आप थोड़ी सी मेहनत और सही जानकारी के साथ काम करें, तो यह एक सम्मानजनक और प्रॉफिटेबल बिज़नेस है।

बस ध्यान रखें—शुरुआत में ग्राहक बनाने पर जोर दें, मुनाफे पर नहीं। व्यवहार अच्छा रखेंगे तो ग्राहक बार-बार आपके पास ही आएगा।

अगर आपको रजिस्ट्रेशन में कोई भी दिक्कत आ रही हो, तो कमेंट में पूछें। हमारी टीम (Team vhoriginal.com) आपकी मदद जरूर करेगी। शुभकामनयें!

🗓️ आज का इतिहास — 18 अगस्त

  • 2008। परवेज मुशर्रफ ने पाकिस्तान के राष्ट्रपति पद से इस्तीफा दिया, जिससे देश में एक बड़े राजनीतिक बदलाव की शुरुआत हुई।
  • 1945। पुण्यतिथि: नेताजी सुभाष चंद्र बोस की ताइवान में विमान दुर्घटना में मृत्यु मानी जाती है, हालांकि यह आज भी शोध का विषय है।
  • 1945। वियतनाम में अगस्त क्रांति की शुरुआत हुई, जिसने देश को फ्रांसीसी औपनिवेशिक शासन से मुक्ति दिलाने की राह दिखाई।
पूरी जानकारी ›

💰 पैसा और करियर

View All

Candlestick Patterns क्या है? चार्ट समझने का सबसे आसान तरीका

कैंडलस्टिक पैटर्न क्या है और ट्रेडिंग चार्ट को सही तरीके से कैसे पढ़ें? जानिए जापानी कैंडल्स के पीछे की साइकोलॉजी और आसान नियम।

जानकारी को पूरा पढ़ें

· Vivek Hardaha

गांव में 20 हज़ार में शुरू करें ये धंधा, महीने की तगड़ी कमाई

गांव में रहते हैं और कम बजट में बिजनेस शुरू करना चाहते हैं? 20 हजार में शुरू होने वाले इन बेस्ट आइडियाज को जानें और कमाई शुरू करें।

जानकारी को पूरा पढ़ें

· Vivek Hardaha
विज्ञापन

10 हज़ार सैलरी में भी होगी हर महीने बचत, जानिए एमपी का असली गणित

कम कमाई में बचत कैसे करें? बिना भूखे पेट रहे और बिना किसी फालतू उपदेश के जानिए मध्य प्रदेश के हिसाब से पैसे बचाने का सही तरीका।

जानकारी को पूरा पढ़ें

· Vivek Hardaha

🔥 न्यूज़ और ट्रेंडिंग

View All

एनालॉग पनीर पर सख्त एक्शन: क्या आप भी खा रहे हैं नकली पनीर?

एनालॉग पनीर पर सरकार की सख्ती के बाद जानिए यह नकली पनीर कैसे बनता है और आपकी सेहत को कितना नुकसान पहुंचाता है। असली पनीर की पहचान करना सीखें।

जानकारी को पूरा पढ़ें

· Vivek Hardaha
विज्ञापन

लाड़ली बहना योजना अगस्त किस्त: रक्षाबंधन पर मिलेगा तोहफ़ा?

लाड़ली बहना योजना की अगस्त किस्त कब आएगी? जानिए रक्षाबंधन के ख़ास शगुन, तारीख़ और मोबाइल से स्टेटस चेक करने का आसान तरीक़ा। पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।

जानकारी को पूरा पढ़ें

· Vivek Hardaha

💻 टेक और AI

View All

बरसात में फोन की बैटरी तेजी से क्यों खत्म होती है? जाने सच

क्या बारिश के मौसम में आपके फोन की बैटरी भी पानी की तरह बहती है? जानिए इसके पीछे का असली कारण और आसान उपाय। पूरी रिपोर्ट पढ़ें!

जानकारी को पूरा पढ़ें

· Vivek Hardaha

भीगा मोबाइल चावल में मत डालो — ये 1 गलती फोन बर्बाद कर देगी

पानी में गिरा फोन चावल में डाल रहे हैं? यह आदत आपके फोन को हमेशा के लिए डेड कर सकती है। जानिए सुखाने का असली वैज्ञानिक तरीका और तुरंत क्या करें।

जानकारी को पूरा पढ़ें

· Vivek Hardaha
विज्ञापन

फोन खो जाए तो UPI और बैंक अकाउंट तुरंत ऐसे करें सुरक्षित

फोन चोरी या गुम होने पर UPI पिन और बैंक बैलेंस खाली होने से बचाएं। जानिए सिम ब्लॉक और बैंक अकाउंट फ्रीज करने का सही तरीका।

जानकारी को पूरा पढ़ें

· Vivek Hardaha
0:00 1:05

💪 सेहत और फिटनेस

View All

20 मिनट फ़ोन = 1 कप कॉफ़ी? जानिए रात की नींद का पूरा हिसाब

क्या रात में 20 मिनट मोबाइल चलाना आपकी नींद चुरा रहा है? जानिए ब्लू लाइट और मेलाटोनिन का सच और पाएं बेहतर नींद के टिप्स।

जानकारी को पूरा पढ़ें

· Vivek Hardaha

बरसात में गीले कपड़ों की बदबू कैसे हटाएं? जानें असली वजह

बारिश में कपड़ों से सीलन और बदबू क्यों आती है? जानें इसके पीछे का वैज्ञानिक कारण और इसे दूर करने के 6 आसान घरेलू उपाय। अभी पढ़ें!

जानकारी को पूरा पढ़ें

· Vivek Hardaha

मशरूम धोने की 1 गलती बना सकती है इसे जहरीला! जानें सही तरीका

क्या आप भी मशरूम को पानी में डुबोकर धोते हैं? यह तरीका आपकी सेहत बिगाड़ सकता है। जानिए मशरूम साफ करने का सही और आसान तरीका। पढ़ें पूरी गाइड!

जानकारी को पूरा पढ़ें

· Vivek Hardaha

🧠 दिमाग और सोच

View All

रात को नींद न आए तो फ़ोन मत उठाओ, तुरंत करें ये 4 काम

रात 2 बजे नींद खुल जाए तो स्क्रीन देखने की गलती बिल्कुल न करें। अच्छी नींद पाने के 4 आसान और असरदार तरीके जानिए इस आर्टिकल में।

जानकारी को पूरा पढ़ें

· Vivek Hardaha

सपने का मतलब होता है क्या? जानें सपनों का असली विज्ञान

क्या सपने सच होते हैं? जानिए नींद विज्ञान (Sleep Science) सपनों के पीछे का क्या सच बताता है और दिमाग रात में ये तस्वीरें क्यों दिखाता है। पूरी जानकारी के लिए पढ़ें।

जानकारी को पूरा पढ़ें

· Vivek Hardaha
0:00 1:14

तंत्र-मंत्र का काला सच: अंधविश्वास या साइकोलॉजिकल ठगी?

तंत्र-मंत्र और बाबाओं के नाम पर लोग कैसे अपने लाखों रुपये गंवा बैठते हैं? जानिए ठगी का पूरा मनोविज्ञान और बचने के आसान तरीके।

जानकारी को पूरा पढ़ें

· Vivek Hardaha

❤️ रिश्ते और परिवार

View All

बेटी की शादी की सही उम्र: क़ानून और समाज की सच्चाई

बेटी की शादी की सही उम्र क्या होनी चाहिए? जानिए भारतीय क़ानून, सामाजिक दबाव और करियर के बीच सही संतुलन। पूरा सच यहाँ पढ़ें।

जानकारी को पूरा पढ़ें

· Vivek Hardaha

रक्षाबंधन पर बहन के लिए बेस्ट 50+ इमोशनल और नई शायरी (2026)

रक्षाबंधन पर अपनी प्यारी बहन को भेजें दिल छू लेने वाली ये नई शायरी। वॉट्सऐप स्टेटस और मैसेज के लिए बेस्ट कलेक्शन पढ़ें और शेयर करें।

जानकारी को पूरा पढ़ें

· Vivek Hardaha

रक्षाबंधन में बहन को क्या गिफ्ट दें: 2026 के यूनिक और काम के आइडियाज

रक्षाबंधन पर बहन के लिए बेस्ट गिफ्ट ढूंढ रहे हैं? उम्र, उपयोगिता और सुरक्षा से जुड़े ये बेहतरीन उपहार देखकर सही फैसला लें। आज ही बेस्ट आइडिया चुनें!

जानकारी को पूरा पढ़ें

· Vivek Hardaha

🎓 पढ़ाई और नॉलेज

View All

हाई स्कूल इंग्लिश ग्रामर चार्ट्स HD: 4 बेस्ट स्टडी चार्ट

हाई स्कूल छात्रों के लिए इंग्लिश ग्रामर के बेहतरीन विजुअल चार्ट्स। Tenses, Voice, Speech और Parts of Speech HD में अभी सेव करें।

जानकारी को पूरा पढ़ें

· Vivek Hardaha

Direct Indirect Speech Rules Chart: आसान फॉर्मूले से सीखें नरेशन

डायरेक्ट और इनडायरेक्ट स्पीच के सभी नियम हिंदी में समझें। Tense, Pronoun और Time बदलने का आसान चार्ट और आसान उदाहरण, अभी पूरा पढ़ें।

जानकारी को पूरा पढ़ें

· Vivek Hardaha

Active and Passive Voice Rules Chart Download: आसान नियम और PDF

Active and Passive Voice के सभी Tense Rules, Pronoun बदलाव और आसान फॉर्मूले समझें। पूरा PDF Rules Chart फ्री में डाउनलोड करें!

जानकारी को पूरा पढ़ें

· Vivek Hardaha

📱 मोबाइल वॉलपेपर गैलरी

View All

देशभक्ति वाली शायरी फोटो इमेज वॉलपेपर – Desh Bhakti HD Wallpapers

देशभक्ति शायरी फोटो और तिरंगा एचडी वॉलपेपर डाउनलोड करें। 15 अगस्त और 26 जनवरी पर अपने दोस्तों के साथ शेयर करें।

जानकारी को पूरा पढ़ें

· Vivek Hardaha

Gen Z Tiranga DP & Wallpapers: कूल स्वैग में देश भक्ति इमेजेस

जेन जी स्टाइल में तिरंगे के साथ कूल ऐनिमे और मॉडर्न डीपी इमेजेस। अपने व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम पर नया देशभक्ति स्वैग दिखाएं। अभी डाउनलोड करें!

जानकारी को पूरा पढ़ें

· Vivek Hardaha

किसान और तिरंगा HD वॉलपेपर: देशभक्ति वॉलपेपर इमेजेस

खेतो में तिरंगा लहराते भारतीय किसानों की सुंदर HD इमेजेस। स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस पर डाउनलोड और शेयर करने के लिए बेहतरीन कलेक्शन देखिये!

जानकारी को पूरा पढ़ें

· Vivek Hardaha

🕉️ अध्यात्म और आस्था

View All

हनुमान चालीसा पढ़ने से डर क्यों भाग जाता है? जानिए साइंस और लॉजिक

क्या रात को अंधेरे में डर लगता है? जानिए हनुमान चालीसा के पाठ से मन का डर और घबराहट दूर होने का असली मनोवैज्ञानिक कारण। पूरा सच पढ़ें!

जानकारी को पूरा पढ़ें

· Vivek Hardaha

शुभ और अशुभ मुहूर्त: जानिए हिंदू कैलेंडर बनने का पूरा साइंस

हिंदू कैलेंडर और पंचांग कैसे बनता है? जानिए तिथि, नक्षत्र और ग्रहों के पीछे की असली गणित व विज्ञान। पूरी जानकारी के लिए पढ़ें।

जानकारी को पूरा पढ़ें

· Vivek Hardaha

कावड़ यात्रा का इतिहास: जानें पुराणों और कथाओं में पहला कावड़िया कौन था

कावड़ यात्रा की शुरुआत कब और कैसे हुई? जानिए समुद्र मंथन, रावण, परशुराम और श्रीराम से जुड़ी पौराणिक कथाएं और ऐतिहासिक तथ्य। पूरी जानकारी के लिए पढ़ें।

जानकारी को पूरा पढ़ें

· Vivek Hardaha
0:00 1:16

🎊 त्योहार और वॉलपेपर

View All

भारतीय सेना HD वॉलपेपर: देशभक्ति और तिरंगे वाली फोटो

भारतीय थल सेना के वीरों और लहराते तिरंगे की शानदार HD वॉलपेपर गैलरी। अपने मोबाइल स्क्रीन पर डाउनलोड करें और देशभक्ति से भर जाएं!

जानकारी को पूरा पढ़ें

· Vivek Hardaha

15 अगस्त रंगोली डिज़ाइन: इंडिपेंडेंस डे की खास रंगोली

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के लिए सुंदर, आसान और तिरंगा थीम वाली रंगोली डिज़ाइन देखें। स्कूल, ऑफिस और घर सजाने के लिए बेस्ट आइडियाज चुनें!

जानकारी को पूरा पढ़ें

· Vivek Hardaha

Tiranga Dark Wallpaper: 15+ HD तिरंगा बैकग्राउंड मोबाइल के लिए

अगर मोबाइल स्क्रीन के लिए Tiranga Dark Wallpaper HD ढूंढ रहे हैं, तो ये बेस्ट कलेक्शन देखें। फ्री डाउनलोड करें और अभी शेयर करें!

जानकारी को पूरा पढ़ें

· Vivek Hardaha

🗂️ Categories