नई पोस्ट की जानकारी WhatsApp पर पाएं:Join करें

गन्ने का रस पीने के 14 फायदे और नुकसान | Ganne ka ras pine ke fayde

गन्ने का रस पीने के 14 फायदे और नुकसान | Ganne ka ras pine ke fayde

🎧
सुनिए — पूरी खबर सिर्फ 1 मिनट में

गन्ने का रस पीने के फायदे और नुकसान | Ganne ka ras pine ke fayde

आज हम इस पोस्ट में आपको बताएंगे गन्ने के रस पीने के फायदे और गन्ने का रस पीने से आपको क्या नुकसान हो सकता है इसके बारे में।

विज्ञापन
गन्ने का रस पीने के फायदे और नुकसान  Ganne ka ras pine ke fayde

गर्मियों के आते ही बाजारों में गन्ने का रस बिकने लगता है। और लोग बड़े शौक से गन्ने का रस पीते हैं। गन्ने का रस पीने में मीठा होता है जो लोगों को बहुत पसंद आता है। मार्केट में मिलने वाले अन्य जूसों की तुलना में गन्ने का रस काफी सस्ता होता है इसीलिए भी लोग गन्ने का रस पीना पसंद करते हैं। गन्ने का रस पीने में जितना टेस्टी होता है उतना ही हमारे शरीर के लिए लाभदायक होता है। गन्ने में कई ऐसे औषधि गुण होते हैं जो हमारे शरीर को स्वस्थ रखते हैं। छोटी-मोटी समस्याओं से लेकर बड़ी बीमारी तक गन्ने के रस के सेवन से दूर हो सकती हैं।

गन्ने की तासीर ठंडी होती है इसीलिए गन्ने का रस गर्मियों में पीने की सलाह दी जाती है। गर्मियों में गन्ने का रस सेवन करने से ज्यादा फायदे मिलते हैं। यदि आप मेहनत वाला काम करते हैं या जिम जाते हैं तो ऐसा माना जाता है कि कसरत करने के बाद गन्ने का रस पीना शरीर के लिए ज्यादा लाभदायक होता है। कसरत करने के बाद गन्ने का रस पीने से शरीर में ज्यादा ऊर्जा आती है.

गन्ने का रस पीने के फायदे और नुकसान  Ganne ka ras pine ke fayde

गन्ने का रस पीने के फायदे

गन्ने का रस पीने की बहुत से फायदे हैं जिन्हें आगे विस्तार से बताया गया है।

1. कब्ज

गन्ने का रस पीने से पेट में पैदा होने वाली एसिडिटी और पेट में पैदा होने वाली जलन कम होती है और कब्ज से छुटकारा मिलता है।

2. ह्रदय

गन्ने के रस में पोटेशियम मौजूद होता है जो रक्त वाहिकाओं और धमनियों के तनाव को कम करता है जिससे हमारा ब्लड प्रेशर कम होता है और दिल के दौरे और स्टोर का जोखिम भी कम हो जाता है। कहा जा सकता है कि गन्ने का रस हृदय के लिए फायदेमंद है.

गन्ने का रस पीने के फायदे और नुकसान  Ganne ka ras pine ke fayde

विज्ञापन

3. ऊर्जा

यदि आप एनर्जी ड्रिंक की तरह तुरंत ऊर्जा प्राप्त करना चाहते हैं तो आप गन्ने का रस का सेवन कर सकते हैं। गन्ने का रस एक एनर्जी ड्रिंक की तरह कार्य करता है जो हमें तुरंत ऊर्जा देता है.

4. प्रतिरोधक क्षमता

गन्ने का रस हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है जिससे हमारे शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता में वृद्धि होती है।

5. खून की कमी

यदि आपके शरीर में खून की कमी हो रही है तो गन्ने का रस का सेवन आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। क्योंकि गन्ने का रस हमारे शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ाता है जिससे शरीर में खून की कमी दूर होती है।

6. कैंसर

गन्ने का रस कैंसर जैसी घातक बीमारी से भी लड़ने में हमारे शरीर की मदद करता है। गर्मियों में नियमित रूप से कम मात्रा में गन्ने का रस पीने से कैंसर जैसी घातक बीमारी के असर को कम किया जा सकता है।

7. मुंह से बदबू

यदि गर्मियों में आपका मुंह बार-बार सूखता है और मुंह से दुर्गंध आती है तो गन्ने का रस का सेवन आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। यदि आप नियमित रूप से गन्ने के रस का सेवन करेंगे तो आपके मुंह से आने वाली बदबू खत्म हो जाएगी।

8. हड्डी

गन्ने का रस हमारे शरीर की कमजोर हड्डियों को मजबूत बनाता है और दांतो को भी मजबूत बनाए रखता है। इसलिए गन्ने के रस का सेवन हमें जरूर करना चाहिए।

9. लीवर

यदि आपको लिवर से जुड़ी कोई समस्या है तो गन्ने का रस पीना आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। क्योंकि गन्ने का रस हमारे लीवर को खराब होने से बचाता है और शरीर में ग्लूकोस के स्तर को सामान्य बनाए रखने में मदद करता है।

विज्ञापन

10. शुगर

यदि आपको शुगर की समस्या है तब भी आप कम मात्रा में गन्ने का रस का सेवन कर सकते हैं याद रहे शुगर लेवल हाई होने पर गन्ने का रस का सेवन ज्यादा मात्रा में ना करें।

11.मूत्र विकार

गन्ने का रस हमारे मूत्रमार्ग को सुचारू रूप से कार्य करने में मदद करता है गन्ने के रस के सेवन से हमारा मूत्रमार्ग साफ रहता है और पेशाब खुलकर आता है जिससे हमें पेशाब संबंधी समस्याएं नहीं होती।

12. नाखून

यदि आपके नाखून और दांत कमजोर हो रहे हैं तो आपको गन्ने का रस का सेवन जरूर करना चाहिए। गन्ने के रस में कई तरह के ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो नाखूनों को और दांतो को मजबूत बनाते हैं।

13. गैस

यदि आपके पेट में बार-बार गैस बनती है तो आपको शाम के समय गन्ने के रस में थोड़ा-सा सेंधा नमक मिलाकर सेवन करना चाहिए इससे एसिडिटी में काफी आराम मिलता है।

14. घाव

गन्ने का रस हमारे शरीर में हो रहे घावों को जल्दी भरता है। क्योंकि गन्ने के रस में पर्याप्त मात्रा में शर्करा मौजूद होता है जो घावों को भरने में मदद करता है।

गन्ने का रस पीने के नुकसान 

गन्ने का रस पीते समय एक बात का ध्यान रखें कि कभी भी बहुत ज्यादा ठंडे गन्ने का रस नहीं पीना चाहिए। यदि आप गन्ने का रस फ्रिज में रखते हैं तो फिर से बाहर निकालने के कुछ समय बाद गन्ने के रस का उपयोग करें। गन्ने का रस एक या दो गिलास से ज्यादा नहीं पीना चाहिए। बाजारों में मिलने वाले गन्ने के रस में बेचने वाले मसाले मिलाते हैं इन मसालों से हमारा पेट खराब हो सकता है। इसीलिए गन्ने का रस पीते समय ऐसे मसालों से दूर रहें और सादे गन्ने का रस पीए। बहुत ज्यादा पुराने गानों का रस भी हमारे लिए नुकसानदायक होता है गन्ने का रस पीने के लिए हमेशा ताजे कटे गन्नों का उपयोग करें। यदि आपको शुगर की समस्या है तो गन्ने का रस पीने में सावधानी बरतें।

नोट:- यदि आपका शुगर लेवल बहुत ज्यादा हाई रहता है और आप एक मधुमेह के पेशेंट हैं तो गन्ने का रस पीने से पहले अपने डॉक्टर से जरूर सलाह ले लें।




विज्ञापन

सेहत और फिटनेस के फ्री टूल

सभी देखें →

🗓️ आज का इतिहास — 15 अक्टूबर

  • 2003। चीन ने अपने पहले मानवयुक्त अंतरिक्ष यान 'शेंझोउ 5' को सफलतापूर्वक लॉन्च किया, जिससे वह अंतरिक्ष में पहुंचने वाला तीसरा देश बना।
  • 1997। भारत के पूर्व राष्ट्रपति और महान वैज्ञानिक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का जन्म: इन्होंने भारत के मिसाइल कार्यक्रम को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया।
  • 1990। सोवियत संघ के अंतिम नेता मिखाइल गोर्बाचेव को शीत युद्ध समाप्त करने के प्रयासों के लिए नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
पूरी जानकारी ›
Vivek Hardaha लेखक:

Vivek Hardaha, Madhya Pradesh. M.Sc. (Computer Science) and M.A. (Sociology). Writing since 2014 on science, logic and society in simple words.

Vista Hub अब WhatsApp पर नई पोस्ट और फ्री टूल्स की अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं। Join करें →

🆕 मिलती-जुलती पोस्ट

घर में सड़े अंडे जैसी बदबू आए तो क्या करें? पहले सुरक्षा, फिर कारण घर में सड़े अंडे जैसी बदबू आए तो क्या करें? पहले सुरक्षा, फिर कारण सेहत और फिटनेस सोकर उठने पर शरीर पर नीले निशान या खरोंच क्यों दिखते हैं? सोकर उठने पर शरीर पर नीले निशान या खरोंच क्यों दिखते हैं? सेहत और फिटनेस नींद में दम घुटना और हाँफकर उठना: ऊपरी हवा समझने से पहले ये जानें नींद में दम घुटना और हाँफकर उठना: ऊपरी हवा समझने से पहले ये जानें सेहत और फिटनेस रात को कोई नाम पुकारता सुनाई दे तो क्या करें? नींद और आवाजों का रहस्य रात को कोई नाम पुकारता सुनाई दे तो क्या करें? नींद और आवाजों का रहस्य सेहत और फिटनेस
विज्ञापन
रात को अचानक घबराहट और तेज धड़कन क्यों होती है? कारण और क्या करें रात को अचानक घबराहट और तेज धड़कन क्यों होती है? कारण और क्या करें सेहत और फिटनेस नींद में शरीर हिल नहीं पाता और छाती पर दबाव लगता है: साया या स्लीप पैरालिसिस? नींद में शरीर हिल नहीं पाता और छाती पर दबाव लगता है: साया या स्लीप पैरालिसिस? सेहत और फिटनेस