Pubg Game खेलने के 5 फायदे और 7 नुकसान (पब्जी मोबाइल गेम) | pubg ke fayde aur nuksan in hindi

Pubg Game खेलने के 5 फायदे और 7 नुकसान (पब्जी मोबाइल गेम) | pubg ke fayde aur nuksan in hindi

क्या हैं pubg mobile game के फायदे और नुकसान, लोग क्यों फस जाते हैं इसके addiction में?

दोस्तों कहते हैं कि इस दुनियां में हर एक चीज़ के दो पहलू होते है एक अच्छा एक बुरा, अब ये पूरी तरह से हम पर निर्भर करता है कि हम किस पहलू का कितना उपयोग करते है। कहने का मतलब यदि किसी बुरी चीज को भी सीमित मात्रा में उपयोग किया जाए तो उसका अच्छा पहलू हमारे लिए फायदेमंद हो सकता है, लेकिन यहां पर मैंने एक बात कही उसका ध्यान रखिएगा “सीमित मात्रा”
चलिए अब बात करते हैं आज के समय मे बहुत ज्यादा viral हो रहे video game PUBG Mobile के बारे में।

● आखिर ये PUBG Mobile है क्या?

पब्जी मोबाइल एक तरह का वर्चुअल वीडियो गेम है जिसे मोबाइल और कंप्यूटर पर खेला जाता है। इसका पूरा नाम Player Unknowns Battle Grounds है। इस गेम को चलाने वाली कंपनी का नाम Tancent Company है। और pubg mobile को बनाने वाले का नाम है Branden Greene जो कि आयरलैंड के रहने वाले हैं।

विज्ञापन
pubg game ke fayede, pubg ke nuksan, kya hai pubg, pubg in hindi,

इस गेम को सबसे पहले कंप्यूटर के लिए बनाया गया इसके बाद सन 2018 में इसे एंड्राइड ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए गूगल प्ले स्टोर में डाल दिया गया जहाँ इस गेम को 10 मिलियन से भी ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है इस गेम को बनाने के लिए बहुत ही आधुनिक और नई टेक्नोलॉजी, ग्राफिक्स का प्रयोग किया गया है इस गेम ने गेमिंग के क्षेत्र में बहुत से रिकॉर्डओं को तोड़ा है।

● Pubg Mobile Game addictive क्यों है?

दोस्तों पब्जी मोबाइल गेम को इस तरह डिजाइन किया गया है कि इसे खेलने वाला व्यक्ति धीरे-धीरे इसके एडिक्शन में फसते जाता है इसके अंदर बनाए गए नियम, इसके अंदर तैयार किए गए ग्राफिक्स, ग्राफिक्स के अंदर बनाए गए कलर, लोगों को एक मैप के अंदर खेलने की दी गई आजादी लोगों को इस खेल की ओर आकर्षित करती है। इस खेल में 100 खिलाड़ियों को एक सीमित क्षेत्र(मैप) के अंदर छोड़ दिया जाता है और इनमें से जो एक खिलाड़ी या एक ग्रुप आखिरी में बचता है वही विजेता कहलाता है। 
pubg addiction का असली कारण: दोस्तों प्रत्येक व्यक्ति के अंदर बचपन से ही एक सोल्जर(योध्या), हीरो बनने की इच्छा होती है और इस तरह के बैटलग्राउंड वाले वीडियो गेम्स लोगों की इस तरह की इच्छा (फंतासी) को पूरा करते हैं जिसे वो अपनी जिंदगी में पूरा नहीं कर पाते इसलिए लोग इस तरह के गेम्स को खेलना पसंद करते हैं और उन्हें इसकी लत लग जाती है।

● Pubg Mobile Game खेलने के 5 फायदे-

दोस्तों यदि आप pubg मोबाइल गेम को “हफ्ते में 7 से 9 घंटे” खेलते हैं तो आपको इस गेम से बहुत से फायदे हो सकते हैं ऐसे ही कुछ फायदों के बारे में हम नीचे बात करने वाले हैं।

pubg game ke fayde, pubg ke nuksan, kya hai pubg, pubg in hindi,
1. मनोरंजन- इस गेम का सबसे बड़ा फायदा है कि जब कभी आप बोर हो रहे हों, आपके पास करने को कुछ काम ना हो और आप टाइम पास करना चाह रहे हो तब आप अपने समय को गुजारने के लिए कुछ समय के लिए पब्जी गेम का लाभ उठा सकते हैं इससे आप का समय तो कट ही जाएगा और आपको अच्छा खासा मनोरंजन भी मिल जाएगा।
2. थोड़े समय के लिए तनाव से मुक्ति- जब आप इस गेम को खेलते हैं तो पूरी तरह से इस गेम में घुस जाते हैं जिससे आपको अपने जीवन की समस्याएं और तनाव को भूलने में काफी मदद मिलती है लेकिन याद रखिएगा कि इस तरह की मदद थोड़े समय के लिए ही होती है।

विज्ञापन

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

3. नए दोस्तों से मिलना- ऐसे ऑनलाइन गेम जिसे खेलने के लिए 3 से 4 प्लेयर की जरूरत पड़ती है ऐसे गेम्स में हमें हमेशा नए दोस्त मिलते हैं कभी कभी देखा गया है कि ऑनलाइन मिलने वाले दोस्त जिंदगी भर भी दोस्त बने रहते हैं। कहने का मतलब इस तरह के गेम आपको नए दोस्तों से मिलने का अवसर देते हैं।
4. एकता की भावना- स्वाभाविक है जब गेम को कुछ लोग मिलकर खेलेंगे तो उनके अंदर एकता की भावना पैदा होगी, एक दूसरे का साथ देना, एक दूसरे को बचाना और मिलकर एक मिशन को अंजाम देना, हमारे अंदर एकता की भावना को पैदा करता है, अगर आप गेम खेलते हैं तो आपको मेरी बातें समझ में आ गई होंगी।
5. तेज नज़र- ऐसा देखा गया है कि जो लोग दिन में एक से डेढ़ घंटे ऑनलाइन गेम्स खेलते हैं उनकी नजरें बाकी लोगों की अपेक्षा तेज हो जाती है ऐसे लोग नज़र के सामने अचानक से आए बदलाव को तुरंत पहचान लेते हैं गेम खेलने वाले लोग छोटी मोटी पहेलियों को भी जल्दी ही समझ लेते हैं।

( Note:- दोस्तों ऊपर बताए गए फायदों का लाभ आपको तभी मिलेगा जब आप गेम को सीमित मात्रा में अपने मनोरंजन के लिए खेलेंगे) कोशिश करें इस तरह के ऑनलाइन गेमों को आप एक से डेढ़ घंटे से ज्यादा ना खेलें।

● Pubg Mobile Game खेलने के 7 नुकसान-

दोस्तों यदि आप गेम खेलने में अपना सारा दिन बिता देते हैं, आपको गेम के अलावा कुछ दिखाई नहीं देता, आप हर समय गेम की बातें करते हैं और हर समय सोचते रहते हैं कि कब आप को गेम खेलने का मौका मिले तो समझ जाइए कि आपको इस तरह के गेम्स की लत लग चुकी है और इस लत के क्या नुकसान हो सकते हैं इसका अध्ययन हम आगे करेंगे।

pubg game ke fayde, pubg ke nuksan, kya hai pubg, pubg in hindi,
1. आंखों पर बुरा असर- यदि आप दिन-रात गेम खेलते हैं तो ऐसा करने से आपकी आंखों पर बुरा असर पड़ेगा क्योंकि मोबाइल से निकलने वाली लाइट हमारी आँखों की रेटिना को काफी हद तक प्रभावित करती है जिससे हमारी आंखों में धुंधलापन, ठीक से दिखाई न देना, सिरदर्द जैसी समस्याएं आ सकती हैं।
2. समय की बर्बादी- इस तरह की गेम खेलने से जिस चीज की सबसे ज्यादा बर्बादी होती है वह है समय, जी हां दोस्तों ऐसा देखा गया है कि ऐसे गेम को खेलने वाले लोग लगातार तीन से चार 4 घंटे तक गेम को खेलते रहते हैं हर समय गेम और गेम से जुड़ी घटनाओं की बातें करते रहते हैं। जिससे उनका बहुत ज्यादा समय बर्बाद होता है।


विज्ञापन

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

3. नींद ना आना- अपनी आंखों का इतना ज्यादा इस्तेमाल करने के कारण नींद ना आने की समस्या स्वाभाविक है यदि हम अपनी आंखों को आराम नहीं देंगे तो रात के समय हमें सोने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है।
4. डिप्रेशन और तनाव- ज्यादा वीडियो गेम्स खेलने वाले लोग डिप्रेशन और तनाव में रहती हैं क्योंकि भी वर्चुअल दुनिया से कनेक्ट हो जाती हैं और असली दुनिया को समझ नहीं पाते उन्हें नकली दुनिया में ही अपनी असली दुनिया दिखाई देने लगती है गेम के अंदर के लोग ही उन्हें अपने लगने लगते हैं ऐसे में बाहर की दुनिया और बाहर के लोग उनके लिए डिप्रेशन और तनाव पैदा करते हैं।
जरूर पढ़ें- मन को शांत रखने के 10 आसान तरीके। 
जरूर पढ़ें- ये 7 आदतें कर रही हैं आपके जीवन के सत्यानाश
5. पाचन तंत्र में गड़बड़ी और मोटापा- एक जगह बैठकर दिनभर गेम खेलने से पाचन तंत्र में गड़बड़ी, कब्ज और मोटापे की समस्या होना आम बात है।
6. हिंसक स्वभाव- इस तरह के battle Ground से जुड़े गेम्स में मारधाड़ और खून खराबा भरपूर मात्रा में दिखाया जाता है, एक दूसरे को मार कर आगे बढ़ने की आदत हमें हिंसक बनाती है, इसीलिए इस तरह के गेम को ज्यादा खेलने वाले लोग हिंसक हो जाते हैं असली दुनिया में भी हमेशा मारधाड़, गाली और लड़ाई की बातें करते हैं।
7. पैसों की बर्बादी- और दोस्तों सबसे जरूरी बात इस तरह के गेम की कीमत बहुत ज्यादा होती है इन्हें खेलने में मोबाइल का डाटा भी काफी ज्यादा मात्रा में खर्च होता है ऐसी गेम को हमेशा बड़े एम्युलेटर, ज्यादा ग्राफिक्स वाले कंप्यूटर या महंगे मोबाइलों पर ही अच्छी तरह खेला जा सकता है यदि हमें इन सब चीजों को लेना पड़े तो हमें काफी मात्रा में पैसे खर्च करने होंगे जो कि एक तरह से पैसों की बर्बादी ही है।
जरूर पढ़ें:- घर बैठे मोबाइल और इंटरनेट से पैसे कैसे कमाएं ?

● हाल ही कि pubg mobile से जुड़ी बुरी घटनाएं-

1. एक बच्चे ने पब्जी मोबाइल की स्किन खरीदने के लिए अपने ही घर से 50000₹ चुराए।
2. रेल की पटरी पर बैठकर pubg खेलने वाले 2 लोगों की मौत।
3. 19 साल के बच्चे ने pubg ना खेलने देने पर अपने परिवार पर चाकू से वार किया।
4. लगातार 45 दिन तक पब्जी खेलने से हुई 20 के लड़के की मौत।
5. Pubg time limit- और ये अपनी तरह का पहला गेम है जिसमे गेमिंग कंपनी ने स्वयं ही टाइम लिमिट लगाई है 18 साल से ज्यादा वाले इसे 6 घंटे से ज्यादा देर नही खेल सकते। और 18 से कम वाले 4 घंटे से ज्यादा pubg mobile नही खेल सकते।

● Winner Winner Chicken Dinner क्या है?

pubg game ke fayde, pubg ke nuksan, kya hai pubg, pubg in hindi,
पश्चिमी देशों में आज से लगभग 50 से 80 साल पहले ताश की बाजी जीतने पर जीतते वाले को अपने सभी दोस्तों को चिकेन डिनर कराना होता था, जिसे लोग विनर विनर चिकेन डिनर कहते थे। इसी को इस गेम में जोड़ा गया है। (पर वो Chicken Dinner असली होता था, और ये वर्चुअल है)
यदि आपके भी ऑनलाइन गेमिंग से जुड़े कुछ अनुभव हैं तो उन्हें कमेंट में जरूर शेयर करें।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

विज्ञापन

Faith के फ्री टूल

सभी देखें →

🆕 मिलती-जुलती पोस्ट

Vivek Hardaha Written by: Writer, YouTuber and tool builder · Madhya Pradesh

Vivek has been online since 2012 and has worked since 2014 across YouTube, blogs and news platforms. He holds an M.Sc. in Computer Science and an M.A. in Sociology. On Vista Hub he writes practical, plain-language guides on tech, money, health, farming and festivals.

Vista Hub अब WhatsApp पर नई पोस्ट और फ्री टूल्स की अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं। Join करें →

🆕 नई पोस्ट

सब देखें →