ऑनलाइन पढ़ाई के फायदे और नुकसान | Online padhai ke fayde aur nuksan

ऑनलाइन पढ़ाई के फायदे और नुकसान | Online padhai ke fayde aur nuksan

ऑनलाइन पढ़ाई के फायदे और नुकसान | Online padhai ke fayde aur nuksan

आने वाले समय को देखते हुए यही लगता है कि अब पढ़ाई ऑनलाइन ही होगी। अभी की स्थिति में कोरोना वायरस के चलते सरकार ने यह निर्णय लिया है कि बच्चों को घर पर ही ऑनलाइन शिक्षा दी जाएगी। लेकिन क्या यह ऑनलाइन पढ़ाई बच्चों को फायदा पहुंचाएगी? क्या है इसके नुकसान और क्या है इसके फायदे चलिए इनके बारे में बात करते हैं।

विज्ञापन
ऑनलाइन पढ़ाई के फायदे और नुकसान | Online padhai ke fayde aur nuksan

ऑनलाइन पढ़ाई के फायदे

दोस्तों ऑनलाइन पढ़ाई के बहुत से फायदे हैं चलिए उनके बारे में बात करते हैं। 

1 ऑनलाइन पढ़ाई में बच्चों को ऐसा महसूस ही नहीं होता कि वे पढ़ाई कर रहे हैं। लैपटॉप और मोबाइल की स्क्रीन पर देख कर पढ़ाई करने से उन्हें यह मनोरंजन जैसे लगता है जिससे बच्चे पढ़ाई में ज्यादा ध्यान देते हैं।

2. ऑनलाइन पढ़ाई करने से समय की बचत होती है टीचरों की भी और स्टूडेंट्स की भी जो समय उन्हें आने जाने में लगता था वही समय में भी एक्स्ट्रा पढ़ाई कर सकते हैं।

3. ऑनलाइन पढ़ाई में बच्चे तकनीक से वाकिफ होते हैं क्योंकि आगे आने वाले भविष्य को देखते हुए ऐसा लगता है कि पढ़ाई ऑनलाइन ही होगी। ऐसे में बच्चों और टीचरों का तकनीक से वाकिफ होना बहुत जरूरी है।

4. ऑनलाइन पढ़ाई से बच्चों को एक फायदा यह भी होता है कि वे गैजेट और इंटरनेट का प्रयोग करना सीख जाते हैं और इंटरनेट का प्रयोग करके बच्चे अन्य माध्यमों से भी पढ़ाई कर सकते हैं।

5. ऑनलाइन पढ़ाई में बच्चे अपने घर से ही पढ़ाई करते हैं जिससे वे कंफर्टेबल महसूस करते हैं और उन्हें डरने की कोई जरूरत नहीं होती।

6. ऑनलाइन पढ़ाई का सबसे बड़ा फायदा यह है कि कोरोना वायरस की तरह फैलने वाले अन्य वायरस ज्यादा नहीं फैल पाते जिससे बच्चे और शिक्षक दोनों ही सुरक्षित रहते हैं।

ऑनलाइन पढ़ाई के फायदे और नुकसान | Online padhai ke fayde aur nuksan

ऑनलाइन पढ़ाई के नुकसान

दोस्तों जिस तरह सिक्के के दो पहलू होते हैं उसी तरह ऑनलाइन पढ़ाई के भी दो पहलू हैं पहला इससे हमें लाभ होता है और दूसरा इसके नुकसान भी हैं तो चलिए बात करते हैं ऑनलाइन पढ़ाई के नुकसानों के बारे में।

विज्ञापन

1 ऑनलाइन पढ़ाई में बच्चे घर से ही पढ़ाई करते हैं जिससे उनका ध्यान भटकने के चांसेस बढ़ जाते हैं घर पर हो रही गतिविधि उन्हें पढ़ाई करने में डिस्टर्ब करती हैं।

2. जब बच्चे घर पर ऑनलाइन पढ़ाई करते हैं तो उनका ध्यान भटकता है वे इंटरनेट पर अन्य चीजें या गलत चीजें भी सर्च करने लगते हैं। ऐसे में बच्चों को गलत ज्ञान भी मिल सकता है।

3. ऑनलाइन पढ़ाई में इंटरनेट की समस्या भी कभी-कभी दखल देती है पढ़ाई करते समय यदि इंटरनेट और नेटवर्क खराब हो जाए तो इससे बच्चों की पढ़ाई डिस्टर्ब होती है।

4. कुछ बच्चे गरीब घर से होते हैं जो कि ऐसे महंगे गैजेट्स और मोबाइल नहीं ले सकते ऐसे बच्चे कैसे ऑनलाइन पढ़ाई कर सकते हैं। अभी हाल ही में एक खबर आई थी कि किसी किसान ने अपना एक बैल बेचकर बच्चे के लिए मोबाइल खरीदा।

5. आजकल के ज्यादातर शिक्षकों और बच्चों को इंटरनेट का ज्यादा ज्ञान नहीं है वे तकनीकी ज्ञान से दूर हैं जिस कारण से उन्हें ऑनलाइन पढ़ाई करवाने में दिक्कत का सामना करना पड़ता है

6. इस तरह की पढ़ाई में बच्चे टीचर से डरते नहीं हैं उन्हें पता होता है कि टीचर अभी हमसे बहुत दूर है। ऐसे में वे होमवर्क और अन्य स्कूल की गतिविधियों से दूर रहते हैं।

ऑनलाइन पढ़ाई के फायदे और नुकसान | Online padhai ke fayde aur nuksan

7. ऑनलाइन पढ़ाई में कभी-कभी बच्चे बहाने भी बनाने लगते हैं जैसे कि नेटवर्क नहीं मिल रहा है, मोबाइल नहीं है, आवाज सुनाई नहीं दे रही है इत्यादि बहाने बच्चे बनाने लगते हैं।

8 ऑनलाइन पढ़ाई में बच्चों को स्कूल वाली फीलिंग नहीं आती। बच्चे अकेले बैठकर घर में पढ़ाई करते हैं जिससे वे दोस्ती करना और स्कूल वाले माहौल से दूर हो जाते हैं उन्हें स्कूल वाला माहौल नहीं मिल पाता।

दोस्तों हम कह सकते हैं कि ऑनलाइन पढ़ाई के फायदे भी हैं और नुकसान भी लेकिन ऐसा नहीं है कि इसके नुकसानों को देखते हुए हम ऑनलाइन पढ़ाई बंद ही कर दें। अभी की स्थिति में देश में लॉकडाउन और कोरोनावायरस की समस्या चल रही है इसके चलते हमें घर पर ही रहना चाहिए और ऑनलाइन पढ़ाई को सपोर्ट करना चाहिए।


जरूर पढ़ें: सकारात्मक सोच की शक्ति


जरूर पढ़ें: कम पैसों में बिजनेस कैसे शुरू करें


जरूर पढ़ें: आपका भविष्य खराब कर रही हैं ये 8 आदतें


जरूर पढ़ें:  कम खर्च में वजन बढ़ाने वाला नाश्ता


विज्ञापन

Faith के फ्री टूल

सभी देखें →

🆕 मिलती-जुलती पोस्ट

Vivek Hardaha Written by: Writer, YouTuber and tool builder · Madhya Pradesh

Vivek has been online since 2012 and has worked since 2014 across YouTube, blogs and news platforms. He holds an M.Sc. in Computer Science and an M.A. in Sociology. On Vista Hub he writes practical, plain-language guides on tech, money, health, farming and festivals.

Vista Hub अब WhatsApp पर नई पोस्ट और फ्री टूल्स की अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं। Join करें →

🆕 नई पोस्ट

सब देखें →