मोबाइल से पैसे कैसे कमाए | mobile se paise kaise kamayen

मोबाइल से पैसे कैसे कमाए | mobile se paise kaise kamayen

🎧
सुनिए — पूरी खबर सिर्फ 1 मिनट में

मोबाइल से पैसे कैसे कमाए | mobile se paise kaise kamayen

दोस्तों आज के समय में पैसे हर कोई कमाना चाहता है लेकिन क्या आपको पता है आप घर बैठे ही आसानी से ऑनलाइन मोबाइल के जरिए ही पैसे कमा सकते हैं इंटरनेट पर ऐसे बहुत से तरीके उपलब्ध हैं जिनका उपयोग करके आप घर बैठे ही मोबाइल और इंटरनेट से पैसे कमा सकते हैं।

विज्ञापन

दोस्तों ऐसे 6 तरीके हैं जिनके उपयोग से आप इंटरनेट पर वीडियो बनाकर, आर्टिकल लिखकर, फोटो खींचकर और अपने प्रोफेशन का उपयोग करके पैसे कमा सकते हैं।

मोबाइल से पैसे कैसे कमाए | mobile se paise kaise kamayen

घर बैठे इंटरनेट से पैसे कमाने के 6 तरीके:-

1. कैसे यूट्यूब (YouTube) की मदद से इंटरनेट से पैसे कमाएं-

दोस्तों यूट्यूब आज के समय में एक बहुत ही बड़ा वीडियो प्लेटफॉर्म है और धीरे-धीरे करके यह दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सर्च इंजन बनते जा रहा है ऐसे में आप यूट्यूब पर एक अकाउंट बनाकर अपना एक चैनल शुरू कर सकते हैं, जिसे आप ऐडसेंस के साथ मॉनिटाइज करके अपने चैनल के वीडिओज़ पर आने वाले विज्ञापनों के आधार पर पैसे कमा सकते हैं। इसके लिए आपको यूट्यूब पर एक चैनल बनाना होगा, जिसे आप चाहे तो डेस्कटॉप या मोबाइल पर भी बना सकते हैं, इसके बाद आपको उस चैनल पर खुद का बनाया हुआ ओरिजनल कॉन्टेंट या वीडियो जो कि YouTube community guidelines को फॉलो करता हो को अपलोड करना होगा, ऐसे कुछ वीडियोस को अपलोड करने के बाद जब आप (यूट्यूब के रूल्स के हिसाब से 1000 सब्सक्राइबर्स और 4000 घंटों का वॉच टाइम) पूरा कर लेते है तो आप अपने चैनल को ऐडसेंस के द्वारा मोनेटाइज करने के लिए एप्लीकेशन लगा सकते हैं, इसके बाद चैनल अप्रूव हो जाने पर ऐडसेंस आपके यूट्यूब चैनल्स पर अपलोड किए गए वीडियोस पर विज्ञापन दिखाकर इसके बदले आपको कमीशन देगा। आज के समय में ऐसी बहुत से यूट्यूबर हैं जिन्होंने छोटी शुरुआत करके अपने आप को एक बड़े मुकाम पर पहुंचा लिया है, आप चाहें तो आप भी यूट्यूब की मदद से घर बैठे ही पैसे कमा सकते हैं। 

विज्ञापन

2. ब्लॉग लिखकर इंटरनेट से पैसा कमाएं-

दोस्तों यदि आप लिखने में रुचि रखते हैं, या फिर किसी एक विषय या कैटेगिरी में आप की पकड़ बहुत अच्छी है जैसे की लाइफ स्टाइल, स्पोर्ट्स, हेल्थ, ब्यूटी, क्राफ्ट, कुकिंग, न्यूज, पॉलिटिक्स किसी भी तरह की कैटेगरी पर यदि आप की पकड़ मजबूत है आप उसके बारे में लिख सकते हैं तो आप इंटरनेट पर ब्लॉक बनाकर घर बैठे ही पैसे कमा सकते हैं। इसके लिए आपको थोड़ा-बहुत HTML प्रोग्रामिंग का ज्ञान, इंटरनेट SEO टेक्निक्स, वेब होस्टिंग आदि का ज्ञान होना जरूरी है। 

*इसके लिए आपको सबसे पहले एक डोमेन नेम खरीदना होगा।

*इसके बाद आपको एक वेब होस्टिंग खरीदनी होगी।

*फिर आप अपने ब्लॉग पर पोस्ट डाल सकते हैं।

*आप पोस्ट डालने और हटाने का काम मोबाइल की मदद से भी कर सकते हैं।

*पोस्ट डालते समय आपको सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन SEO के बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए तभी आपकी पोस्ट गूगल में रैंक कर पाएंगी।

*और आपको रोजाना पोस्ट लिखना होगा।

कुछ ऐसी वेबसाइट भी है जैसे कि ब्लॉगर जो आपको फ्री में वेब होस्टिंग दे सकती हैं आप ब्लॉगर का प्रयोग करके फ्री में एक ब्लॉग बना सकते हैं बाद में आप उसे ऐडसेंस से अप्रूव करा कर ऐडसेंस के ऐड अपने ब्लॉग पर लगा सकते हैं, जिससे आप की कमाई होगी और आप इंटरनेट से पैसा कमा सकेंगे। जैसा कि अभी आप जो आर्टिकल पढ़ रहे हैं यह भी एक तरह की ब्लॉग में ही लिखा गया है।

मोबाइल से पैसे कैसे कमाए | mobile se paise kaise kamayen

3. फोटोग्राफी या स्टॉक फोटोज बेच कर इंटरनेट से पैसा कमाएं-

दोस्तों यदि आप एक अच्छे फोटोग्राफर हैं, आपको फोटो के बारे में नॉलेज है, आपके द्वारा खींची गई बोल फोटो अपने आप में कुछ कहती है, तो आप अपनी फोटो को इंटरनेट पर कुछ वेबसाइटों की मदद से बेच सकते हैं, इंटरनेट पर सबसे ज्यादा शटरस्टॉक, गेटी इमेज और बिग बाजार जैसी स्टॉक इमेज साइट्स पर सबसे ज्यादा फोटोस बेची और खरीदी जाती हैं, इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की भी जरूरत नहीं है बस आपको अच्छी फोटोग्राफी आनी चाहिए। आप अपना एक अकाउंट बनाकर आसानी से फोटो अपलोड करके जैसा कि आप फेसबुक और व्हाट्सएप वगैरह में करते हैं पैसे कमा सकते हैं। लेकिन मैं बार-बार कहना चाहूंगा दोस्तों की आपकी फोटो में दम होना चाहिए। फ़ोटो क्लिक करने के लिए आप अपने मोबाइल कैमरे या फिर DSLR जैसे कैमरे की मदद ले सकते हैं बस एक बात का ध्यान रखिएगा कि आप की फोटो क्वालिटी अच्छी होनी चाहिए।

विज्ञापन

4. एफ़िलीएट मार्केटिंग का उपयोग करके इंटरनेट से पैसा कमाएं- 

एफिलिएट मार्केटिंग से आप अच्छे खासे पैसे कमा सकते हैं इसके लिए आपको अमेज़न या फ्लिपकार्ट के एफिलिएट प्रोग्राम में जुड़ना होगा, इसके बाद आप वहां पर प्रोडक्ट्स के लिंक को मोबाइल की मदद से सोशल मीडिया वेबसाइट अपने ब्लॉग या अपने मैसेज के माध्यम से लोगों तक पहुंचा सकते हैं उन लिंक्स पर आने वाले ट्रैफिक और ट्रैफिक के द्वारा की गई शॉपिंग के आधार पर आपको एफिलिएट प्रोग्राम के तहत कमीशन दिया जाता है। अगर आप एक यूट्यूबर हैं तब आप अपने कैमरा, लाइट, आदि का एफ़िलीएट लिंक अपने डिस्क्रिप्शन में शेयर कर सकते हैं।

5. अपने प्रोफैशन का उपयोग करके इंटरनेट से पैसा कमाएं-

यदि आप अपने प्रोफेशन जिसमें आप एक्सपर्ट हैं का उपयोग करके इंटरनेट से पैसा कमाना चाहते हैं तो आप चाहे तो अपनी एक वेबसाइट या अपना एक ब्लॉग बना सकते हैं या फिर आप चाहें तो फाइबर जैसे प्लेटफॉर्म में जाकर एक अकाउंट बनाकर अपने द्वारा किए गए काम से पैसे कमा सकते हैं, यहां पर आपके द्वारा किए गए काम की मिनिमम पेमेंट आपको $5 यानी कि करीब 300 से ₹400 मिल सकती हैं आप यहां पर कई तरह के काम कर सकते हैं जैसे की वीडियो एडिटिंग, ग्राफिक्स एडिटिंग, कंटेंट मार्केटिंग, बैनर डिजाइन, पेंटिंग्स, फोटोग्राफी आदि आप जिस भी प्रोफेशन में हो उसके सेवाएं दे कर काम के बदले फाइबर की मदद से घर बैठे ही अच्छे खासे पैसे कमा सकते हैं।

6. कुछ छोटे मोबाइल ऐप्प का उपयोग करके इंटरनेट से पैसा कमाएं-

दोस्तों आपने व्हाट्सएप और कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर देखा होगा कि कुछ लोग रेफरल कोड शेयर करके या वीडियो देखकर या न्यूज़ शेयर करके पैसे कमाते हैं। जी हां दोस्तों कुछ ऐसी वेबसाइट्स है जो उनके द्वारा दिए गए लिंक को शेयर करने पर आपको उसका कमीशन देती है लेकिन इन एप्स की मदद से आप कब तक और कितने पैसे कमा पाएंगे यह कहना मुश्किल है।

मोबाइल से पैसे कैसे कमाए | mobile se paise kaise kamayen

7. अपने बिजनेस की वेबसाइट बना कर इंटरनेट से पैसा कमाएं-

यदि आप कोई बिजनेस करते हैं और आपका बिजनेस अच्छा खासा चल रहा है लेकिन इसके बाद भी आप अपने बिजनेस को बढ़ाकर इंटरनेट की मदद से पैसा कमाना चाहते हैं तो आपको अपने बिजनेस की एक वेबसाइट बनानी होगी और उस वेबसाइट में अपने बिजनेस से संबंधित हर एक तरह की जानकारी जैसेकि आप क्या काम करते हैं? कैसे काम करते हैं? और आपके काम की क्वालिटी क्या है? के हिसाब से पोस्ट और तस्वीरें डालनी होगी इससे होगा ये कि जब लोगों को आपकी वेबसाइट के बारे में पता चलेगा तो लोग आपकी दुकान तक आने से पहले ही आपकी वेबसाइट में जाकर आपके बिजनेस के बारे में जान सकेंगे और आप चाहे तो वेबसाइट के ट्रैफिक के हिसाब से अगर ज्यादा ट्रैफिक आता है तो आप ऐडसेंस से अपनी वेबसाइट को अप्रूव करवा कर उसमें ऐड भी लगा सकते हैं अगर आप वेबसाइट बनाना चाहते हैं तो यहां पर बहुत से ऐसे वेब होस्टिंग और डोमेन सेलिंग वेबसाइट्स है जो आपको सस्ते दामों पर डोमेन नेम उपलब्ध करा सकती हैं।

दोस्तों एक बात ध्यान रखिए आप इंटरनेट से पैसे कमाने के बारे में सोच रहे हैं और दोस्तों जब पैसे की बात आती है वहां पर हमें सीरियस होना पड़ता है तभी हम पैसे कमा पाते हैं, ऊपर बताए गए सभी के सभी प्लेटफार्म पर आपको काम रेगुलर और दिल लगाकर करना होगा। आपको ऐसा कांटेक्ट डालना होगा जो आपके द्वारा ही बनाया गया हो, कॉपी करके और चोरी करके डाली गई पोस्ट गूगल आसानी से समझ लेता है और एक अच्छे कांटेक्ट को गूगल ऑटोमेटिक ही पहचान लेता है, अगर आप अपने काम में पूरी तरह ईमानदार रहेंगे तो आप इंटरनेट से इतने पैसे कमा सकते हैं जिसकी आपने कभी कल्पना भी नहीं की होगी।

और आखिर में मैं आपसे एक बात एक बार और कहना चाहूंगा कि “इंटरनेट ही आने वाला भविष्य है”

दोस्तों यदि आप भी घर बैठे ऑनलाइन इंटरनेट से पैसे कमाना चाहती हैं तो हमें कमेंट में जरूर बताएं हम आपकी पूरी मदद करेंगे।



विज्ञापन

Money के फ्री टूल

सभी देखें →

🆕 मिलती-जुलती पोस्ट

Crypto Se Paise Kaise Kamaye Mobile Se: स्मार्टफोन का इस्तेमाल करके मोबाइल से क्रिप्टो में पैसे कैसे कमाए जाते हैं Crypto Se Paise Kaise Kamaye Mobile Se: स्मार्टफोन का इस्तेमाल करके मोबाइल से क्रिप्टो में पैसे कैसे कमाए जाते हैं Money घर बैठे मोबाइल और इंटरनेट से पैसे कैसे कमाए | mobile internet se paise kaise kamaye घर बैठे मोबाइल और इंटरनेट से पैसे कैसे कमाए | mobile internet se paise kaise kamaye Money Mobile Se Paise Kaise Kamaye: ‘Button Dabao’ स्कैम से बचो, ये 3 असली स्किल सीखो Mobile Se Paise Kaise Kamaye: ‘Button Dabao’ स्कैम से बचो, ये 3 असली स्किल सीखो Money बच्चों का घर से पैसे चुराना: कारण, पहचान और माता-पिता के लिए प्रभावी समाधान | Ghar Se Paise Churana बच्चों का घर से पैसे चुराना: कारण, पहचान और माता-पिता के लिए प्रभावी समाधान | Ghar Se Paise Churana Mind
विज्ञापन
Instagram Reels Se Paise Kaise Kamaye: Views का पैसा नहीं मिलता! Reality & Monetization Secrets Instagram Reels Se Paise Kaise Kamaye: Views का पैसा नहीं मिलता! Reality & Monetization Secrets Money बच्चे को मोबाइल देखने से कैसे रोकें 8 आसान तरीके | Baccho ko Mobile Dekhne se kaise roken बच्चे को मोबाइल देखने से कैसे रोकें 8 आसान तरीके | Baccho ko Mobile Dekhne se kaise roken Health मोबाइल से पढ़ाई कैसे करें | mobile se padhai kaise karen मोबाइल से पढ़ाई कैसे करें | mobile se padhai kaise karen Health बच्चों को मोबाइल से कैसे दूर रखें | baccho ko mobile se kaise dur rakhen बच्चों को मोबाइल से कैसे दूर रखें | baccho ko mobile se kaise dur rakhen Faith
विज्ञापन
Vivek Hardaha Written by: Writer, YouTuber and tool builder · Madhya Pradesh

Vivek has been online since 2012 and has worked since 2014 across YouTube, blogs and news platforms. He holds an M.Sc. in Computer Science and an M.A. in Sociology. On Vista Hub he writes practical, plain-language guides on tech, money, health, farming and festivals.

Vista Hub अब WhatsApp पर नई पोस्ट और फ्री टूल्स की अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं। Join करें →

🆕 नई पोस्ट

सब देखें →