Movie: द कश्मीर फाइल्स की कहानी का सार | The Kashmir Files ki Kahani

Movie: द कश्मीर फाइल्स की कहानी का सार | The Kashmir Files ki Kahani

द कश्मीर फाइल्स की कहानी का सार | The Kashmir Files ki Kahani

द कश्मीर फाइल्स The Kashmir Files फिल्म की कहानी क्या है, द कश्मीर फाइल्स फिल्म इतनी चर्चा में क्यों है, कश्मीर फाइल्स का मतलब क्या है, द कश्मीर फाइल फिल्म्स में क्या दिखाया गया है जो इसकी इतनी चर्चा हो रही है? ऐसे ही बहुत से प्रश्न है जो आज के समय में लोग इंटरनेट में खोज रहे हैं।

विज्ञापन
द कश्मीर फाइल्स की कहानी का सार  The Kashmir Files ki Kahani
द कश्मीर फाइल्स की कहानी का सार | The Kashmir Files ki Kahani

ऐक्टर:अनुपम खेर,मिथुन चक्रवर्ती,पुनीत इस्‍सर,दर्शन कुमार,पल्‍लवी जोशी

डायरेक्टर : विवेक अग्‍न‍िहोत्री

श्रेणी: Hindi, Drama, Thriller, History

अवधि: 2 Hrs 50 Min

The Kashmir Files की कहानी का सार

हमारे भारत के पुराने इतिहास के पन्नों में ऐसी बहुत सी दर्दनाक घटनाएं हैं जिसने इंसानियत और समाज को ना सिर्फ संसार शर्मसार किया है बल्कि एक ऐसा जख्म दिया है जिसके निशान आज भी मौजूद हैं। आज से कई साल पहले कश्मीर से अल्पसंख्यक हिंदू पंडितों का पलायन और उनकी दुर्दशा एक ऐसी सच्चाई है इसी सच्चाई को द कश्मीर फाइल्स The Kashmir Files फिल्म में दिखाया गया है। यह फिल्म आपको भावनात्मक रूप से जगाती है। यह 1990 के दशक की कश्मीर घाटी को दिखाती है और कश्मीरी पंडितों पर आतंकियों द्वारा किए गए जुल्म को दिखाती है। इस्लामिक आतंकवादियों द्वारा पंडितों को उनके घरों से भगाने के लिए मजबूर किए जाने की कहानी बताती है।

इस फिल्म में बताया गया है कि कैसे 1990 के दशक में कश्मीर से हिंदू पंडितों को भगाया गया भगाने के साथ-साथ उनके साथ अत्याचार किया गया। उनकी महिलाओं को पीड़ित किया गया। यह पूरी कहानी इस फिल्म में दिखाई गई है जो कि सच्ची घटनाओं पर आधारित है।

इस फिल्म में अनुपम खेर ने एक बार फिर जबरदस्त एक्टिंग की है वह अपने परफॉर्मेंस से दिल दहला देते हैं। पर्दे पर उन्हें देखकर लगता है कि जैसे वे अच्छी तरह से कश्मीरी पंडितों का दर्द समझते हैं। उनके दर्द को समझते हुए आपका गला भी बैठ जाता है। एक खोए हुए घर को किस तरह एक इंसान अपनी पूरी जिंदगी नहीं भूल पाता इस फिल्म में दिखाया गया है। इस फिल्म में पल्लवी जोशी भी उतनी ही प्रभावशाली रही है बतौर दर्शक आपको यह कमी खलती है कि पल्लवी जोशी के किरदार में और कुछ भी होना चाहिए था। इसके अलावा मिथुन चक्रवर्ती ने भी अपने किरदार को बहुत ही अच्छी तरह निभाया है।

द कश्मीर फाइल्स The Kashmir Files फिल्म की कहानी में क्या है

इस फिल्म की कहानी में बताया गया है कि जिस मिट्टी में हम जन्म लेते हैं जिस आंगन में हमारा बचपन बीता है जिन गलियों में हम जवान होते हैं। उसी मिट्टी और उसी आंगन और उन गलियों को हमेशा के लिए यदि हमें छोड़ना पड़े और अपने ही देश में एक रिफ्यूजी की तरह जिंदगी बसर करनी पड़े तो कैसे लगेगा। इसी दर्द को इस फिल्म में बताया गया है। साथ ही साथ कश्मीरी आतंकवादियों द्वारा पंडितों के साथ किए गए अत्याचार को भी अच्छी तरह से इस फिल्म में दिखाया गया है द कश्मीर फाइल्स फिल्म उस त्रासदी को झेल चुके लोगों की सच्ची कहानियों पर आधारित है।

यदि आप अपनी जिंदगी से 3 घंटे का समय निकाल सकते हैं तो इस फिल्म को जरूर देखें और आपके क्या विचार हैं इस फिल्म के बारे में हमारे साथ कमेंट में जरूर शेयर करें।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

विज्ञापन

Health के फ्री टूल

सभी देखें →

🆕 मिलती-जुलती पोस्ट

छोटे बच्चों के लिए प्रेरक प्रसंग: कछुए और खरगोश की कहानी | Kachua Aur Khargosh Ki Kahani

छोटे बच्चों के लिए प्रेरक प्रसंग: कछुए और खरगोश की कहानी | Kachua Aur Khargosh Ki Kahani

Faith
कहानी कल्पवृक्ष की ( kalpavriksha ki kahani )

कहानी कल्पवृक्ष की ( kalpavriksha ki kahani )

Faith
लघु कहानी – आदत से लाचार मेढ़क | laghu kahani

लघु कहानी - आदत से लाचार मेढ़क | laghu kahani

Faith
Epstein Files: वह काला सच जो आपके पड़ोस में भी छिपा है (एक विश्लेषण)

Epstein Files: वह काला सच जो आपके पड़ोस में भी छिपा है (एक विश्लेषण)

News
विज्ञापन
माँ नर्मदा की प्रेम और विरह गाथा: क्यों बहती हैं वे पश्चिम की ओर? | Narmada Ji Ki Pyar Bhari Kahani

माँ नर्मदा की प्रेम और विरह गाथा: क्यों बहती हैं वे पश्चिम की ओर? | Narmada Ji Ki Pyar Bhari Kahani

Faith
हनुमान जी की प्रेरक कहानियाँ: भक्ति, शक्ति और चतुराई के अद्भुत प्रसंग | Hanuman Ji Ki Kahani in Hindi

हनुमान जी की प्रेरक कहानियाँ: भक्ति, शक्ति और चतुराई के अद्भुत प्रसंग | Hanuman Ji Ki Kahani in Hindi

Faith
राम से बड़ा राम का नाम: कथा, महत्व और आधुनिक जीवन में इसकी शक्ति | Ram se bada Ram ka naam kataha kahani

राम से बड़ा राम का नाम: कथा, महत्व और आधुनिक जीवन में इसकी शक्ति | Ram se bada Ram ka naam kataha kahani

Faith
सोते समय बेड हिलने का एहसास क्यों होता है? झटका, चक्कर या वास्तविक कंपन

सोते समय बेड हिलने का एहसास क्यों होता है? झटका, चक्कर या वास्तविक कंपन

Health
विज्ञापन
Vivek Hardaha Written by: Writer, YouTuber and tool builder · Madhya Pradesh

Vivek has been online since 2012 and has worked since 2014 across YouTube, blogs and news platforms. He holds an M.Sc. in Computer Science and an M.A. in Sociology. On Vista Hub he writes practical, plain-language guides on tech, money, health, farming and festivals.

Vista Hub अब WhatsApp पर नई पोस्ट और फ्री टूल्स की अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं। Join करें →

🆕 नई पोस्ट

सब देखें →