एक ‘सच्चे नेता’ में होते हैं ये 7 गुण ! एक अच्छा नेता बनने के लिए इन सात गुणों का होना जरूरी है
चुनाव का सीजन चल रहा है और आज हम बात करने वाले हैं एक अच्छे और इमानदार नेता के गुणों के बारे में, ऐसे गुण जो नेता को एक अच्छा नेता बनाते हैं। अगर आप चुनावों में या नेतागिरी में दिलचस्पी रखते हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए काफी मददगार साबित हो सकता है इस आर्टिकल में आप जानेंगे नेता बनने 7 तरीके और वोट किसको देना चाहिए।
दोस्तों आज लोग सब कुछ बनना चाहते हैं लेकिन नेता नहीं, ऐसा क्यों है इसके बारे में तो कभी और बात करेंगे, लेकिन आज हम बात करेंगे कि यदि आप नेता बनना चाहते हैं तो वे कौन से गुण हैं जो आपने होने चाहिए:-
1.नेता बनने के लिए चाहिए मिलनसार व्यवहार-
नेताओं का सबसे पहला गुण नेताओं को मिलनसार होना चाहिए, चाहे लोग किसी भी धर्म के हो, किसी भी जाति के हो, छोटे हो बड़े हो, अमीर हो, गरीब हो सभी के साथ मिलनसार व्यवहार करना चाहिए।
2.नेता बनने के लिए चाहिए समझदारी-
आपने देखा होगा कि कैसे नेता मंच में खड़े होकर भाषण देते हैं, और ऐसे भाषण देने के लिए सबसे पहले नेताओ का समझदार होना जरूरी है, नहीं तो उनका मजाक बन जाता है।
(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
3.नेता बनने के लिए चाहिए चतुराई-
नेता बनने के लिए चतुराई आनी भी जरूरी है, दोस्तों क्योंकि लीडरशिप खेल ही ऐसा है कि यहां पर चतुराई दिखानी पड़ती है।
4. नेता को मृदुभाषी होना चाहिए-
अच्छा बोलना नेताओं के लिए हमेशा फायदेमंद होता है चाहे दुनिया आपको कुछ भी कहे, कोई गाली दे, कोई तर्क करें, लेकिन आपको हमेशा सभी का जवाब मृदु शब्दों में देना चाहिए।
5. नेता बनने के लिए चित भी अपना, पट भी अपना-
यह गुण जिस व्यक्ति में आ जाए तो 100% उस का नेता बनना तय है, दोस्तों लोगों में हमेशा दो पक्ष होते हैं और असली नेता वही होता है जो दोनों पक्षों को अपनी साइड करके अपना एक नया पक्ष बना ले।
6. नेता बनने के लिए चाहिए बुलंद आवाज़-
इन सब गुणों के साथ एक नेता की आवाज बुलंद होनी चाहिए ताकि जब वह अपनी कोई बात कहें तो लोग उसकी बात गौर से सुनें।
जरूर पढ़ें:- वोट किसको देना चाहिए
7. नेता बनने के लिए चाहिए ईमानदारी-
दोस्तों यह गुण तो बहुत ही कम नेताओं में पाया जाता है, लेकिन पब्लिक जब किसी नेता को ईमानदार समझ लेती है तो मान के चलिए उसका आगे बढ़ना तय है।
दोस्तों ऐसा नहीं है कि यदि आप में यह सब गुण नहीं है तो आप नेता नहीं बन सकते, नेता बनने के लिए एक और सबसे जरूरी चीज है:- “वो है कि यदि आपको पब्लिक पसंद करती है, आपको पब्लिक चाहती है, पब्लिक आपसे प्यार करती है, तो दोस्तों आप को नेता बनने से कोई नहीं रोक सकता”
और दोस्तों आपके पास क्या सुझाव है नेताओं के लिए या नेता बनने के लिए कमेंट में जरूर शेयर कीजिएगा।
दोस्तों हम चाहे नेताओं की कितनी भी बुराई कर लें, नेताओं के ऊपर कितने भी ट्रोल बना लें, आखिर देश तो हमारे नेता ही चलाते हैं इसलिए हमेशा अच्छे को चुने सच्चे को चुनें।
जरूर पढ़ें:- वोट किसको देना चाहिए
Share Your Opinion
Comments are closed on this post.