Vista Chat बात करो, खुलकर Vista Ai.V पूरा सिस्टम Vista Live TV · रेडियो · न्यूज़
📅 12 अगस्त
🔴 संसद में ट्रिब्यूनल रिफॉर्म्स बिल पास 🔴 अडानी को अमेरिकी अदालत से बड़ी राहत 🔴 हिमाचल में मानसून का भारी कहर 🔴 अफगानिस्तान ने वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई किया 🔴 कोलंबिया में भीषण भूकंप से तबाही 🔴 एमपी: पश्चिमी मध्य प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट 🔴 एमपी: बालाघाट में छह आदिवासी बच्चों की मौत 🔴 एमपी: भारी बारिश के चलते स्कूल बंद 🔴 एमपी: खदान में मजदूरों को मिला हीरा 🔴 एमपी: नकुलनाथ के विमान का इंजन फेल 🗓️ आज का इतिहास ›

गणतंत्र दिवस पर कविता | 26 जनवरी के लिए कविता | Republic Day Poem in Hindi for 26 January

गणतंत्र दिवस पर कविता | 26 जनवरी के लिए कविता | Republic Day Poem in Hindi for 26 January
विज्ञापन
विज्ञापन

🎧
सुनिए — पूरी खबर सिर्फ 1 मिनट में

गणतंत्र दिवस पर कविता | 26 जनवरी के लिए कविता | Republic Day Poem in Hindi for 26 January

रिपब्लिक डे पोएम इन हिंदी, रिपब्लिक डे पर कविता, गणतंत्र दिवस पर कविता, 26 जनवरी पर कविता, 26 जनवरी के लिए कवितायेँ, रिपब्लिक डे कविता, शायरी हिंदी में।

Happy republic day 26 january poems in hindi, Republic day poem in hindi, 26 January poem in hindi, Gantantra diwas par kavita, 26 january ke liye kavita or shayari in hindi.

गणतंत्र दिवस पर कविता | Republic Day Poem in Hindi for 26 January

गणतंत्र दिवस पर कविता | 26 जनवरी के लिए कविता | Republic Day Poem in Hindi for 26 January
गणतंत्र दिवस पर कविता | 26 जनवरी के लिए कविता | Republic Day Poem 

——–

कोशिश कर हल निकलेगा,

आज नहीं तो कल निकलगा।

कोशिश कर हल निकलेगा,

आज नही तो कल निकलेगा,

अर्जुन सा लक्ष्य रख निशाना लगा,

मरुस्थल से भी फिर जल निकलेगा,

मेहनत कर पौधों को पानी दे,

बंजर में भी फिर फल निकलेगा,

ताक़त जुटा, हिम्मत को आग दे,

फौलाद का भी बल निकलेगा,

सीने में उम्मीदों को ज़िंदा रख,

समन्दर से भी गंगाजल निकलेगा,

कोशिशें जारी रख कुछ कर ग़ुज़रने की,

जो कुछ थमा-थमा है चल निकलेगा,

कोशिश कर हल निकलेगा,

आज नहीं तो कल निकलगा।

*****

जरूर पढ़ें:- देश भक्ति नारे

जरूर पढ़ें:- देश भक्ति DP और स्टेटस

जरूर पढ़ें:- गणतंत्र दिवस पर भाषण हिंदी में

जरूर पढ़ें:- देश भक्ति कविता

जरूर पढ़ें:- गणतंत्र दिवस शुभकामनाएं फोटो

जरूर पढ़ें:- देश भक्ति शायरी स्टेटस

26 January Poem in Hindi

देश हमारा सबसे प्यारा,

बच्चों इसे प्रणाम करो।

देश हमारा सबसे प्यारा,

बच्चों इसे प्रणाम करो,

हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई,

साथ यहाँ सब रहते हैं,

सुख-दुःख जो भी इनको मिलते,

सारे मिल कर सहते हैं,

सबने मिलकर ठान लिया हैं,

भारत का यशमान मान करो,

बच्चों इसे प्रणाम करो।

होली, दिवाली, क्रिसमस सब त्यौहार हम मनाते हैं,

और ईद के अवसर पर हम सबको गले लगाते हैं,

यह भारत की परंपरा है,

इसका तुम सम्मान करो,

बच्चों इसे प्रणाम करो,

मानवता की रक्षा करते,

मानव धर्म निभाते हैं,

ठुकराया हो जिसको जग ने,

हम उसको अपनाते हैं,

ऐसा भारत अपना भारत,

इसका तुम गुणगान करो,

बच्चों इसे प्रणाम करो,

देश हमारा सबसे प्यारा,

बच्चों इसे प्रणाम करो।

*****

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

गणतंत्र दिवस का है अवसर,

हिस्सा लें इसमें बढ़ चढ़ कर,

निकाल के अपने सारे डर,

बढ़ते चले जीवन पथ पर,

इस पावन दिन ये ध्यान करें,

संविधान का सब सम्मान करें,

इतने सारे अधिकार जो दे,

सदा समर्पित उसको प्राण करें,

संविधान ने हर अधिकार दिया,

सबका सपना साकार किया,

शोषित वर्षों से था भारत,

उसको एक नया आकार दिया,

लोगों के मन में ना हो भय,

इसलिए सरकार की सिमा तय,

अधिकारों से जो वंचित हैं,

जा सकता है वो न्यायालय,

पुरखों ने पुख्ता काम किया,

संविधान हमारे नाम किया,

चर्चा हर एक धारा पर,

सुबह से लेकर शाम किया,

देश की ऊँची शान करें,

तिरंगे का गुणगान करें,

राष्ट्र हित में जो अनिवार्य,

बिना कहे योगदान करें।

*****

गणतंत्र दिवस पर कविताएं 

गणतंत्र दिवस पर कविता | 26 जनवरी के लिए कविता | Republic Day Poem in Hindi for 26 January


एक और जंजीर तड़कती है, भारत मां की जय बोलो।

इन जंजीरों की चर्चा में कितनों ने निज हाथ बंधाए,

कितनों ने इनको छूने के कारण कारागार बसाए,

इन्हें पकड़ने में कितनों ने लाठी खाई, कोड़े ओड़े,

और इन्हें झटके देने में कितनों ने निज प्राण गंवाए!

किंतु शहीदों की आहों से शापित लोहा, कच्चा धागा।

एक और जंजीर तड़कती है, भारत मां की जय बोलो।


जय बोलो उस धीर व्रती की जिसने सोता देश जगाया,

जिसने मिट्टी के पुतलों को वीरों का बाना पहनाया,

जिसने आजादी लेने की एक निराली राह निकाली,

और स्वयं उसपर चलने में जिसने अपना शीश चढ़ाया,

घृणा मिटाने को दुनियाँ से लिखा लहू से जिसने अपने,

‘जो कि तुम्हारे हित विष घोले, तुम उसके हित अमृत घोलो।’

एक और जंजीर तड़कती है, भारत मां की जय बोलो।

जरूर पढ़ें:- देश भक्ति नारे

जरूर पढ़ें:- देश भक्ति DP और स्टेटस

जरूर पढ़ें:- गणतंत्र दिवस पर भाषण हिंदी में

जरूर पढ़ें:- देश भक्ति कविता

जरूर पढ़ें:- गणतंत्र दिवस शुभकामनाएं फोटो

जरूर पढ़ें:- देश भक्ति शायरी स्टेटस

कठिन नहीं होता है बाहर की बाधा को दूर भगाना,

कठिन नहीं होता है बाहर के बंधन को काट हटाना,

गैरों से कहना क्या मुश्किल अपने घर की राह सिधारें,

किंतु नहीं पहचाना जाता अपनों में बैठा बेगाना,

बाहर जब बेड़ी पड़ती है भीतर भी गांठें लग जातीं,

बाहर के सब बंधन टूटे, भीतर के अब बंधन खोलो।

एक और जंजीर तड़कती है, भारत मां की जय बोलो।


कटीं बेड़ियां औ’ हथकड़ियां, हर्ष मनाओ, मंगल गाओ,

किंतु यहां पर लक्ष्य नहीं है, आगे पथ पर पांव बढ़ाओ,

आजादी वह मूर्ति नहीं है जो बैठी रहती मंदिर में,

उसकी पूजा करनी है तो नक्षत्रों से होड़ लगाओ।

हल्का फूल नहीं आजादी, वह है भारी जिम्मेदारी,

उसे उठाने को कंधों के, भुजदंडों के, बल को तोलो।

एक और जंजीर तड़कती है, भारत मां की जय बोलो।

हरिवंश राय बच्चन

*****


चिश्ती ने जिस जमीं पे पैगामे हक सुनाया

नानक ने जिस चमन में बदहत का गीत गाया

तातारियों ने जिसको अपना वतन बनाया

जिसने हेजाजियों से दश्ते अरब छुड़ाया

मेरा वतन वही है, मेरा वतन वही है।


सारे जहां को जिसने इल्मो-हुनर दिया था,

यूनानियों को जिसने हैरान कर दिया था

मिट्टी को जिसकी हक ने जर का असर दिया था

तुर्कों का जिसने दामन हीरों से भर दिया था

मेरा वतन वही है, मेरा वतन वही है

टूटे थे जो सितारे फारस के आसमां से

फिर ताब दे के जिसने चमकाए कहकशां से

बदहत की लय सुनी थी दुनिया ने जिस मकां से

मीरे-अरब को आई ठण्डी हवा जहां से

मेरा वतन वही है, मेरा वतन वही है।

– इकबाल

*****

कस ली है कमर अब तो, कुछ करके दिखाएंगे,

आजाद ही हो लेंगे, या सर ही कटा देंगे

हटने के नहीं पीछे, डरकर कभी जुल्मों से

तुम हाथ उठाओगे, हम पैर बढ़ा देंगे

बेशस्त्र नहीं हैं हम, बल है हमें चरखे का,

चरखे से जमीं को हम, ता चर्ख गुंजा देंगे

परवाह नहीं कुछ दम की, गम की नहीं, मातम की,


है जान हथेली पर, एक दम में गंवा देंगे

उफ तक भी जुबां से हम हरगिज न निकालेंगे

तलवार उठाओ तुम, हम सर को झुका देंगे

सीखा है नया हमने लड़ने का यह तरीका

चलवाओ गन मशीनें, हम सीना अड़ा देंगे

दिलवाओ हमें फांसी, ऐलान से कहते हैं

खूं से ही हम शहीदों के, फौज बना देंगे

मुसाफिर जो अंडमान के, तूने बनाए, जालिम

आजाद ही होने पर, हम उनको बुला लेंगे

-अशफाकउल्ला खां

*****

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

इलाही खैर! वो हरदम नई बेदाद करते हैं,

हमें तोहमत लगाते हैं, जो हम फरियाद करते हैं

कभी आजाद करते हैं, कभी बेदाद करते हैं

मगर इस पर भी हम सौ जी से उनको याद करते हैं

असीराने-कफस से काश, यह सैयाद कह देता

रहो आजाद होकर, हम तुम्हें आजाद करते हैं

रहा करता है अहले-गम को क्या-क्या इंतजार इसका

कि देखें वो दिले-नाशाद को कब शाद करते हैं

यह कह-कहकर बसर की, उम्र हमने कैदे-उल्फत में

वो अब आजाद करते हैं, वो अब आजाद करते हैं


सितम ऐसा नहीं देखा, जफा ऐसी नहीं देखी,

वो चुप रहने को कहते हैं, जो हम फरियाद करते हैं

यह बात अच्छी नहीं होती, यह बात अच्छी नहीं करते

हमें बेकस समझकर आप क्यों बरबाद करते हैं?

कोई बिस्मिल बनाता है, जो मकतल में हमें ‘बिस्मिल’

तो हम डरकर दबी आवाज से फरियाद करते हैं।।

– राम प्रसाद बिस्मिल

*****

देखो फिर से गणतंत्र दिवस आ गया,

जो आते ही हमारे दिलो-दिमाग पर छा गया।

यह है हमारे देश का राष्ट्रीय त्यौहार,

इसलिए तो सब करते हैं इससे प्यार।

इस अवसर का हमें रहता विशेष इंतजार,

क्योंकि इस दिन मिला हमें गणतंत्र का उपहार।

आओ लोगों तक गणतंत्र दिवस का संदेश पहुचाएं,

लोगों को गणतंत्र का महत्व समझाएं।

गणतंत्र द्वारा भारत में हुआ नया सवेरा,

इसके पहले तक था देश में तानाशाही का अंधेरा।

क्योंकि बिना गणतंत्र देश में आ जाती है तानाशाही,

नहीं मिलता कोई अधिकार वादे होते हैं हवा-हवाई।

तो आओ अब इसका और ना करें इंतजार,

साथ मिलकर मनाये गणतंत्र दिवस का राष्ट्रीय त्यौहार।।

*****

‘आओ तिरंगा फहराये’

आओ तिरंगा लहराये, आओ तिरंगा फहराये,

अपना गणतंत्र दिवस है आया, झूमे, नाचे, खुशी मनाये।

अपना 73वां गणतंत्र दिवस खुशी से मनायेंगे,

देश पर कुर्बान हुए शहीदों पर श्रद्धा सुमन चढ़ायेंगे।

26 जनवरी 1950 को अपना गणतंत्र लागू हुआ था,

भारत के पहले राष्ट्रपति, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने झंडा फहराया था,

मुख्य अतिथि के रुप में सुकारनो को बुलाया था,

थे जो इंडोनेशियन राष्ट्रपति, भारत के भी थे हितैषी,

था वो ऐतिहासिक पल हमारा, जिससे गौरवान्वित था भारत सारा।

विश्व के सबसे बड़े संविधान का खिताब हमने पाया है,

पूरे विश्व में लोकतंत्र का डंका हमने बजाया है।

इसमें बताये नियमों को अपने जीवन में अपनाये,

थाम एक दूसरे का हाथ आगे-आगे कदम बढ़ाये,

आओ तिरंगा लहराये, आओ तिरंगा फहराये,

अपना गणतंत्र दिवस है आया, झूमे, नाचे, खुशी मनाएं।।


होठों पे सच्चाई रहती है, जहां दिल में सफाई रहती है

हम उस देश के वासी हैं, हम उस देश के वासी हैं

जिस देश में गंगा बहती है

मेहमां जो हमारा होता है, वो जान से प्यारा होता है

ज्यादा की नहीं लालच हमको, थोड़े मे गुजारा होता है

बच्चों के लिये जो धरती मां, सदियों से सभी कुछ सहती है

हम उस देश के वासी हैं, हम उस देश के वासी हैं

जिस देश में गंगा बहती है


कुछ लोग जो ज्यादा जानते हैं, इंसान को कम पहचानते हैं

ये पूरब है पूरबवाले, हर जान की कीमत जानते हैं

मिल जुल के रहो और प्यार करो, एक चीज यही जो रहती है

हम उस देश के वासी हैं, हम उस देश के वासी हैं

जिस देश में गंगा बहती है


जो जिससे मिला सिखा हमने, गैरों को भी अपनाया हमने

मतलब के लिये अन्धे होकर, रोटी को नही पूजा हमने

अब हम तो क्या सारी दुनिया, सारी दुनिया से कहती है

हम उस देश के वासी हैं, हम उस देश के वासी हैं

जिस देश में गंगा बहती है..

– शैलेन्द्र

*****


मेरे देश की आंखें

नहीं, ये मेरे देश की आंखें नहीं हैं

पुते गालों के ऊपर

नकली भवों के नीचे

छाया प्यार के छलावे बिछाती

मुकुर से उठाई हुई

मुस्कान मुस्कुराती

ये आंखें

नहीं, ये मेरे देश की नहीं हैं…

जरूर पढ़ें:- देश भक्ति नारे

जरूर पढ़ें:- देश भक्ति DP और स्टेटस

जरूर पढ़ें:- गणतंत्र दिवस पर भाषण हिंदी में

जरूर पढ़ें:- देश भक्ति कविता

जरूर पढ़ें:- गणतंत्र दिवस शुभकामनाएं फोटो

जरूर पढ़ें:- देश भक्ति शायरी स्टेटस

तनाव से झुर्रियां पड़ी कोरों की दरार से

शरारे छोड़ती घृणा से सिकुड़ी पुतलियां

नहीं, ये मेरे देश की आंखें नहीं हैं…

वन डालियों के बीच से

चौंकी अनपहचानी

कभी झांकती हैं

वे आंखें,

मेरे देश की आंखें,

खेतों के पार

मेड़ की लीक धारे

क्षिति-रेखा को खोजती

सूनी कभी ताकती हैं

वे आंखें…


उसने झुकी कमर सीधी की

माथे से पसीना पोछा

डलिया हाथ से छोड़ी

और उड़ी धूल के बादल के

बीच में से झलमलाते

जाड़ों की अमावस में से

मैले चांद-चेहरे सुकचाते

में टंकी थकी पलकें उठाईं

और कितने काल-सागरों के पार तैर आईं

मेरे देश की आंखें…

– अज्ञेय

*****

जब देश को खतरा हो गद्दारों से

तो गद्दारों को धरती से मिटाना जरूरी है

जब गुमराह हो रहा हो युवा देश का

तो उसे सही राह दिखाना जरूरी है


जब हर ओर फैल गई हो निराशा देश में

तो क्रांति का बिगुल बजाना जरूरी है

जब नारी खुद को असहाय पाए

तो उसे लक्ष्मीबाई बनाना जरूरी है


जब नेताओं के हाथ में सुरक्षित न रहे देश

तो फिर सुभाष का आना जरूरी है

जब सीधे तरीकों से देश न बदले

तब विद्रोह जरूरी है।।

जय हिंद, जय भारत।।

*****

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

अमर वो उनकी बलिदानी याद रहे

सालों तक न हो बात पुरानी

आजाद हिन्द का तिरंगा रहे हमेशा ऊंचा

खुशनसीब है हम जो यहां जन्म लिए

यहां की मीट्टी की खुशबू

यहां की हवाओं का अपनापन

हर दिल में राष्टगान का सम्मान रहे


अगर झुकने लगे जो तिरंगा

तो हम बलिदान कर दे खुद को

सर कटा दे पर सर झुका सकते नहीं


हिन्दुस्तान है सोने की चिड़ियां

ईसाई ,सिख, हिन्दू हो या मुस्लिम हम जो भी हो

हम जहां भी रहे

सिर्फ हिन्दुस्तानी रहें

अमर वो उनकी बलिदानी याद रहे।।

——

ये थी कुछ गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी के लिए कवितायेँ। इन्हे इंटरनेट से चुन कर आपके लिए लाया गया है। यहाँ दी गयी रिपब्लिक डे पर कविताओं का इस्तेमाल आप अपने स्कूल कॉलेज में गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी के दिन कर सकते हैं। हमारी ओर से आप सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। वंदे मातरम्।

जरूर पढ़ें:- देश भक्ति नारे

जरूर पढ़ें:- देश भक्ति DP और स्टेटस

जरूर पढ़ें:- गणतंत्र दिवस पर भाषण हिंदी में

जरूर पढ़ें:- देश भक्ति कविता

जरूर पढ़ें:- गणतंत्र दिवस शुभकामनाएं फोटो

जरूर पढ़ें:- देश भक्ति शायरी स्टेटस

🗓️ आज का इतिहास — 12 अगस्त

  • 2021। भारत ने अपना पहला स्वदेशी विमानवाहक पोत 'आईएनएस विक्रांत' समुद्री परीक्षण के लिए रवाना किया, जो रक्षा आत्मनिर्भरता की बड़ी उपलब्धि है।
  • 2000। अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस की पहली बार शुरुआत हुई, जिसका उद्देश्य युवाओं के मुद्दों और उनके विकास पर वैश्विक ध्यान केंद्रित करना है।
  • 1992। उत्तरी अमेरिका मुक्त व्यापार समझौता (NAFTA) पर अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको के बीच वार्ता संपन्न हुई, जिसने वैश्विक व्यापार को नई दिशा दी।
पूरी जानकारी ›

🎊 त्योहार और वॉलपेपर

View All

भारतीय सेना HD वॉलपेपर: देशभक्ति और तिरंगे वाली फोटो

भारतीय थल सेना के वीरों और लहराते तिरंगे की शानदार HD वॉलपेपर गैलरी। अपने मोबाइल स्क्रीन पर डाउनलोड करें और देशभक्ति से भर जाएं!

जानकारी को पूरा पढ़ें

· Vivek Hardaha

15 अगस्त रंगोली डिज़ाइन: इंडिपेंडेंस डे की खास रंगोली

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के लिए सुंदर, आसान और तिरंगा थीम वाली रंगोली डिज़ाइन देखें। स्कूल, ऑफिस और घर सजाने के लिए बेस्ट आइडियाज चुनें!

जानकारी को पूरा पढ़ें

· Vivek Hardaha
विज्ञापन

Tiranga Dark Wallpaper: 15+ HD तिरंगा बैकग्राउंड मोबाइल के लिए

अगर मोबाइल स्क्रीन के लिए Tiranga Dark Wallpaper HD ढूंढ रहे हैं, तो ये बेस्ट कलेक्शन देखें। फ्री डाउनलोड करें और अभी शेयर करें!

जानकारी को पूरा पढ़ें

· Vivek Hardaha

🔥 न्यूज़ और ट्रेंडिंग

View All

लाड़ली बहना योजना अगस्त किस्त: रक्षाबंधन पर मिलेगा तोहफ़ा?

लाड़ली बहना योजना की अगस्त किस्त कब आएगी? जानिए रक्षाबंधन के ख़ास शगुन, तारीख़ और मोबाइल से स्टेटस चेक करने का आसान तरीक़ा। पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।

जानकारी को पूरा पढ़ें

· Vivek Hardaha
विज्ञापन

अंतरिक्ष में बड़ा हादसा: चांद से टकराएगा एलन मस्क के रॉकेट का मलबा

स्पेसएक्स का अनियंत्रित रॉकेट मलबा 8700 किमी/घंटे की रफ्तार से चंद्रमा से टकराने वाला है। जानिए इस टक्कर का चंद्रमा पर क्या असर होगा।

जानकारी को पूरा पढ़ें

· Vivek Hardaha

💻 टेक और AI

View All

बरसात में फोन की बैटरी तेजी से क्यों खत्म होती है? जाने सच

क्या बारिश के मौसम में आपके फोन की बैटरी भी पानी की तरह बहती है? जानिए इसके पीछे का असली कारण और आसान उपाय। पूरी रिपोर्ट पढ़ें!

जानकारी को पूरा पढ़ें

· Vivek Hardaha

भीगा मोबाइल चावल में मत डालो — ये 1 गलती फोन बर्बाद कर देगी

पानी में गिरा फोन चावल में डाल रहे हैं? यह आदत आपके फोन को हमेशा के लिए डेड कर सकती है। जानिए सुखाने का असली वैज्ञानिक तरीका और तुरंत क्या करें।

जानकारी को पूरा पढ़ें

· Vivek Hardaha
विज्ञापन

फोन खो जाए तो UPI और बैंक अकाउंट तुरंत ऐसे करें सुरक्षित

फोन चोरी या गुम होने पर UPI पिन और बैंक बैलेंस खाली होने से बचाएं। जानिए सिम ब्लॉक और बैंक अकाउंट फ्रीज करने का सही तरीका।

जानकारी को पूरा पढ़ें

· Vivek Hardaha
0:00 1:05

💰 पैसा और करियर

View All

गांव में 20 हज़ार में शुरू करें ये धंधा, महीने की तगड़ी कमाई

गांव में रहते हैं और कम बजट में बिजनेस शुरू करना चाहते हैं? 20 हजार में शुरू होने वाले इन बेस्ट आइडियाज को जानें और कमाई शुरू करें।

जानकारी को पूरा पढ़ें

· Vivek Hardaha

10 हज़ार सैलरी में भी होगी हर महीने बचत, जानिए एमपी का असली गणित

कम कमाई में बचत कैसे करें? बिना भूखे पेट रहे और बिना किसी फालतू उपदेश के जानिए मध्य प्रदेश के हिसाब से पैसे बचाने का सही तरीका।

जानकारी को पूरा पढ़ें

· Vivek Hardaha

MP Sarkari Yojana 2026: मध्य प्रदेश की 5 योजनाएं जिनका पैसा लोग छोड़ देते हैं

मध्य प्रदेश सरकार की इन 5 योजनाओं का बजट हर साल बिना इस्तेमाल वापस लौट जाता है। जानिए पात्रता और तुरंत आवेदन का तरीका, क्लेम करें अपना हक।

जानकारी को पूरा पढ़ें

· Vivek Hardaha

💪 सेहत और फिटनेस

View All

बरसात में गीले कपड़ों की बदबू कैसे हटाएं? जानें असली वजह

बारिश में कपड़ों से सीलन और बदबू क्यों आती है? जानें इसके पीछे का वैज्ञानिक कारण और इसे दूर करने के 6 आसान घरेलू उपाय। अभी पढ़ें!

जानकारी को पूरा पढ़ें

· Vivek Hardaha

मशरूम धोने की 1 गलती बना सकती है इसे जहरीला! जानें सही तरीका

क्या आप भी मशरूम को पानी में डुबोकर धोते हैं? यह तरीका आपकी सेहत बिगाड़ सकता है। जानिए मशरूम साफ करने का सही और आसान तरीका। पढ़ें पूरी गाइड!

जानकारी को पूरा पढ़ें

· Vivek Hardaha

मटमैला पानी पीना कितना खतरनाक? जानिए बीमार होने से कैसे बचें

क्या गंदा या मटमैला पानी छानकर पीना सुरक्षित है? जानिए इसके गंभीर स्वास्थ्य जोखिम और पानी को साफ करने के आसान घरेलू तरीके। पूरी बात यहाँ पढ़ें।

जानकारी को पूरा पढ़ें

· Vivek Hardaha

🧠 दिमाग और सोच

View All

रात को नींद न आए तो फ़ोन मत उठाओ, तुरंत करें ये 4 काम

रात 2 बजे नींद खुल जाए तो स्क्रीन देखने की गलती बिल्कुल न करें। अच्छी नींद पाने के 4 आसान और असरदार तरीके जानिए इस आर्टिकल में।

जानकारी को पूरा पढ़ें

· Vivek Hardaha

सपने का मतलब होता है क्या? जानें सपनों का असली विज्ञान

क्या सपने सच होते हैं? जानिए नींद विज्ञान (Sleep Science) सपनों के पीछे का क्या सच बताता है और दिमाग रात में ये तस्वीरें क्यों दिखाता है। पूरी जानकारी के लिए पढ़ें।

जानकारी को पूरा पढ़ें

· Vivek Hardaha
0:00 1:14

तंत्र-मंत्र का काला सच: अंधविश्वास या साइकोलॉजिकल ठगी?

तंत्र-मंत्र और बाबाओं के नाम पर लोग कैसे अपने लाखों रुपये गंवा बैठते हैं? जानिए ठगी का पूरा मनोविज्ञान और बचने के आसान तरीके।

जानकारी को पूरा पढ़ें

· Vivek Hardaha

❤️ रिश्ते और परिवार

View All

रक्षाबंधन पर बहन के लिए बेस्ट 50+ इमोशनल और नई शायरी (2026)

रक्षाबंधन पर अपनी प्यारी बहन को भेजें दिल छू लेने वाली ये नई शायरी। वॉट्सऐप स्टेटस और मैसेज के लिए बेस्ट कलेक्शन पढ़ें और शेयर करें।

जानकारी को पूरा पढ़ें

· Vivek Hardaha

रक्षाबंधन में बहन को क्या गिफ्ट दें: 2026 के यूनिक और काम के आइडियाज

रक्षाबंधन पर बहन के लिए बेस्ट गिफ्ट ढूंढ रहे हैं? उम्र, उपयोगिता और सुरक्षा से जुड़े ये बेहतरीन उपहार देखकर सही फैसला लें। आज ही बेस्ट आइडिया चुनें!

जानकारी को पूरा पढ़ें

· Vivek Hardaha

बड़ों के सामने बोलना नहीं: इस पुराने नियम ने युवाओं का कितना नुकसान किया?

घर में बड़ों के डर से चुप रहना आपकी ग्रोथ रोक रहा है। करियर, शादी और फैसलों पर बोलने का सही तरीका जानिए। पूरी बात समझें!

जानकारी को पूरा पढ़ें

· Vivek Hardaha

🎓 पढ़ाई और नॉलेज

View All

15 अगस्त शायरी 2026: दिल छू लेने वाले देशभक्ति शेर

15 अगस्त के लिए बेहतरीन शायरी और देशभक्ति संदेश खोज रहे हैं? यहाँ पढ़ें सबसे ख़ास और जोशीली शायरी। दोस्तों के साथ शेयर करें!

जानकारी को पूरा पढ़ें

· Vivek Hardaha

15 अगस्त पर भाषण 2026: स्वतंत्रता दिवस का सबसे असरदार भाषण

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति से भरपूर और ताली बजवाने वाला हिंदी भाषण खोज रहे हैं? यहाँ छोटे और बड़े दोनों भाषण उपलब्ध हैं, आज ही तैयार करें।

जानकारी को पूरा पढ़ें

· Vivek Hardaha

इंटरनेट से कमाई: कॉलेज लड़के आज के समय में ऐसे बनाएं साइड इनकम

कॉलेज में पढ़ते-पढ़ते इंटरनेट और AI से साइड इनकम कमाने के 6 ज़बरदस्त तरीके। रील, ऐप और पोस्टर डिज़ाइन से महीने का खर्च निकालें। पूरी गाइड पढ़ें!

जानकारी को पूरा पढ़ें

· Vivek Hardaha

📱 मोबाइल वॉलपेपर गैलरी

View All

देशभक्ति वाली शायरी फोटो इमेज वॉलपेपर – Desh Bhakti HD Wallpapers

देशभक्ति शायरी फोटो और तिरंगा एचडी वॉलपेपर डाउनलोड करें। 15 अगस्त और 26 जनवरी पर अपने दोस्तों के साथ शेयर करें।

जानकारी को पूरा पढ़ें

· Vivek Hardaha

Gen Z Tiranga DP & Wallpapers: कूल स्वैग में देश भक्ति इमेजेस

जेन जी स्टाइल में तिरंगे के साथ कूल ऐनिमे और मॉडर्न डीपी इमेजेस। अपने व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम पर नया देशभक्ति स्वैग दिखाएं। अभी डाउनलोड करें!

जानकारी को पूरा पढ़ें

· Vivek Hardaha

किसान और तिरंगा HD वॉलपेपर: देशभक्ति वॉलपेपर इमेजेस

खेतो में तिरंगा लहराते भारतीय किसानों की सुंदर HD इमेजेस। स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस पर डाउनलोड और शेयर करने के लिए बेहतरीन कलेक्शन देखिये!

जानकारी को पूरा पढ़ें

· Vivek Hardaha

🕉️ अध्यात्म और आस्था

View All

हनुमान चालीसा पढ़ने से डर क्यों भाग जाता है? जानिए साइंस और लॉजिक

क्या रात को अंधेरे में डर लगता है? जानिए हनुमान चालीसा के पाठ से मन का डर और घबराहट दूर होने का असली मनोवैज्ञानिक कारण। पूरा सच पढ़ें!

जानकारी को पूरा पढ़ें

· Vivek Hardaha

शुभ और अशुभ मुहूर्त: जानिए हिंदू कैलेंडर बनने का पूरा साइंस

हिंदू कैलेंडर और पंचांग कैसे बनता है? जानिए तिथि, नक्षत्र और ग्रहों के पीछे की असली गणित व विज्ञान। पूरी जानकारी के लिए पढ़ें।

जानकारी को पूरा पढ़ें

· Vivek Hardaha

कावड़ यात्रा का इतिहास: जानें पुराणों और कथाओं में पहला कावड़िया कौन था

कावड़ यात्रा की शुरुआत कब और कैसे हुई? जानिए समुद्र मंथन, रावण, परशुराम और श्रीराम से जुड़ी पौराणिक कथाएं और ऐतिहासिक तथ्य। पूरी जानकारी के लिए पढ़ें।

जानकारी को पूरा पढ़ें

· Vivek Hardaha
0:00 1:16

🗂️ Categories