हिंदी मोटिवेशनल स्पीच: अब मत रुकना | Motivational Speech in Hindi: Ab Mat Rukna

हिंदी मोटिवेशनल स्पीच: अब मत रुकना | Motivational Speech in Hindi: Ab Mat Rukna

हिंदी मोटिवेशनल स्पीच: अब मत रुकना | Motivational Speech in Hindi: Ab Mat Rukna

दोस्तों आज हम आपके लिए लेकर आए हैं एक ऐसी मोटिवेशनल स्पीच जो आपको आगे बढ़ने और आप अपनी जिंदगी में जो मुकाम हासिल करना चाहते हैं को पाने में मदद करेगी। इस स्पीच को पूरा ध्यान से पढ़िएगा मैं आपसे वादा करता हूं इसे पढ़ने के बाद आपकी सोच पूरी तरह बदल जाएगी, आप आगे बढ़ने के लिए प्रेरित होंगे और अपना हर एक मुकाम हासिल करेंगे।

विज्ञापन
हिंदी मोटिवेशनल स्पीच: अब मत रुकना | Motivational Speech in Hindi: Ab Mat Rukna

हिंदी मोटिवेशनल स्पीच: अब मत रुकना

अब जब आपने आगे बढ़ने के लिए कदम उठा ही लिया है तो अब मत रुकना, चाहे जिंदगी में कितनी भी बड़ी मुश्किलें आएं, मुश्किलें तो आती जाती रहेंगी लेकिन आपको नहीं रुकना है। आप अपनी जिंदगी में जिस मंजिल को पाना चाहते हैं उसके लिए जो भी बन सके आपको करना है।

यदि आपके मन में यह प्रश्न उठता है कि आपके बारे में लोग क्या कहेंगे? तो सुनिए “अरे लोगों का क्या है वो तो तब भी कहते हैं जब आप कुछ नहीं करते, और लोग तब भी कहते हैं जब आप कुछ करते हैं” तो क्यों ना कुछ करके ही लोगों की सुना जाए। इसीलिए आगे बढ़ने के लिए कभी भी लोगों की बातों पर ध्यान मत देना। एक नदी की तरह अपने बहाव की ओर आगे बढ़ते रहना। किस तरह एक नदी धीरे-धीरे करके बहते हुए अपनी मंजिल तक पहुंच जाती है बीच में उसकी रफ्तार धीमी होती है, रुकावटें भी आती हैं, लेकिन नदी अपनी मंजिल को पा कर रहती है।

हिंदी मोटिवेशनल स्पीच: अब मत रुकना | Motivational Speech in Hindi: Ab Mat Rukna

इसी तरह आपको भी अपने जीवन में आने वाली हर मुश्किलों और परेशानियों से लड़कर आगे बढ़ना है और जीवन के हर उस मुकाम को हासिल करना है जिसे आप पाना चाहते हैं। यदि आप अपने मन में ठान लें तो आप को कोई नहीं रोक सकता। आपके अंदर भी वही ताकत है जो औरों के अंदर होती है। दुनिया में ऐसे बहुत से लोग हैं जिन्होंने कठिनाइयों के बावजूद भी कुछ करके दिखाया है और अपने जीवन में सफलता पाई है। आप ऐसे लोगों से सीख ले सकते हैं। स्वामी विवेकानंद ने कहा भी है “उठो और अपने लक्ष्य की और तब तक भागते रहो जब तक की लक्ष्य हासिल ना हो जाए”

अपने पसंद के लक्ष्य तक पहुंचने का रास्ता आसान नहीं होता। यदि लक्ष्य तक पहुंचने का रास्ता आसान होता तो आज दुनिया का हर एक शख्स सफल होता। सफलता के रास्ते में बहुत सी बाधाएं मुंह फैलाए खड़ी रहती हैं। ये बाधाएं हमें रोकने की पूरी कोशिश करती हैं। जो लोग कमजोर होते हैं वे लोग अपने सामने आने वाली बाधाओं से हार जाते हैं। बाधाओं से लड़ नहीं पाते और अपने जीवन में असफलता को स्वीकार कर लेते हैं। और बाद में अपने भाग्य को कोसते हैं।

तो अब सोचने से कुछ नहीं होगा दोस्तों! अब कुछ कर दिखाने का समय आ गया है और कुछ कर दिखाने का समय “आज और अभी से है” तो इसीलिए आज और अभी से अपना एक लक्ष्य निर्धारित कर लो और बढ़ा दो अपने कदम उस लक्ष्य की ओर। और मेरी एक बात हमेशा याद रखना कि “अब मत रुकना….”

कमेंट में अपनी राय जरूर दीजिएगा।



विज्ञापन

Faith के फ्री टूल

सभी देखें →

🆕 मिलती-जुलती पोस्ट

Motivational Speech: मोटिवेशनल स्पीच इन हिंदी फॉर स्टूडेंट्स | Motivational Speech for Students in Hindi

Motivational Speech: मोटिवेशनल स्पीच इन हिंदी फॉर स्टूडेंट्स | Motivational Speech for Students in Hindi

Faith
आईने के सामने | Motivational speech in Hindi | मोटिवेशनल स्पीच

आईने के सामने | Motivational speech in Hindi | मोटिवेशनल स्पीच

Faith
दमदार मोटिवेशनल स्टेटस | मोटिवेशनल कोट्स हिंदी में | Best motivational status in hindi

दमदार मोटिवेशनल स्टेटस | मोटिवेशनल कोट्स हिंदी में | Best motivational status in hindi

Faith
ये ‘2 मिनिट मोटिवेशन’ आपकी रगों में जोश भर देगा | 2-3 Minute Motivational Speech in Hindi

ये ‘2 मिनिट मोटिवेशन’ आपकी रगों में जोश भर देगा | 2-3 Minute Motivational Speech in Hindi

Faith
विज्ञापन
बॉलीवुड मूवीज़ के 5 बेस्ट मोटिवेशनल डायलॉग 5 Best Motivational Dialog of Bollywood Movies

बॉलीवुड मूवीज़ के 5 बेस्ट मोटिवेशनल डायलॉग 5 Best Motivational Dialog of Bollywood Movies

Faith
Short stories with pictures in hindi | Motivational story Images in Hindi

Short stories with pictures in hindi | Motivational story Images in Hindi

Wallpapers
हिंदी दिवस पर प्रभावी भाषण कैसे दें? | छात्रों और शिक्षकों के लिए विस्तृत मार्गदर्शिका | Hindi Diwas Speech in Hindi

हिंदी दिवस पर प्रभावी भाषण कैसे दें? | छात्रों और शिक्षकों के लिए विस्तृत मार्गदर्शिका | Hindi Diwas Speech in Hindi

Learn
76 वे गणतंत्र दिवस पर शानदार भाषण हिंदी में लिखा हुआ | Republic Day Speech in Hindi 2026

76 वे गणतंत्र दिवस पर शानदार भाषण हिंदी में लिखा हुआ | Republic Day Speech in Hindi 2026

Festivals
विज्ञापन
Vivek Hardaha Written by: Writer, YouTuber and tool builder · Madhya Pradesh

Vivek has been online since 2012 and has worked since 2014 across YouTube, blogs and news platforms. He holds an M.Sc. in Computer Science and an M.A. in Sociology. On Vista Hub he writes practical, plain-language guides on tech, money, health, farming and festivals.

Vista Hub अब WhatsApp पर नई पोस्ट और फ्री टूल्स की अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं। Join करें →

🆕 नई पोस्ट

सब देखें →