हमेशा अच्छे लोगों के साथ बुरा क्यों होता है | एक अच्छे इंसान के गुण | Qualities of a good person

दोस्तों क्या आपको पता है कि कभी-कभी अच्छे होना भी घाटे का सौदा हो सकता है क्योंकि आज के समय में ज्यादा अच्छा होना भी इंसान के लिए ‘अच्छा नहीं होता’ चलिए बात करते हैं एक अच्छे इंसान के अंदर क्या-क्या कमजोरियां होती हैं और लोग कैसे उनका फायदा उठाते हैं।
1.एक अच्छा इंसान कभी भी किसी को ना नहीं कह पाता, इसीलिए ऐसे लोगों का फायदा चालू किस्म के लोग ज्यादा उठा लेते हैं वक्त-बेवक्त फोन करके या घर आकर कुछ लोग अच्छे लोगों से हमेशा सहायता मांगते रहते हैं
2. एक अच्छे इंसान से हर कोई पैसे उधार मांगते रहता है लेकिन उसे लौटा कभी नहीं, और एक दो बार बोलने के बाद वह अच्छा इंसान भी दोबारा बोलने की हिम्मत नहीं जुटा पाता और अपने पैसे मांगने से ही डरने लगता है।
3. ऐसे लोग तो कभी-कभी लड़ाई होने पर 10 गालियां सुन लेने के बाद भी लोगों को पलटकर गाली नहीं दे पाते, उनके अंदर की अच्छाई उनको ऐसा करने से रोकती है।
4. अच्छे लोगों के साथ पारिवारिक समस्याएं भी होती हैं क्योंकि सब को साथ में लेकर चलना होता है, अपनी पत्नी, अपने बच्चों और रिश्तेदारों को भी।
5. अच्छे व्यक्ति का फायदा उसके बच्चे उसकी पत्नी और उसके रिश्तेदार भी उठाते हैं हमेशा नई चीजों की फरमाइश और बात-बात में व्यक्ति का पैसा खर्च करवाते हैं।
लेकिन इतने सब के बाद भी एक अच्छा व्यक्ति अपने मां-बाप के लिए हमेशा अच्छा होता है और उसके मां-बाप कभी भी उसका फायदा नहीं उठाते।
दोस्तों मैं यह नहीं कहता कि अच्छा व्यक्ति होना बुरी बात है लेकिन आज के समय में हर एक काम सतर्कता के साथ करना जरूरी है।

Share Your Opinion
Comments are closed on this post.