Skip to content

टिक टॉक पर बैन क्यों लगा | tik tok par ban kyu lagaya

Faith Vivek Hardaha Updated: नवम्बर 3, 2026

टिक टॉक पर बैन क्यों लगा | tik tok par ban kyu lagaya

Tik Tok टिक टॉक पर बैन क्यों लगा tik tok par ban kyu lagaya


यदि आप स्मार्टफोन चलाते हैं तो आपने टिक टॉक एप के बारे में जरूर सुना होगा।  टिक टॉक को भारत में 59 चाइनीस ऐप के साथ बैन कर दिया गया है । आज हम यहां पर बात करेंगे कि आखिर क्या कारण है कि भारत में टिक टॉक को बैन करना पड़ा । टिप टॉप के साथ और कौन से 59 चाइनीस ऐप को बैन किया गया है आप नीचे फोटो में देख सकते हैं।


टिक टॉक पर बैन क्यों लगा:-


1. निजी डेटा को लीक करना-

टिक टॉक पर पहले भी यह इल्जाम लगते रहे हैं कि वह अपने यूजर का निजी डेटा चाइना की सरकार को लीक करता है यह भी एक कारण है इस पर बैन लगने का, क्योंकि दूसरों का निजी डेटा लीक करने से उपयोगकर्ताओं की बहुत सी जानकारी दूसरे देशों की गवर्नमेंट को मिल जाती है इससे हमारी लोकेशन, हमारी निजी जानकारी, हमारा डाटा, आदि का इस्तेमाल वे देश अपनी वस्तुओं को बेचने में करते हैं।


2. अश्लीलता फैलाना-

यदि आप एक टिक टोक यूजर है तो आपने टिक टॉक पर ऐसी बहुत सी वीडियोस देखी होंगी जिसमें लोग अजीब अजीब तरह के कपड़े पहनकर अश्लील हरकतें करते हैं जो कि  देखने में बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता। 


3. बच्चों पर बुरा असर-

टिक टॉक ऐप पर बड़ों के साथ-साथ बच्चे भी आते हैं जो इस तरह के अश्लील वीडियो देखकर वैसे ही हरकतें करने की कोशिश करते हैं इस कारण बच्चों पर इसका बुरा असर पड़ता है और बच्चे अनजान होने के कारण अपना पूरा डाटा टिक टॉक पर अपलोड कर देते हैं जिससे डाटा लीक होने की संभावनाएं भी बढ़ जाती हैं।

4. सरकार का चीन के साथ बॉर्डर पर तनाव-

अभी के हालातों को देखते हुए कहा जाए तो टिक टॉक को बैन करने का सबसे बड़ा कारण भारत का चीन के साथ बॉर्डर पर तनाव का माहौल है, हम सभी जानते हैं कि किस तरह से चीनी सेना बॉर्डर क्रॉस करके भारत में घुसने की कोशिश कर रही है इसी कारण से भारत ने टिक टॉक और बाकी 58 ऐप को भारत में बैन कर दिया है।

दोस्तों टिक टॉक बैन को देखते हुए कहा जाए तो यह एक प्रकार से सही भी है और गलत भी, गलत इसलिए क्योंकि टिक टॉक पर बहुत से ऐसे लोग थे जो अच्छे वीडियोस भी डाला करते थे, अब उन लोगों का क्या होगा! देखते हैं कि अब टिक टॉक चालू होगा या नहीं होगा! 

आपको क्या लगता है कि टिक टॉक चालू होगा कमेंट में जरूर बताइएगा?

Faith के फ्री टूल

सभी देखें →

Share Your Opinion

Comments are closed on this post.

More on Site