कोदो कुटकी खाने के फायदे | kodo kutki khane ke fayade
कोदो को कुटकी, भगर आदि के नाम से भी जाना जाता है इसका प्रयोग चावल की जगह किया जाता है यह खाने में चावल के जैसी ही स्वादिष्ट होती है| लेकिन यह चावल से ज्यादा हमें फायदा देती है इसको खाने के बहुत से फायदे हैं जिनके बारे में हम आगे बात करेंगे।
कोदो कुटकी खाने के फायदे
1. मधुमेह के रोगियों के लिए कोदो कुटकी का सेवन बहुत ही लाभकारी माना गया है।
2. कोदो कुटकी का सेवन करने से मोटापा नहीं बढ़ता।
3. कोदो कुटकी का सेवन करने से पाचन तंत्र सही बना रहता है यह पचने में बहुत ही आसान होता है।
4. कोदो कुटकी में फाइबर पर्याप्त मात्रा में होता है जो लोग अपना वजन घटाना चाहते हैं वे लोग इसका सेवन कर सकते हैं।
5. कोदो कुटकी का सेवन हमारे शरीर से बुरे कोलेस्ट्रॉल को कम कर के अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है।
6. जिन लोगों को दिल की बीमारी है वे लोग भी कोदो कुटकी का सेवन कर सकते हैं।
7. कोदो कुटकी का सेवन ब्लड प्रेशर के रोगियों के लिए भी बहुत ही लाभकारी माना गया है।
8. कोदो कुटकी का सेवन हमारे शरीर में आयरन की कमी को दूर करता है और खून की मात्रा बढ़ाता है।
9. कोदो कुटकी के उपयोग से हमारे शरीर में कई पोषक तत्वों की पूर्ति होती है।
10. कोदो कुटकी में चावल की अपेक्षा 12 गुना कैल्शियम ज्यादा होता है।
11. कोदो कुटकी मधुमेह नियंत्रण, गुर्दों और मूत्राशय के लिए लाभकारी है।
12. कोदो कुटकी का प्रयोग आप कई तरह से कर सकते हैं इसे आप नॉर्मल चावल की तरह भी बना सकते हैं या खीर बनाकर इसका सेवन कर सकते हैं।
कोदो कुटकी से संबंधित इस जानकारी को अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर शेयर कीजिएगा।


Share Your Opinion
Comments are closed on this post.