बकरे की कलेजी खाने के फायदे | bakre ki kaleji khane ke fayde

बकरे की कलेजी खाने के फायदे | bakre ki kaleji khane ke fayde

🎧
सुनिए — पूरी खबर सिर्फ 1 मिनट में

बकरे की कलेजी खाने के फायदे | bakre ki kaleji khane ke fayde

ऐसे बहुत से लोग हैं जो बकरे के मांस का सेवन करते हैं और उनमें से कुछ लोग ऐसे भी हैं जो बकरे की कलेजी को बड़े स्वाद ले कर खाते हैं बकरे की कलेजी का टेस्ट बहुत ही स्वादिष्ट होता है। बकरे की कलेजी में विटामिंस और मिनरल्स पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं इसमें प्रोटीन, पोटेशियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस, आयरन, कैल्शियम आदि पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। आज हम बात करेंगे कि बकरे की कलेजी खाने से हमें क्या-क्या फायदे हो सकते हैं।

विज्ञापन
बकरे की कलेजी खाने के फायदे | bakre ki kaleji khane ke fayde

बकरे की कलेजी खाने से होने वाले फायदे

बकरे की कलेजी खाने से हमें निम्नलिखित फायदे हो सकते हैं।

1. हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ती है

जिन लोगों को खून की कमी है या जिन लोगों का हीमोग्लोबिन कम है ऐसे लोगों को बकरे की कलेजी का सेवन जरूर करना चाहिए क्योंकि इसमें हीमोग्लोबिन की मात्रा पर्याप्त पाई जाती है जो शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं को बढ़ाती है।

2. एनीमिया में फायदेमंद

जिन लोगों को एनीमिया की शिकायत है उन लोगों को बकरे की कलेजी का सेवन जरूर करना चाहिए ये शरीर में खून की कमी को बढ़ाकर एनीमिया को दूर करती है।

3. रोग प्रतिरोधक क्षमता

बकरे की कलेजी का सेवन हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है जिससे हमारा शरीर स्वस्थ रहता है और हमारे शरीर का इम्यून सिस्टम मजबूत होता है।

बकरे की कलेजी खाने के फायदे | bakre ki kaleji khane ke fayde

4. प्रोटीन

बकरे की कलेजी में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है जो हमारे शरीर में मसल्स को बढ़ाता है जो लोग बॉडीबिल्डिंग करते हैं या अपनी बॉडी बनाना चाहते हैं उन लोगों को बकरे की कलेजी का सेवन जरूर करना चाहिए।

5. दिमाग के लिए फायदेमंद

बकरे की कलेजी का सेवन दिमाग के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है इससे हमारी याददाश्त तेज होती है और भूलने की बीमारी दूर होती है।

6. हड्डियों के लिए फायदेमंद

बकरे की कलेजी का सेवन हड्डियों के लिए फायदेमंद माना जाता है इसमें मिलने वाले पोषक तत्व हड्डियों को मजबूत बनाते हैं और हड्डियों के विकास में मदद करते हैं जिससे हड्डियों में रहने वाला दर्द भी दूर होता है।

7. आंखों के लिए फायदेमंद

विज्ञापन

बकरे की कलेजी में मौजूद पोषक तत्व हमारी आंखों के लिए फायदेमंद होते हैं यह हमारी आंखों की रोशनी को बढ़ाते हैं जिससे हमारी आंखें स्वस्थ बनी रहती हैं।

कलेजी में मिलने वाले मुख्य पोषक तत्व

बकरे की कलेजी (मटन लिवर) में विटामिन A, विटामिन B12, फोलेट और आयरन अच्छी मात्रा में होते हैं। इसी वजह से इसे खून की कमी (एनीमिया), आँखों और रोग प्रतिरोधक क्षमता के लिए उपयोगी माना जाता है। सेलेनियम जैसे खनिज थायराइड के सामान्य काम में भी भूमिका निभाते हैं।

मुर्गे (चिकन) की कलेजी: फायदे और सावधानी

बकरे की तरह मुर्गे की कलेजी भी पोषण से भरपूर मानी जाती है और कई लोगों को इसका स्वाद पसंद आता है। इसमें आयरन, प्रोटीन, विटामिन B12, फोलेट और विटामिन A अच्छी मात्रा में होते हैं, इसलिए खून की कमी (एनीमिया) वाले लोगों के लिए यह फायदेमंद हो सकती है।

सावधानी: कलेजी में विटामिन A बहुत ज़्यादा होता है, इसलिए गर्भवती महिलाएँ इसे नियमित या ज़्यादा मात्रा में न खाएँ — डॉक्टर की सलाह लें। कोलेस्ट्रॉल ज़्यादा हो तो भी सीमित मात्रा रखें, और कलेजी हमेशा अच्छी तरह पकाकर ही खाएँ।

मुर्गे की कलेजी खाने के फायदे

कलेजी खाने में सावधानियाँ और नुकसान

  • विटामिन A की अधिकता: कलेजी में विटामिन A बहुत ज़्यादा होता है। रोज़ या बहुत ज़्यादा मात्रा में खाने से यह शरीर में जमा होकर नुकसान कर सकता है। गर्भावस्था में डॉक्टर की सलाह के बिना इसे नियमित न खाएँ।
  • यूरिक एसिड और गाउट: इसमें प्यूरीन अधिक होता है, जिससे यूरिक एसिड बढ़ सकता है। गाउट या यूरिक एसिड की समस्या वाले लोग इससे बचें।
  • मात्रा और साफ़-सफ़ाई: सप्ताह में एक-दो बार सीमित मात्रा काफी है। ताज़ी कलेजी लें और अच्छी तरह पकाकर ही खाएँ।

यह जानकारी सामान्य जागरूकता के लिए है; किसी बीमारी या खास डाइट के लिए डॉक्टर या डाइटीशियन से सलाह लें।

आपको यह जानकारी कैसी लगी कमेंट में जरूर बताइएगा और इस जानकारी को अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर शेयर कीजिएगा।

जरूर पढ़ें:  कम खर्च में वजन बढ़ाने वाला नाश्ता


जरूर पढ़ें: जानिए ‘मोटा होने के लिए’ क्या करना होगा?


जरूर पढ़ें: कैसे बनाएं टेस्टी और ताकतवर भोजन?


जरूर पढ़ें: थाली में ‘क्या और कितनी’ मात्रा में खाना चाहिएं?


जरूर पढ़ें: सबसे सस्ता और पौष्टिक नाश्ता?


जरूर पढ़ें: ‘दुबले पतले’ शरीर को 3 चीजों से बनाएं ‘ताकतवर’ !


जरूर पढ़ें: जानिए मछली, चिकन या बकरा, क्या खाने से आती है ताकत


जरूर पढ़ें: सुअर के मांस से जुड़ी रोचक जानकारी!



स्रोत

विज्ञापन

Health के फ्री टूल

सभी देखें →

🆕 मिलती-जुलती पोस्ट

Vivek Hardaha Written by: Writer, YouTuber and tool builder · Madhya Pradesh

Vivek has been online since 2012 and has worked since 2014 across YouTube, blogs and news platforms. He holds an M.Sc. in Computer Science and an M.A. in Sociology. On Vista Hub he writes practical, plain-language guides on tech, money, health, farming and festivals.

Vista Hub अब WhatsApp पर नई पोस्ट और फ्री टूल्स की अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं। Join करें →

🆕 नई पोस्ट

सब देखें →