फोटो का फाइल साइज कम करने का बिना टेक्स्ट वाला चित्र
VH ORIGINAL
मोबाइल पर आसान तरीका

फोटो को 50 KB कैसे करें?

फॉर्म के लिए फोटो भारी है? अपने Image Compressor में फोटो चुनें, 50 KB सीमा भरें और तैयार कॉपी डाउनलोड करें। आगे असली स्क्रीनशॉट देखें।

ऐप इंस्टॉल करने की जरूरत नहीं
VH ORIGINAL
01 / फोटो चुनें

पहले अपनी फोटो चुनें

टूल खोलकर फाइल चुनें दबाएँ। JPG, PNG या WebP फोटो लें। इस उदाहरण में चुनी गई JPG का साइज 282.28 KB है।

यह नमूना फोटो है; अपनी मूल फाइल सुरक्षित रखें
VH ORIGINAL
02 / सीमा और फॉर्मेट

अधिकतम KB में 50 भरें

अधिकतम KB वाले बॉक्स में 50 रखें। जिस फॉर्म पर फोटो लगानी है, उसके अनुसार आउटपुट फॉर्मेट चुनें। इस उदाहरण में JPG चुना है।

टूल की गणना: 1 KB = 1024 bytes
VH ORIGINAL
03 / फोटो तैयार करें

फाइल तैयार करें दबाएँ

बटन दबाकर प्रोसेस पूरा होने दें। फोटो इसी ब्राउज़र में तैयार होती है। परिणाम आने पर उसका preview और दिखाया गया साइज देखें।

छोटी KB सीमा से फोटो की क्वालिटी घट सकती है
VH ORIGINAL
04 / असली टेस्ट का परिणाम

282.28 से 48.84 KB

हमारे टेस्ट में फोटो 48.84 KB बनी। उसके 941 × 1672 pixels वही रहे। आपकी फोटो का परिणाम उसकी सामग्री और सेटिंग पर निर्भर करेगा।

50 KB की सीमा; ठीक 50.00 KB होना जरूरी नहीं
VH ORIGINAL
05 / डाउनलोड करें

तैयार कॉपी सेव करें

फाइल डाउनलोड करें दबाएँ। डाउनलोड हुई फोटो खोलकर चेहरा, अक्षर और किनारे साफ दिख रहे हैं या नहीं, जाँच लें।

फॉर्म पर नई डाउनलोड की गई कॉपी चुनें
VH ORIGINAL
06 / फॉर्म के नियम

KB के साथ pixels भी देखें

फॉर्म की dimensions और फॉर्मेट की शर्त भी मानें। जरूरत हो तो Photo Resize टूल इस्तेमाल करें। 50 KB पर रिजेक्ट हो तो थोड़ी कम सीमा आजमाएँ।

हर पोर्टल की शर्त अलग हो सकती है
VH ORIGINAL
07 / अब अपनी फोटो बनाएँ

50 KB वाला टूल खोलें

नीचे Image Compressor खोलें और अपनी फोटो पर यही कदम अपनाएँ। हर फाइल 25 MB तक; फोटो अधिकतम 24 megapixels।

असली टूल स्क्रीनशॉट • टेस्ट: 15 अक्टूबर 2026 स्क्रीनशॉट की नमूना फोटो AI से बनी है।