लॉकडाउन में क्या काम करें | lockdown me kya karna chahiye
दोस्तों जैसा कि हम सभी जानते हैं कि पूरा देश क्या पूरी दुनिया में ही लॉकडाउन की स्थिति बनी हुई है और जब तक ही कोरोनावायरस की वैक्सीन नहीं बन जाती ऐसी स्थिति बनी रहेगी। अब ऐसे में प्रश्न उठता है कि घर बैठे आखिर हम करें क्या? ऐसा क्या करें जैसे हम घर बैठकर ही पैसे कमा सके? तो चलिए दोस्तों बात करते हैं कि लॉकडाउन के दौरान आप घर बैठे ही कैसे पैसे कमा सकते हैं या कोई नई चीज सीख सकते हैं।
लॉकडाउन के दौरान घर पर क्या करें-
-
यदि आपका बोलने तरीका और बॉडी लैंग्वेज अच्छी है तो आप अपना खुद का एक यूट्यूब चैनल खोल सकते हैं और लोगों को नई नई टिप्स दे सकते हैं।
-
लॉकडाउन के दौरान यदि आप अच्छा लिख सकते हैं तो आप अपना एक ब्लॉग बना कर भी पैसे कमा सकते हैं।
-
यदि आप कंप्यूटर के क्षेत्र में काम करना चाहते हैं तो घर बैठे ही आप कंप्यूटर में हिंदी और इंग्लिश टाइपिंग की प्रैक्टिस कर सकते हैं।
-
लॉकडाउन के दौरान आप अपने घर की भी सफाई धुलाई रंग रोगन इत्यादि कर सकते हैं।
-
यदि आपकी सिलाई में दिलचस्पी है तो लॉकडाउन के दौरान आप घर बैठे ही सिलाई सीख सकते हैं।
-
लॉकडाउन के समय में स्कूल बंद है ऐसे में आप अपने घर के खुद के बच्चों को पढ़ा सकते हैं।
-
ऐसी बहुत सी अच्छी किताबें हैं जो आपने अभी तक नहीं पढ़ी होंगी आप उन्हें भी लॉक डाउन के दौरान घर में पढ़ सकते हैं।
-
यदि आपको खाना बनाना नहीं आता तो लॉकडाउन के दौरान आप घर में खाना बनाना सीख सकते हैं इसमें कोई शर्म की बात नहीं।
तो दोस्तों ये थे ऐसे कुछ काम जिन्हें आप लॉक डाउन के दौरान कर सकते हैं और भी ऐसे बहुत से काम है जो आप लॉकडाउन के दौरान कर सकते हैं घर पर रहिए सावधान रहिए और सुरक्षित रहिए।

