Skip to content

जीवन में सफ़ल होना है, तो सबसे पहले मेढ़क खाओ ! eat that frog in hindi

Faith Vivek Hardaha Updated: नवम्बर 3, 2026

जीवन में सफ़ल होना है, तो सबसे पहले मेढ़क खाओ ! eat that frog in hindi

जीवन में सफ़ल होना है, तो सबसे पहले मेढ़क खाओ !

दोस्तों गलत मत समझिएगा, मैं आपको पानी वाला मेढ़क खाने को नहीं कह रहा। हम यहाँ बात करेंगे “ब्रायन ट्रेसी” की लिखी क़िताब “ईट दैट फ्रॉग” के मेढ़क की। यहाँ मेढ़क का मतलब “सबसे मुश्किल और सबसे जरूरी काम से है।

जीवन में सफ़ल होना है, तो सबसे पहले मेढ़क खाओ ! eat that frog in hindi

दोस्तों “ब्रायन ट्रेसी” ने अपनी क़िताब ‘ईट दैट फ्रॉग’ में कहाँ है कि, यदि आप अपने जीवन में सफलता पाने चाहते है, तो रोज़ सुबह सबसे पहले मेढ़क निगल ले। दोस्तों यहाँ मेढ़क का मतलब “सबसे मुश्किल और जरूरी काम से है”

इसे हम एक उदाहरण से अच्छी तरह समझ सकते है “मान लीजिए कल आपको एक बुरा सा दिखने वाला मेढ़क जिंदा खाना है। तो आप अगले दिन दिनभर या जब तक की आप वह मेढ़क खा नहीं लेते उसी के बारे में सोचते रहेंगे और परेशान होते रहेंगे। ऐसे में लेखक ‘ब्रायन ट्रेसी’ का कहना है कि, यदि आप उस मेढ़क खाने के काम को सबसे पहले, यनिके दिन की शुरुआत में ही कर ले, तो इसके इसके बाद आप दिनभर अपने दूसरे कामों में अच्छी तरह मन लगा सकते है। नहीं तो आपके दिमाग को सबसे मुश्किल काम यनिके मेढ़क खाने की चिंता सताती रहेगी।

दोस्तों सरल शब्दों में कहा जाए तो आप दिन के सबसे मुश्किल काम चाहे वो होमवर्क हो, कपड़े धोना हो या रिपोर्ट तैयार करना आप सबसे मुश्किल और महत्वपूर्ण काम को सबसे पहले निपटाने की कोशिश करिये। ऐसा करने से आपके दिमाग से काम का बोझ कम होगा और आप दूसरे कामों में भी अच्छी तरह फ़ोकस कर पाएंगे।

तो दोस्तों कोशिश कीजिए “उस मेढ़क को सबसे पहले खाने की, जिसे खाना आपके लिए मुश्किल है”


(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

Faith के फ्री टूल

सभी देखें →

Share Your Opinion

Comments are closed on this post.

More on Site