नवरात्रि के 9 भोग: जानें किस दिन माँ दुर्गा माता को क्या भोग लगाएं | Navratri ke 9 bhog

नवरात्रि के 9 भोग: जानें किस दिन माँ दुर्गा माता को क्या भोग लगाएं | Navratri ke 9 bhog

🎧
सुनिए — पूरी खबर सिर्फ 1 मिनट में

नवरात्रि के 9 भोग: जानें किस दिन माँ दुर्गा माता को क्या भोग लगाएं | Navratri ke 9 bhog

दोस्तों जैसा कि हम सभी जानते हैं हिंदू नववर्ष के आगमन के साथ ही चैत्र नवरात्रों का आगमन होता है ये नवरात्र 9 दिन के होते हैं और इन 9 दिन देवी मां के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। लेकिन हमें देवी मां के नौ रूपों को भोग लगाने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए तो चलिए देखते हैं कि किस दिन हमें माता को किस चीज का भोग लगाना चाहिए।

विज्ञापन
माँ दुर्गा माता के नवरात्रि के 9 भोग Navratri ke 9 bhog

माँ दुर्गा माता के नवरात्रि के 9 भोग

1. माता का पहला भोग- चैत्र नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा होती है। इस दिन मां को गाय के घी भोग लगाना चाहिए। इससे आरोग्य लाभ यानेकी रोगों का नाश होता है।

2. माता का दूसरा भोग- नवरात्र के दूसरे दिन मां के द्वितीय रूप ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। इस दिन जगत जननी को शक्कर या मिठाइयों का भोग लगाना चाहिए। ऐसा करने से चिरायु(लंबी आयु) का वरदान मिलता है।

माँ दुर्गा माता के नवरात्रि के 9 भोग Navratri ke 9 bhog

3. माता का तीसरा भोग- नवरात्र के तीसरे दिन मां के तीसरे रूप चंद्रघंटा की पूजा की जाती है। इस दिन माता को दूध या खीर का भोग चढ़ाएं और उसे जरूरतमंद को या छोटे बच्चों को खिला दें, ऐसा करने से ऐश्वर्य और मान सम्मान की वृद्धि होती है।

4. माता का चौथा भोग- नवरात्र के चौथे दिन मां के चतुर्थ स्वरूप कुष्मांडा की पूजा की जाती है। इस दिन माता को मालपुआ, गुझिया अर्पण करना चाहिए और उसे जरूरतमंद को दान कर देना चाहिए। ऐसा करने से आत्मविश्वास और मनोबल बढ़ता है।

5. माता का पांचवा भोग- नवरात्र के पांचवे दिन मां के पंचम स्वरूप स्कंदमाता की पूजा होती है। इस दिन जगत जननी को केले और अन्य मीठे फलों का भोग लगाना चाहिए। ऐसा करने से बुद्धि और ज्ञान का विकास होता है।

6. माता का छठवां भोग- नवरात्र के छठवें दिन मां के षष्टम स्वरूप कात्यानी की पूजा होती है। इस दिन मां भवानी को शहद का भोग लगाना चाहिए। ऐसा करने से सौंदर्य सुंदर शरीर की प्राप्ति होती है।

7. माता का सातवां भोग- नवरात्र के सातवें दिन मां के सप्तम स्वरूप कालरात्रि की पूजा होती है। इस दिन मां भवानी को गुड़ से निर्मित भोग अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से शोक से मुक्ति मिलती है।

8. माता का आठवां भोग- चैत्र नवरात्र के आठवें दिन मां के अष्टम स्वरूप महागौरी की पूजा की जाती है। इस दिन माता को नारियल का भोग लगाना चाहिए। ऐसा करने से मनुष्य की सभी इच्छाएं पूरी होती हैं। और जीवन में आने वाली सभी कठिनाइयां दूर होती है।

9. माता का नौंवा भोग- नवरात्र के नौवें दिन मां के नवम् स्वरूप सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। इस दिन माता को घर में बने हुए हलवा-पूड़ी और खीर का भोग लगाना चाहिए। ऐसा करने से मनुष्य के जीवन में सुख-शांति मिलती है। और परिवार में चल रही कलह दूर होती है।

हम उम्मीद करते हैं कि इसी तरह माता को 9 दिन भोग लगाने से आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी। मां दुर्गा आपके सभी कष्टों को आपके जीवन से दूर कर देंगी और आपके जीवन में खुशियां लेकर आएंगी। कमेंट में जय माता दी जरूर लिखियेगा, माता रानी आपके सभी कष्टों को दूर करें और आपकी जिंदगी को खुशहाल बनायें।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

विज्ञापन

Faith के फ्री टूल

सभी देखें →

🆕 मिलती-जुलती पोस्ट

नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएँ: माँ दुर्गा के दिव्य वॉलपेपर और शुभकामना संदेशों से मनाएं यह पावन पर्व | Navratri Shubhkamnaye नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएँ: माँ दुर्गा के दिव्य वॉलपेपर और शुभकामना संदेशों से मनाएं यह पावन पर्व | Navratri Shubhkamnaye Festivals Navratri Songs Playlist: माता रानी के भजन, देवी गीत और आरती सुनें Navratri Songs Playlist: माता रानी के भजन, देवी गीत और आरती सुनें Faith नवरात्रि में मां काली की पूजा कैसे करें: संपूर्ण विधि, मंत्र और महत्व | Navratri me Maa Kali ki Puja kaise kare नवरात्रि में मां काली की पूजा कैसे करें: संपूर्ण विधि, मंत्र और महत्व | Navratri me Maa Kali ki Puja kaise kare Faith नवरात्रि व्रत में क्या खाएं और क्या न खाएं: संपूर्ण फलाहारी मार्गदर्शिका | Navratri Vrat Food Guide नवरात्रि व्रत में क्या खाएं और क्या न खाएं: संपूर्ण फलाहारी मार्गदर्शिका | Navratri Vrat Food Guide Faith
विज्ञापन
नवरात्रि में जवारे का महत्व: आस्था, समृद्धि और शक्ति का प्रतीक | Navratri Me Jaware Ka Mahatva नवरात्रि में जवारे का महत्व: आस्था, समृद्धि और शक्ति का प्रतीक | Navratri Me Jaware Ka Mahatva Faith नवरात्रि की कथाएं: महिषासुर वध और श्री राम की शक्ति पूजा का महत्व | Navratri ki katha hindi नवरात्रि की कथाएं: महिषासुर वध और श्री राम की शक्ति पूजा का महत्व | Navratri ki katha hindi Faith चैत्र नवरात्रि का महत्व: आध्यात्मिक, वैज्ञानिक और पौराणिक आयाम | Chaitra Navratri ka Mahatva चैत्र नवरात्रि का महत्व: आध्यात्मिक, वैज्ञानिक और पौराणिक आयाम | Chaitra Navratri ka Mahatva Faith हिंदू नव वर्ष और नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं | Hindu nav varsh aur Navratri ki hardik Shubhkamnaye हिंदू नव वर्ष और नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं | Hindu nav varsh aur Navratri ki hardik Shubhkamnaye Festivals
विज्ञापन
Vivek Hardaha Written by: Writer, YouTuber and tool builder · Madhya Pradesh

Vivek has been online since 2012 and has worked since 2014 across YouTube, blogs and news platforms. He holds an M.Sc. in Computer Science and an M.A. in Sociology. On Vista Hub he writes practical, plain-language guides on tech, money, health, farming and festivals.

Vista Hub अब WhatsApp पर नई पोस्ट और फ्री टूल्स की अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं। Join करें →

🆕 नई पोस्ट

सब देखें →