नई पोस्ट की जानकारी WhatsApp पर पाएं:Join करें

झाँसी की रानी कविता | Jhansi ki Rani Poem | Khoob Ladi Mardani wo to jhansi wali rani thi

झाँसी की रानी कविता | Jhansi ki Rani Poem | Khoob Ladi Mardani wo to jhansi wali rani thi

🎧
सुनिए — पूरी खबर सिर्फ 1 मिनट में

खूब लड़ी मर्दानी वह तो झाँसी वाली रानी थी लिरिक्स | Khoob Ladi Mardani poem in hindi lyrics

आज हम आपके साथ शेयर कर रहे हैं सुभद्रा कुमारी चौहान के द्वारा लिखी गई एक वीर रस की कविता जिसमें झांसी की रानी महारानी लक्ष्मीबाई की वीरता का बखान किया गया है यह कविता सुभद्रा कुमारी चौहान के द्वारा लिखी गई है जो हमें बताती है कि झांसी की रानी लक्ष्मीबाई कितनी बड़ी वीर योद्धा थी और उन्होंने अंग्रेजों के साथ जमकर युद्ध किया था। हमारी आजादी में महारानी लक्ष्मीबाई का बहुत बड़ा योगदान है जो हम कभी भी नहीं भूल सकते यह कविता हमें वही बात फिर से याद दिलाती है।

विज्ञापन
Jhansi ki Rani Poem | Khoob Ladi Mardani wo to jhansi wali rani thi
Jhansi ki Rani Poem | Khoob Ladi Mardani

झाँसी की रानी कविता

सिंहासन हिल उठे राजवंशों ने भृकुटी तानी थी,

बूढ़े भारत में आई फिर से नयी जवानी थी,

गुमी हुई आज़ादी की कीमत सबने पहचानी थी,

दूर फिरंगी को करने की सबने मन में ठानी थी।

चमक उठी सन सत्तावन में, वह तलवार पुरानी थी,

बुंदेले हरबोलों के मुँह हमने सुनी कहानी थी,

खूब लड़ी मर्दानी वह तो झाँसी वाली रानी थी।।


कानपूर के नाना की, मुँहबोली बहन छबीली थी,

लक्ष्मीबाई नाम, पिता की वह संतान अकेली थी,

नाना के सँग पढ़ती थी वह, नाना के सँग खेली थी,

बरछी ढाल, कृपाण, कटारी उसकी यही सहेली थी।

वीर शिवाजी की गाथायें उसकी याद ज़बानी थी,

बुंदेले हरबोलों के मुँह हमने सुनी कहानी थी,

खूब लड़ी मर्दानी वह तो झाँसी वाली रानी थी।।



(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

लक्ष्मी थी या दुर्गा थी वह स्वयं वीरता की अवतार,

देख मराठे पुलकित होते उसकी तलवारों के वार,

नकली युद्ध-व्यूह की रचना और खेलना खूब शिकार,

सैन्य घेरना, दुर्ग तोड़ना ये थे उसके प्रिय खिलवार।

महाराष्टर-कुल-देवी उसकी भी आराध्य भवानी थी,

बुंदेले हरबोलों के मुँह हमने सुनी कहानी थी,

खूब लड़ी मर्दानी वह तो झाँसी वाली रानी थी।।


हुई वीरता की वैभव के साथ सगाई झाँसी में,

ब्याह हुआ रानी बन आई लक्ष्मीबाई झाँसी में,

राजमहल में बजी बधाई खुशियाँ छाई झाँसी में,

चित्रा ने अर्जुन को पाया, शिव से मिली भवानी थी,

बुंदेले हरबोलों के मुँह हमने सुनी कहानी थी,

खूब लड़ी मर्दानी वह तो झाँसी वाली रानी थी।।


उदित हुआ सौभाग्य, मुदित महलों में उजियाली छाई,

किंतु कालगति चुपके-चुपके काली घटा घेर लाई,

विज्ञापन

तीर चलाने वाले कर में उसे चूड़ियाँ कब भाई,

रानी विधवा हुई, हाय! विधि को भी नहीं दया आई।

निसंतान मरे राजाजी रानी शोक-समानी थी,

बुंदेले हरबोलों के मुँह हमने सुनी कहानी थी,

खूब लड़ी मर्दानी वह तो झाँसी वाली रानी थी।।


बुझा दीप झाँसी का तब डलहौज़ी मन में हरषाया,

राज्य हड़प करने का उसने यह अच्छा अवसर पाया,

फ़ौरन फौजें भेज दुर्ग पर अपना झंडा फहराया,

लावारिस का वारिस बनकर ब्रिटिश राज्य झाँसी आया।

अश्रुपूर्णा रानी ने देखा झाँसी हुई बिरानी थी,

बुंदेले हरबोलों के मुँह हमने सुनी कहानी थी,

खूब लड़ी मर्दानी वह तो झाँसी वाली रानी थी।।



(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

अनुनय विनय नहीं सुनती है, विकट शासकों की माया,

व्यापारी बन दया चाहता था जब यह भारत आया,

डलहौज़ी ने पैर पसारे, अब तो पलट गई काया,

राजाओं नव्वाबों को भी उसने पैरों ठुकराया।

रानी दासी बनी, बनी यह दासी अब महरानी थी,

बुंदेले हरबोलों के मुँह हमने सुनी कहानी थी,

खूब लड़ी मर्दानी वह तो झाँसी वाली रानी थी।।


छिनी राजधानी दिल्ली की, लखनऊ छीना बातों-बात,

कैद पेशवा था बिठुर में, हुआ नागपुर का भी घात,

उदैपुर, तंजौर, सतारा, करनाटक की कौन बिसात?

जबकि सिंध, पंजाब ब्रह्म पर अभी हुआ था वज्र-निपात।

बंगाले, मद्रास आदि की भी तो वही कहानी थी,

बुंदेले हरबोलों के मुँह हमने सुनी कहानी थी,

खूब लड़ी मर्दानी वह तो झाँसी वाली रानी थी।।


रानी रोयीं रिनवासों में, बेगम ग़म से थीं बेज़ार,

उनके गहने कपड़े बिकते थे कलकत्ते के बाज़ार,

सरे आम नीलाम छापते थे अंग्रेज़ों के अखबार,

‘नागपूर के ज़ेवर ले लो लखनऊ के लो नौलख हार’।

विज्ञापन

यों परदे की इज़्ज़त परदेशी के हाथ बिकानी थी,

बुंदेले हरबोलों के मुँह हमने सुनी कहानी थी,

खूब लड़ी मर्दानी वह तो झाँसी वाली रानी थी।।


कुटियों में भी विषम वेदना, महलों में आहत अपमान,

वीर सैनिकों के मन में था अपने पुरखों का अभिमान,

नाना धुंधूपंत पेशवा जुटा रहा था सब सामान,

बहिन छबीली ने रण-चण्डी का कर दिया प्रकट आहवान।

हुआ यज्ञ प्रारम्भ उन्हें तो सोई ज्योति जगानी थी,

बुंदेले हरबोलों के मुँह हमने सुनी कहानी थी,

खूब लड़ी मर्दानी वह तो झाँसी वाली रानी थी।।


महलों ने दी आग, झोंपड़ी ने ज्वाला सुलगाई थी,

यह स्वतंत्रता की चिनगारी अंतरतम से आई थी,

झाँसी चेती, दिल्ली चेती, लखनऊ लपटें छाई थी,

मेरठ, कानपूर, पटना ने भारी धूम मचाई थी,

जबलपूर, कोल्हापूर में भी कुछ हलचल उकसानी थी,

बुंदेले हरबोलों के मुँह हमने सुनी कहानी थी,

खूब लड़ी मर्दानी वह तो झाँसी वाली रानी थी।।


इस स्वतंत्रता महायज्ञ में कई वीरवर आए काम,

नाना धुंधूपंत, ताँतिया, चतुर अज़ीमुल्ला सरनाम,

अहमदशाह मौलवी, ठाकुर कुँवरसिंह सैनिक अभिराम,

भारत के इतिहास गगन में अमर रहेंगे जिनके नाम।

लेकिन आज जुर्म कहलाती उनकी जो कुरबानी थी,

बुंदेले हरबोलों के मुँह हमने सुनी कहानी थी,

खूब लड़ी मर्दानी वह तो झाँसी वाली रानी थी।।


इनकी गाथा छोड़, चले हम झाँसी के मैदानों में,

जहाँ खड़ी है लक्ष्मीबाई मर्द बनी मर्दानों में,

लेफ्टिनेंट वाकर आ पहुँचा, आगे बड़ा जवानों में,

रानी ने तलवार खींच ली, हुया द्वन्द्ध असमानों में।

ज़ख्मी होकर वाकर भागा, उसे अजब हैरानी थी,

बुंदेले हरबोलों के मुँह हमने सुनी कहानी थी,

खूब लड़ी मर्दानी वह तो झाँसी वाली रानी थी।।


रानी बढ़ी कालपी आई, कर सौ मील निरंतर पार,

घोड़ा थक कर गिरा भूमि पर गया स्वर्ग तत्काल सिधार,

यमुना तट पर अंग्रेज़ों ने फिर खाई रानी से हार,

विजयी रानी आगे चल दी, किया ग्वालियर पर अधिकार।

अंग्रेज़ों के मित्र सिंधिया ने छोड़ी रजधानी थी,

बुंदेले हरबोलों के मुँह हमने सुनी कहानी थी,

खूब लड़ी मर्दानी वह तो झाँसी वाली रानी थी।।


विजय मिली, पर अंग्रेज़ों की फिर सेना घिर आई थी,

अबके जनरल स्मिथ सम्मुख था, उसने मुहँ की खाई थी,

काना और मंदरा सखियाँ रानी के संग आई थी,

युद्ध श्रेत्र में उन दोनों ने भारी मार मचाई थी।

पर पीछे ह्यूरोज़ आ गया, हाय! घिरी अब रानी थी,

बुंदेले हरबोलों के मुँह हमने सुनी कहानी थी,

खूब लड़ी मर्दानी वह तो झाँसी वाली रानी थी।।



तो भी रानी मार काट कर चलती बनी सैन्य के पार,

किन्तु सामने नाला आया, था वह संकट विषम अपार,

घोड़ा अड़ा, नया घोड़ा था, इतने में आ गये अवार,

रानी एक, शत्रु बहुतेरे, होने लगे वार-पर-वार।

घायल होकर गिरी सिंहनी उसे वीर गति पानी थी,

बुंदेले हरबोलों के मुँह हमने सुनी कहानी थी,

खूब लड़ी मर्दानी वह तो झाँसी वाली रानी थी।।


रानी गई सिधार चिता अब उसकी दिव्य सवारी थी,

मिला तेज से तेज, तेज की वह सच्ची अधिकारी थी,

अभी उम्र कुल तेइस की थी, मनुज नहीं अवतारी थी,

हमको जीवित करने आयी बन स्वतंत्रता-नारी थी,

दिखा गई पथ, सिखा गई हमको जो सीख सिखानी थी,

बुंदेले हरबोलों के मुँह हमने सुनी कहानी थी,

खूब लड़ी मर्दानी वह तो झाँसी वाली रानी थी।।


जाओ रानी याद रखेंगे ये कृतज्ञ भारतवासी,

यह तेरा बलिदान जगावेगा स्वतंत्रता अविनासी,

होवे चुप इतिहास, लगे सच्चाई को चाहे फाँसी,

हो मदमाती विजय, मिटा दे गोलों से चाहे झाँसी।

तेरा स्मारक तू ही होगी, तू खुद अमिट निशानी थी,

बुंदेले हरबोलों के मुँह हमने सुनी कहानी थी,

खूब लड़ी मर्दानी वह तो झाँसी वाली रानी थी।।

लेखिका: सुभद्रा कुमारी चौहान

आपको यह कविता झाँसी की रानी कविता | Jhansi ki Rani Poem | Khoob Ladi Mardani wo to jhansi wali rani thi कैसी लगी हमारे साथ कमेंट में अपने विचार जरूर शेयर कीजिएगा ताकि हम आगे भी आपके लिए इसी तरह की वीर रस से भरी हुई कविताओं का संग्रह लाते रहें।

विज्ञापन

पढ़ाई और नॉलेज के फ्री टूल

सभी देखें →

🗓️ आज का इतिहास — 12 अक्टूबर

  • 2005। भारत में 'सूचना का अधिकार' (RTI) कानून आधिकारिक रूप से लागू हुआ, जिसने देश में पारदर्शिता और जवाबदेही के एक नए युग की शुरुआत की।
  • 1999। कारगिल युद्ध के बाद भारत में राजनीतिक अस्थिरता के बीच अटल बिहारी वाजपेयी ने लगातार दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली।
  • 1970। भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक और शिक्षाविद डॉ. मेघनाद साहा की पुण्यतिथि: इन्होंने 'साहा आयनीकरण समीकरण' के जरिए खगोल भौतिकी में बड़ा योगदान दिया।
पूरी जानकारी ›
Vista Hub अब WhatsApp पर नई पोस्ट और फ्री टूल्स की अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं। Join करें →

आज क्या बनाना चाहते हो

फोटो का साइज कम करें, सोशल मीडिया के crop करें

🔥 Hot फोटो का साइज कम करें क्वालिटी बनाए रखते हुए 20KB, 50KB या 100KB तक टूल खोलें →

कैटेगरी

🆕 नई पोस्ट

घर में रोज लड़ाई हो तो क्या करें? कारण, बातचीत और काउंसिलिंग की आसान सलाह घर में रोज लड़ाई हो तो क्या करें? कारण, बातचीत और काउंसिलिंग की आसान सलाह रिश्ते और परिवार अगर कोई जहर खा ले तो क्या करें? तुरंत मदद और जरूरी सावधानियाँ अगर कोई जहर खा ले तो क्या करें? तुरंत मदद और जरूरी सावधानियाँ सेहत और फिटनेस Navratri Mantra Jaap for 9 Days: नौ दिनों के मंत्र और जाप विधि Navratri Mantra Jaap for 9 Days: नौ दिनों के मंत्र और जाप विधि अध्यात्म और आस्था Cyberleek GTA Leaks: फुल बिल्ड धमकी, 30 मिलियन कॉइन और क्या खतरा Cyberleek GTA Leaks: फुल बिल्ड धमकी, 30 मिलियन कॉइन और क्या खतरा टेक और AI
विज्ञापन
Honda ADV160 Latest: ₹1.70 लाख प्राइस, E85 फ्लेक्स फ्यूल और डिलीवरी 2027 Honda ADV160 Latest: ₹1.70 लाख प्राइस, E85 फ्लेक्स फ्यूल और डिलीवरी 2027 टेक और AI Robin Uthappa Latest: WCL में 77 रन, KL Rahul वाली बात और Dhoni पर कमेंट Robin Uthappa Latest: WCL में 77 रन, KL Rahul वाली बात और Dhoni पर कमेंट खेल और खिलाड़ी Oppo ColorOS 17 और Pad Mini: 13 अक्टूबर लॉन्च, फीचर्स और क्या नया Oppo ColorOS 17 और Pad Mini: 13 अक्टूबर लॉन्च, फीचर्स और क्या नया टेक और AI Suzlon Energy Latest: ₹550 करोड़ की नई AI फैक्ट्री, ऑर्डर बुक और शेयर अपडेट Suzlon Energy Latest: ₹550 करोड़ की नई AI फैक्ट्री, ऑर्डर बुक और शेयर अपडेट दुनिया और विदेश
विज्ञापन
8th Pay Commission Latest: रिपोर्ट कब आएगी, फिटमेंट फैक्टर और सैलरी अपडेट 8th Pay Commission Latest: रिपोर्ट कब आएगी, फिटमेंट फैक्टर और सैलरी अपडेट दुनिया और विदेश IndiGo Flight Emergency Landing: दिल्ली-चेन्नई फ्लाइट हैदराबाद डायवर्ट, पावर बैंक आग IndiGo Flight Emergency Landing: दिल्ली-चेन्नई फ्लाइट हैदराबाद डायवर्ट, पावर बैंक आग दुनिया और विदेश Free Prompt to Video AI: बेस्ट फ्री टूल्स जो प्रॉम्प्ट से वीडियो बनाते हैं Free Prompt to Video AI: बेस्ट फ्री टूल्स जो प्रॉम्प्ट से वीडियो बनाते हैं टेक और AI Free Prompt Image Generator: बेस्ट फ्री AI टूल्स जो प्रॉम्प्ट से इमेज बनाते हैं Free Prompt Image Generator: बेस्ट फ्री AI टूल्स जो प्रॉम्प्ट से इमेज बनाते हैं टेक और AI Pradhama Drishtiya Kuttakkar Netflix: स्टोरी, कास्ट, रिव्यू Pradhama Drishtiya Kuttakkar Netflix: स्टोरी, कास्ट, रिव्यू फिल्म और मनोरंजन OnePlus 13 ColorOS 17 Beta: कैसे अप्लाई करें, एलिजिबल फोन्स OnePlus 13 ColorOS 17 Beta: कैसे अप्लाई करें, एलिजिबल फोन्स टेक और AI TCS Quarterly Variable Pay Q2: सीनियर्स को कम, जूनियर्स को कितना? TCS Quarterly Variable Pay Q2: सीनियर्स को कम, जूनियर्स को कितना? न्यूज़ और ट्रेंडिंग Singapore F1 Sprint Race: Verstappen जीता, पूरा रिजल्ट और हाइलाइट्स Singapore F1 Sprint Race: Verstappen जीता, पूरा रिजल्ट और हाइलाइट्स खेल और खिलाड़ी Solar Storm Today: G1-G2 जियोमैग्नेटिक स्टॉर्म, ऑरोरा और असर Solar Storm Today: G1-G2 जियोमैग्नेटिक स्टॉर्म, ऑरोरा और असर दुनिया और विदेश Panama Earthquake Today: 7.7 भूकंप, सुनामी वार्निंग रद्द — पूरा अपडेट Panama Earthquake Today: 7.7 भूकंप, सुनामी वार्निंग रद्द — पूरा अपडेट दुनिया और विदेश व्हाट्सऐप चैट कोर्ट में मान्य है या नहीं? जानिए डिजिटल एविडेंस पेश करने का सही कानूनी तरीका व्हाट्सऐप चैट कोर्ट में मान्य है या नहीं? जानिए डिजिटल एविडेंस पेश करने का सही कानूनी तरीका पढ़ाई और नॉलेज क्या इंसान घास खा सकता है? पाचन, व्हीटग्रास और वास्तविक जोखिम क्या इंसान घास खा सकता है? पाचन, व्हीटग्रास और वास्तविक जोखिम पढ़ाई और नॉलेज ट्रैफिक चालान कोर्ट में माफ कैसे कराएं? वर्चुअल कोर्ट और लोक अदालत में जुर्माना कम कराने के नियम ट्रैफिक चालान कोर्ट में माफ कैसे कराएं? वर्चुअल कोर्ट और लोक अदालत में जुर्माना कम कराने के नियम पढ़ाई और नॉलेज कॉल रिकॉर्डिंग कोर्ट में सबूत बनेगी या नहीं? प्राइवेसी कानून और धारा 65B सर्टिफिकेट की अनिवार्यता कॉल रिकॉर्डिंग कोर्ट में सबूत बनेगी या नहीं? प्राइवेसी कानून और धारा 65B सर्टिफिकेट की अनिवार्यता पढ़ाई और नॉलेज कोर्ट का समन न लेने पर क्या होगा? वारंट, कुर्की और गैर-हाजिरी के कानूनी परिणाम कोर्ट का समन न लेने पर क्या होगा? वारंट, कुर्की और गैर-हाजिरी के कानूनी परिणाम पढ़ाई और नॉलेज पुलिस गिरफ्तारी से बचने के उपाय: अग्रिम जमानत (Anticipatory Bail) की शर्तें और प्रक्रिया पुलिस गिरफ्तारी से बचने के उपाय: अग्रिम जमानत (Anticipatory Bail) की शर्तें और प्रक्रिया पढ़ाई और नॉलेज बिना भाइयों की सहमति के जमीन अपने नाम कैसे कराएं? पारिवारिक बंटवारा और कानूनी सीमाएं बिना भाइयों की सहमति के जमीन अपने नाम कैसे कराएं? पारिवारिक बंटवारा और कानूनी सीमाएं रिश्ते और परिवार