बादाम, किशमिश, चना, मूंग, मुनक्का, अलसी, खसखस, मेथीदाना 8 चीजों को भिगोकर खाने के फायदे | Bhiga ke khane ke fayade

बादाम, किशमिश, चना, मूंग, मुनक्का, अलसी, खसखस, मेथीदाना 8 चीजों को भिगोकर खाने के फायदे | Bhiga ke khane ke fayade

🎧
सुनिए — पूरी खबर सिर्फ 1 मिनट में

8 चीजों को भिगोकर खाने के फायदे | Bhiga ke khane ke fayade

आज हम जानेंगे सूखे मेवों के बारे में जिन्हें हम रात भर भिगोकर यदि दिन में खाएं तो हमारे लिए यह कितने फायदेमंद हो सकते हैं। आपने पहले भी सुना होगा कि एक रात में पहले से भीगे हुए अनाज के सेवन से हमारे शरीर को बहुत से फायदे होते हैं। आज हम 8 तरह के सूखे मेवों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका सेवन यदि आप करते हैं तो इस से होने वाले फायदे आपको चौंका कर रख देंगे।

विज्ञापन
बादाम, किशमिश, चना, मूंग, मुनक्का, अलसी, खसखस, मेथीदाना 8 चीजों को भिगोकर खाने के फायदे | Bhiga ke khane ke fayade

भिगोए हुए और अंकुरित खाद्य पदार्थों में न्यूट्रीएंट्स की मात्रा अपेक्षाकृत अधिक होती है। इसलिए अंकुरित खाद्य पदार्थों का सेवन काफी फायदेमंद होता है। यहां हम बता रहे हैं ऐसी ही 8 चीजों को भिगोकर खाने के फायदों के बारे में (यहां बताई गई चीजों को कम से कम एक रात तक भिगोकर रखना जरूरी है।)

1. मेथीदाना भिगोकर खाने के फायदे

इनमें फाइबर्स भरपूर मात्रा में होते हैं जो कब्ज को दूर कर आंतों को साफ रखने में मदद करते हैं। डायबिटीज के रोगियों के लिए भी मेथीदाने फायदेमंद हैं। ये महिलाओं में पीरियड्स के समय होने वाले दर्द को भी कम करते हैं।

2. खसखस भिगोकर खाने के फायदे

ये फोलेट, थियामिन और पैंटोथेनिक एसिड का अच्छा सोर्स होते हैं। इसमें मौजूद विटामिन बी मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है जिससे वजन को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। ये हमारी इम्युनिटी को बढ़ाने में भी मददगार है।

3. अलसी भिगोकर खाने के फायदे

ओमेगा-3 फैटी एसिड का अलसी या फ्लैक्स सीड्स एकमात्र शाकाहारी सोर्स माने जाते हैं। फ्लैक्स सीड्स न्यूरो- डिजनरेटिव बीमारियों की रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ये बैड कोलेस्ट्रॉल यानी एलडीएल को घटाकर हमारे दिल को भी हेल्दी रखते हैं।

4. मुनक्का भिगोकर खाने के फायदे

इसमें मैग्नीशियम, पोटेशियम और आयरन काफी मात्रा में होते हैं। मुनक्के का नियमित सेवन कैंसर कोशिकाओं में बढ़ोतरी को रोकता है। इससे हमारी स्किन भी हेल्दी और चमकदार रहती है। एनीमिया और किडनी स्टोन के मरीजों के लिए भी मुनक्का फायदेमंद है।

5. खड़े मूंग भिगोकर खाने के फायदे

यह प्रोटीन, फाइबर और विटामिन बी का बेहतरीन सोर्स है। इसका नियमित सेवन कब्ज के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें पोटेशियम और मैग्नेशियम भी भरपूर मात्रा में होने की वजह से हाई बीपी के मरीजों को भी इसे रेगुलर खाने की सलाह दी जाती है।

विज्ञापन

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

6. काले चने भिगोकर खाने के फायदे

अंकुरित काले चनों में फाइबर्स भरपूर मात्रा में होते हैं जो कब्ज की समस्या को दूर करने में मददगार होते हैं। इनमें प्रोटीन भी भरपूर होते हैं जो मसल्स बनाने में मददगार होते हैं। इसका नियमित सेवन थकान भी दूर करता है।

7. बादाम भिगोकर खाने के फायदे

इसमें मैग्नीशियम होता है और यह हाई बीपी के रोगियों के लिए फायदेमंद होता है। अध्ययनों में बताया गया है कि नियमित रूप से भीगी हुई बादाम खाने से खराब कोलेस्ट्रॉल यानी एलडीएल का लेवल कम हो जाता है।

8. किशमिश भिगोकर खाने के फायदे

किशमिश में एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं। इसलिए एक रात पहले भीगी, हुई किशमिश को नियमित रूप से खाने से स्किन हेल्दी और चमकदार बनती है। इसमें आयरन भी होता है। इसलिए इसका नियमित सेवन एनीमिया से पीड़ित मरीजों के लिए भी फायदेमंद होता है।

दोस्तों आपको प्रतिदिन सभी तरह के मेवों को भिगोकर खाने की जरूरत नहीं है आप इनमें से अपनी पसंद के कोई तीन तरह के सूखे मेवे का चुनाव कर लीजिए और उनका प्रयोग प्रतिदिन कीजिए। ऐसा एक महीने तक प्रतिदिन करने से आपको अपने शरीर में स्वयं ही फर्क दिखाई देने लगेगा और आप समझ जाएंगे कि भीगे हुए सूखे मेवे खाने से शरीर को क्या-क्या फायदे होते हैं।

विज्ञापन

सेहत और फिटनेस के फ्री टूल

सभी देखें →

🗓️ आज का इतिहास — 16 अक्टूबर

  • 2004। सचिन तेंदुलकर ने टेस्ट क्रिकेट में 10,000 रन पूरे किए, यह उपलब्धि हासिल करने वाले वे पांचवें भारतीय बल्लेबाज बने।
  • 1999। जन्म: भारतीय फिल्म अभिनेता और निर्देशक सैफ अली खान का जन्म हुआ, जिन्होंने बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाई।
  • 1984। दक्षिण अफ्रीका के आर्कबिशप डेसमंड टूटू को रंगभेद के खिलाफ उनके अहिंसक संघर्ष के लिए नोबेल शांति पुरस्कार दिया गया।
पूरी जानकारी ›
Vivek Hardaha Written by: Writer, YouTuber and tool builder · Madhya Pradesh

Vivek has been online since 2012 and has worked since 2014 across YouTube, blogs and news platforms. He holds an M.Sc. in Computer Science and an M.A. in Sociology. On Vista Hub he writes practical, plain-language guides on tech, money, health, farming and festivals.

Vista Hub अब WhatsApp पर नई पोस्ट और फ्री टूल्स की अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं। Join करें →

🆕 मिलती-जुलती पोस्ट

🆕 नई पोस्ट

सब देखें →