मुझे नींद नहीं आ रही है मैं क्या करूं | I can’t sleep what should i do?

मुझे नींद नहीं आ रही है मैं क्या करूं | I can’t sleep what should i do?

🎧
सुनिए — पूरी खबर सिर्फ 1 मिनट में

मुझे नींद नहीं आ रही है मैं क्या करूं

जैसे ही आप सोने के लिए बिस्तर पर जाते हैं तुरंत ही कमरे की पूरी लाइट बंद कर दें और हल्की लाइट जलाएं जितना हो सके अपने सोने वाले कमरे को डार्क रखें ऐसा करने से जल्दी नींद आने में मदद मिलती है। यदि आपको दिन के समय सोने की आदत है तो इस आदत को छोड़ दें और यदि आपको किसी कारणवश दिन को सोना पड़ता है तो आधे घंटे से ज्यादा ना सोए। दिन के समय थोड़ा व्यायाम करें जिससे आपको थकावट होगी और रात में अच्छी नींद आएगी। अब हम आगे देखेंगे कि हमें रात में नींद लाने के लिए क्या करना होगा।

विज्ञापन
मुझे नींद नहीं आ रही है मैं क्या करूं

Mujhe Neend Nahi aa rahi hai main kya karoon

रात में नींद नहीं आने पर करें यह उपाय

यदि आप बिस्तर पर लेटे पड़े हैं और आपको नींद नहीं आ रही है तो आप नीचे दिए गए उपायों को अपना सकते हैं हो सकता है इन उपायों को अपनाने के बाद आपको जल्दी से आ जाए। तो चलिए देखते हैं कि आखिर वह कौन से उपाय हैं जिन्हें अपनाने के बाद आपको नींद ना आने की समस्या दूर हो जाएगी।

1 मन में आने वाले फालतू विचार को सोचना बंद करें: जब तक आपका मन शांत नहीं होगा आपको नींद नहीं आएगी इसीलिए आपके मन में आने वाले फालतू विचारों को आपको दूर करना होगा इसके बाद ही आप अच्छी नींद ले पाएंगे।

2 प्यार मोहब्बत धोखा पैसा इन चीजों को सोचना बंद करें: यदि आप बिस्तर में लेट कर अपनी भावनाओं के साथ खेल रहे हैं प्यार मोहब्बत धोखा पैसा इन बातों को सोच रहे हैं तो आपको नींद आने में काफी समस्या हो सकती है यह भावनात्मक चीजें हैं यदि आप सोते समय में ज्यादा सोचेंगे तो आपको सोने में दिक्कत होगी ही।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

3 हो सके तो एक छोटी डार्क चॉकलेट खाएं: कभी-कभी नींद ना आने का कारण भूख हो सकती है इसीलिए ऐसे में एक छोटी, बहुत छोटी डार्क चॉकलेट खाएं और थोड़ा सा पानी पिएं इसके बाद सोने की कोशिश करें।

4 सोने और जागने का समय निर्धारित करें: हमेशा अपने सोने और जागने का एक फिक्स टाइम बनाएं और उसी समय सोने के लिए बिस्तर पर जाएं ऐसा प्रतिदिन करने से आपको समय में नींद आने लगेगी।

विज्ञापन

5 माहौल ऐसा बनाये जिसमे आपको आसानी से नींद आ जाये: समय में नींद लाने के लिए आपको नींद से पहले नींद का माहौल बनाना होगा माहौल बनाने के लिए आप अपने कमरे में शांति रखें जितनी हो सके लाइट बंद करके रखें मन को शांत करने वाला म्यूजिक सुने।

6 आरामदायक बिस्तर पर सोएँ: यदि आपका बिस्तर ऐसा है जो आपके शरीर को कष्ट पहुंचा रहा है तब आपको ऐसे में नींद आना मुश्किल हो सकता है इसीलिए हमेशा अपने बिस्तर को आरामदेय और नरम बनाकर रखें।

7 नियमित व्यायाम करे: प्रतिदिन व्यायाम करने की आदत बनाएं व्यायाम करने से शरीर में थकावट होती है और थकावट होने पर शरीर अराम चाहता है जिससे हमें जल्दी नींद आती है।

8 कैफीन वाली चीजों को कम लें: सोने से 1 घंटे पहले भूल कर भी चाय कॉफी कोल्डड्रिंक या ऐसी चीजें जिनमे कैफीन की मात्रा पाई जाती है इनका उपयोग ना करें।

9 धुम्रपान न करें: यदि आपको सिगरेट पीने की आदत है और आप इस आदत को नहीं छोड़ पा रहे हैं तो सबसे पहले सिगरेट छोड़ने की कोशिश करें और यदि आपको नींद में समस्या हो रही है तो कम से कम सोने से 1 या 2 घंटे पहले सिगरेट बिल्कुल भी ना पियें।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

10 जरूरत से ज्यादा खाना न खायें: बहुत ज्यादा मात्रा में खा लेने से कभी-कभी शरीर में बेचैनी होने लगती है पेट में गैस बनती है जिसके कारण हमारा किसी भी काम में मन नहीं लगता और हमें समय में नींद नहीं आती। यदि हमारा पाचन अच्छा रहता है तभी हमारे शरीर को आराम मिलता है जिससे नींद आती है इसीलिए जरूरत से ज्यादा खाना ना खाएं।

विज्ञापन

11 सोने से पहले थोडा रिलैक्स करें: सोने से पहले अपने शरीर को आराम दें सभी प्रकार की चिंताओं को दूर रखें अपने शरीर को रिलैक्स रखें इसके बाद बिस्तर पर जाएं। अपनी आंखें बंद करें और सभी प्रकार के तनाव को दूर करके अपने इष्ट देव को याद करके सोने की कोशिश करें।

12 गहरी और धीमी सांस लेने का अभ्यास करें: इंटरनेट पर आपको ऐसे बहुत से अभ्यास मिल जाएंगे जिनमें सांस लेने का सही तरीका बताया गया है। हम आपको यहां पर बता रहे हैं सांस लेने का एक ऐसा तरीका जो आपको नींद लाने में मदद करेगा सबसे पहले आप रिलैक्स होकर बिस्तर पर लेट जाएं और 5 सेकंड तक अपनी सांस को अंदर खींचे और अपने सीने को फुलाएं। 5 सेकंड तक सांस को अंदर रो कर रखें और 5 सेकंड तक धीरे-धीरे सांस को छोड़ते रहे। ऐसा कम से कम 2 मिनट तक करें आप देखेंगे आपका शरीर रिलेक्स हो गया है और आपको नींद आने लगी है।

Mujhe Neend Nahi aa rahi hai main kya karoon

13 बिस्तर से उठ जाए: यदि आप बिस्तर पर सो रहे हैं और आपको नींद नहीं आ रही है और ऐसा करते हुए आपको आधे घंटे से ज्यादा हो चुका है तो आपको तुरंत बिस्तर से उठ जाना चाहिए और 150 कदमों की वाक लेनी चाहिए।

यदि आपके साथ ऐसा प्रतिदिन हो रहा है कि आपको समय पर नींद नहीं आ रही है घबराहट और बेचैनी बनी रहती है या साथ में पसीने निकलने की समस्या है तो जल्द से जल्द किसी अच्छे डॉक्टर को दिखा लें हो सकता है आपको किसी तरह की बीमारी हो।

ध्यान दें:  ऊपर बताए गए तरीके को अपनाने से पहले यदि आपके शरीर में पहले से कोई समस्या है तो अपने डॉक्टर को जरूर दिखा लें और अपने डॉक्टर से जरूर परामर्श ले लें।

विज्ञापन

Health के फ्री टूल

सभी देखें →

🆕 मिलती-जुलती पोस्ट

मैं बेरोजगार हूं क्या करूं? हताशा से निकलकर सफलता की राह कैसे पाएं! मैं बेरोजगार हूं क्या करूं? हताशा से निकलकर सफलता की राह कैसे पाएं! Mind Military Sleep Technique: क्या सच में 2 मिनट में नींद आती है? Military Sleep Technique: क्या सच में 2 मिनट में नींद आती है? Health क्या आपको ‘शराब’ के बिना नींद नहीं आती | Do not sleep without alcohol क्या आपको ‘शराब’ के बिना नींद नहीं आती | Do not sleep without alcohol Health मुझे दूसरों की तरक्की से जलन क्यों होती है | Why do i get jealous of other people’s success in hindi मुझे दूसरों की तरक्की से जलन क्यों होती है | Why do i get jealous of other people’s success in hindi Health
विज्ञापन
मुझे क्या नहीं सोचना चाहिए । आज से इन 5 बातों को सोचना बंद कर दो । Kya nahi socha chahiye मुझे क्या नहीं सोचना चाहिए । आज से इन 5 बातों को सोचना बंद कर दो । Kya nahi socha chahiye Health सोने का सही तरीका | How to sleep well | कैसे सोते है आप’ ये आपकी कमजोरी का कारण बन सकता है! सोने का सही तरीका | How to sleep well | कैसे सोते है आप’ ये आपकी कमजोरी का कारण बन सकता है! Health नींद में दम घुटना और हाँफकर उठना: ऊपरी हवा समझने से पहले ये जानें नींद में दम घुटना और हाँफकर उठना: ऊपरी हवा समझने से पहले ये जानें Health रात को कोई नाम पुकारता सुनाई दे तो क्या करें? नींद और आवाजों का रहस्य रात को कोई नाम पुकारता सुनाई दे तो क्या करें? नींद और आवाजों का रहस्य Health
विज्ञापन
Vivek Hardaha Written by: Writer, YouTuber and tool builder · Madhya Pradesh

Vivek has been online since 2012 and has worked since 2014 across YouTube, blogs and news platforms. He holds an M.Sc. in Computer Science and an M.A. in Sociology. On Vista Hub he writes practical, plain-language guides on tech, money, health, farming and festivals.

Vista Hub अब WhatsApp पर नई पोस्ट और फ्री टूल्स की अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं। Join करें →

🆕 नई पोस्ट

सब देखें →