मॉर्निंग वॉक के 10 फायदे और 2 नुकसान आज से ही शुरू करें | Morning walk benefits in hindi

मॉर्निंग वॉक के 10 फायदे और 2 नुकसान आज से ही शुरू करें | Morning walk benefits in hindi

🎧
सुनिए — पूरी खबर सिर्फ 1 मिनट में

मॉर्निंग वॉक के फायदे और नुकसान | Morning walk ke fayde | Morning walk benefits in hindi

बहुत पहले से ऐसा माना जाता रहा है कि मॉर्निंग वॉक करना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। ऐसा माना जाता है कि सप्ताह में 2 घंटे मॉर्निंग वॉक करने से ब्रेन स्ट्रोक का खतरा 30 परसेंट तक घट जाता है और सप्ताह में 4 घंटे मॉर्निंग वॉक करने से हड्डियों और हिप फैक्चर का खतरा 40% तक कम हो जाता है। मॉर्निंग वॉक करने से हमारी याददाश्त में भी सुधार होता है और दिमाग तेज काम करता है। मॉर्निंग वॉक करने से हम सुबह जल्दी उठ जाते हैं इससे हमारा मन फ्रेश होता है और दिनभर तरोताजा महसूस होता है। मॉर्निंग वॉक करने से डिप्रेशन जैसे मानसिक रोगों तक को कम किया जा सकता है।

विज्ञापन

मॉर्निंग वॉक के फायदे और नुकसान  Morning walk ke fayde  Morning walk benefits in hindi

मॉर्निंग वॉक करने के फायदे

मॉर्निंग वॉक करने से हमें बहुत से फायदे होते हैं जिनके बारे में हम आगे पढ़ेंगे।

1. गठिया और जोड़ों के दर्द में राहत

बढ़ती उम्र और अनियमित दिनचर्या के चलते हमारे शरीर में कई नकारात्मक प्रभाव पड़ते हैं जिनमें गठिया और जोड़ों का दर्द प्रमुख है। ऐसे में व्यक्ति को चलने फिरने में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ता है वहीं गठिया से पीड़ित मरीज को जोड़ों में असहनीय दर्द का सामना करना पड़ता है। कई अध्ययनों से पता चला है कि सुबह की सैर जोड़ों के दर्द और अकड़न से मुक्ति दिला सकती है। सुबह की सैर हड्डियों के साथ-साथ मांस पेशियों की कार्य क्षमता को भी बढ़ाती है इसीलिए गठिया के मरीज को सुबह की सैर की सलाह दी जाती है।

2. तनाव से छुटकारा

जो व्यक्ति तनाव या डिप्रेशन से जूझ रहा है उसे रोजाना 30 से 40 मिनट की मॉर्निंग वॉक करनी चाहिए तनाव आज के समय में एक बड़ी बीमारी बनता जा रहा है इससे जल्द से जल्द छुटकारा पाना जरूरी है। मॉर्निंग वॉक करने से हमारे मन को शांति मिलती है और यहां वहां की बातों में हमारा मन नहीं भटकता जिससे हमें तनाव कम होता है और तनाव में राहत मिलती है। हम जितना ज्यादा अपने दिमाग को लोड देंगे उतना ज्यादा ही हमें तनाव होगा मॉर्निंग वॉक तनाव को दूर भगाने का सबसे अच्छा उपाय है।

मॉर्निंग वॉक के फायदे और नुकसान  Morning walk ke fayde  Morning walk benefits in hindi

3. डायबिटीज कंट्रोल

अनियमित जीवनशैली के चलते आजकल कम उम्र में ही लोगों को मधुमेह डायबिटीज का सामना करना पड़ता है। इसीलिए जो व्यक्ति मॉर्निंग वॉक करते हैं उन व्यक्तियों को डायबिटीज होने का खतरा 60% तक कम हो जाता है क्योंकि मॉर्निंग वॉक करने से हमारे शरीर में ब्लड शुगर नियंत्रित रहती है और इंसुलिन की पर्याप्त मात्रा बनती रहती है इसीलिए हमें सुबह मॉर्निंग वॉक करनी चाहिए।

विज्ञापन

4. स्वस्थ हृदय

मॉर्निंग वॉक करने से हमें दिल से जुड़ी बीमारी होने का खतरा भी कम हो जाता है नियमित रूप से यदि सुबह की सैर या मॉर्निंग वॉक की जाए तो हृदय रोग का खतरा 70% तक कम हो जाता है। मॉर्निंग वॉक करने से हृदय से जुड़े रोगों से लड़ने की क्षमता में वृद्धि होती है इसीलिए जो व्यक्ति हृदय की बीमारी से जूझ रहा है वह व्यक्ति भी सुबह के समय 15 से 20 मिनिट हल्के-हल्के मॉर्निंग वॉक कर सकता है इससे उसे बहुत फायदा होगा।

5. दिमाग की क्षमता में वृद्धि

मॉर्निंग वॉक करने से हमारे सोचने समझने और दिमाग की क्षमता में वृद्धि होती है मॉर्निंग वॉक करने से हमारा मन शांत रहता है और मन में नए-नए विचार आते हैं क्योंकि सुबह के समय सैर करने से हमें पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन मिलती है और पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन मिलने के कारण हमारा दिमाग सही से कार्य करता है।

मॉर्निंग वॉक के फायदे और नुकसान  Morning walk ke fayde  Morning walk benefits in hindi

6. कैंसर

ऐसा माना जाता है कि मॉर्निंग वॉक करने से कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के खतरे को भी कम किया जा सकता है। मॉर्निंग वॉक कई तरह के कैंसर को दूर रखने में मदद करती है सुबह की ताजगी भरी मॉर्निंग वॉक हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने का काम करती है जिससे कैंसर जैसे रोगों से लड़ने में मदद मिलती है। मॉर्निंग वॉक कैंसर का इलाज नहीं है लेकिन मॉर्निंग वॉक से कैंसर के खतरे को कम किया जा सकता है।

7. वजन घटाना

यदि आप अपना वजन घटाना चाहते हैं या आप अपने बढ़ते हुए वजन और बाहर निकलते हुए पेट से परेशान हैं तो मॉर्निंग वॉक आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकती है सुबह के समय रोज 30 से 40 मिनट तेज-तेज मॉर्निंग वॉक कीजिए। ऐसा एक महीने तक करने से आप अपने वजन को काफी हद तक कम कर पाएंगे और आपका बाहर निकला हुआ पेट भी अंदर चला जाएगा एक बार इसे जरूर आजमा कर देखियेगा।

विज्ञापन

8. चुस्ती फुर्ती

सुबह की मॉर्निंग वॉक करने से हमारी सारी थकान दूर होती है और दिन भर शरीर में चुस्ती फुर्ती बनी रहती है जिससे हम सही तरीके से काम कर पाते हैं और हमारा काम में मन लगा रहता है। सुबह की ताजी हवा हमें तरोताजा कर देती है और हमारे शरीर में ऊर्जा का संचार करती है इसीलिए शरीर में चुस्ती फुर्ती बनाए रखने के लिए सुबह की मॉर्निंग वॉक बहुत जरूरी है।

9. एनर्जी

सुबह मॉर्निंग वॉक करने से हम हमारे शरीर में एनर्जी महसूस करते हैं क्योंकि सुबह की सैर करने से हमारा तनाव दूर होता है और मन शांत रहता है। इस कारण हमारे शरीर में एनर्जी बनी रहती है और हम दिन भर एनर्जेटिक फील करते हैं इसके साथ-साथ हमारे शरीर में ऑक्सीजन की भरपाई भी हो जाती है जिससे हमारे अंदर और अधिक ऊर्जा का संचार होता है।

10. फेफड़ों की क्षमता

सुबह के समय जब हम मॉर्निंग वॉक करते हैं तब हम गहरी-गहरी सांसे लेते हैं। गहरी सांसे लेने और पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन अंदर जाने के कारण हमारे फेफड़ों की कार्य क्षमता में वृद्धि होती है और फेफड़ों में होने वाले किसी भी तरह के रोग से भी मुक्ति मिलती है। सुबह की मॉर्निंग वॉक फेफड़ों को मजबूत बनाती है और उनकी कार्य क्षमता को बढ़ाती है इसीलिए सुबह की मॉर्निंग वॉक करते समय गहरी-गहरी सांसें लें, ये आपके लिए काफी फायदेमंद रहेगा।

इन फायदों के अलावा भी मॉर्निंग वॉक करने से बहुत से फायदे होते हैं इसीलिए यदि आपने अभी तक मॉर्निंग वॉक शुरू नहीं की है तो आज से ही इसकी शुरुआत कर दें। ये आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा यदि आपको लगता है कि मॉर्निंग वॉक आपके लिए ठीक नहीं तो कम से कम मॉर्निंग वॉक 7 दिनों के लिए स्टार्ट कीजिए 7 दिनों के बाद आप अपने आप ही अपने शरीर में बदलाव देख पाएंगे और आपको काफी अच्छा महसूस होगा।

मॉर्निंग वॉक करने के नुकसान

1. मॉर्निंग वॉक करने से कोई ज्यादा नुकसान नहीं है लेकिन कभी-कभी कुछ लोगों को ज्यादा सोने की आदत होती है इसीलिए मॉर्निंग वॉक करने के लिए ऐसे लोगों को सुबह जल्दी उठना पड़ता है तब उन्हें समस्या आ सकती है ऐसे लोग चाहे तो शाम के समय इवनिंग वॉक सकते हैं।

2. सुबह जल्दी उठने के कारण हो सकता है आपको दोपहर में काम के समय नींद आ सकती है बस इसके अलावा मॉर्निंग वॉक करने से कोई भी नुकसान नहीं है।

मॉर्निंग वॉक करने से हमें बहुत से फायदे होते हैं इसीलिए आप भी आज से ही मॉर्निंग वॉक शुरू कर दीजिए। और आपके क्या विचार हैं मॉर्निंग वॉक के बारे में हमारे साथ कमेंट में जरूर शेयर कीजिए।



स्रोत

विज्ञापन

Health के फ्री टूल

सभी देखें →

🆕 मिलती-जुलती पोस्ट

सुबह की सही दिनचर्या (Morning Routine in Hindi): आदतें जो ज़िंदगी बदल देती हैं सुबह की सही दिनचर्या (Morning Routine in Hindi): आदतें जो ज़िंदगी बदल देती हैं Health सुबह उठते सबसे पहला काम क्या करें? (Morning Habits) ये 1 जादुई आदत आपका पूरा दिन बदल देगी! सुबह उठते सबसे पहला काम क्या करें? (Morning Habits) ये 1 जादुई आदत आपका पूरा दिन बदल देगी! Mind Best Good Morning Images: HD Quotes & Positive Thoughts (2024) Best Good Morning Images: HD Quotes & Positive Thoughts (2024) Festivals छाछ पीने के फायदे और नुकसान (Buttermilk Benefits in Hindi) – पाचन, वजन और गर्मी में ठंडक का देसी उपाय छाछ पीने के फायदे और नुकसान (Buttermilk Benefits in Hindi) – पाचन, वजन और गर्मी में ठंडक का देसी उपाय Health
विज्ञापन
काली हांडी (हड़िया) में खाना बनाने के 5 फायदे और 1 नुकसान | Benefits of Black Clay pots in Hindi काली हांडी (हड़िया) में खाना बनाने के 5 फायदे और 1 नुकसान | Benefits of Black Clay pots in Hindi Festivals मिट्टी के बर्तन में खाना बनाने के 5 फायदे और 1 नुकसान | Benefits of Clay pots in Hindi मिट्टी के बर्तन में खाना बनाने के 5 फायदे और 1 नुकसान | Benefits of Clay pots in Hindi Health मटके का पानी पीने के 10 फायदे और 2 नुकसान | Matke ka pani pine ke fayde मटके का पानी पीने के 10 फायदे और 2 नुकसान | Matke ka pani pine ke fayde Health सुबह वजन कम कैसे करें: सही मॉर्निंग रूटीन जो सच में काम करे सुबह वजन कम कैसे करें: सही मॉर्निंग रूटीन जो सच में काम करे Health
विज्ञापन
Vivek Hardaha Written by: Writer, YouTuber and tool builder · Madhya Pradesh

Vivek has been online since 2012 and has worked since 2014 across YouTube, blogs and news platforms. He holds an M.Sc. in Computer Science and an M.A. in Sociology. On Vista Hub he writes practical, plain-language guides on tech, money, health, farming and festivals.

Vista Hub अब WhatsApp पर नई पोस्ट और फ्री टूल्स की अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं। Join करें →

🆕 नई पोस्ट

सब देखें →