Skip to content

एड़ी कुतरने की आदत कैसे छोड़ें और बनाएं अपनी ऐड़ियों को नरम | How to soft heel in hindi

Health Vivek Hardaha Updated: नवम्बर 3, 2026

Fati ediyon ko naram banane aur edi kutarna chhodne ke liye best tips.

एड़ी कुतरने की आदत कैसे छोड़ें और बनाएं अपनी ऐड़ियों को नरम | How to soft heel in hindi

कुछ लोगों की आदत होती है खाली समय में अपने पैर की एड़ी के सूखे हुए चमड़े को कुतरते रहने की। हमारी ऐड़ी का हिस्सा बहुत हार्ड होता है जो कि ठंड के दिनों में अक्सर सूख जाता है कभी-कभी एड़ियां फट भी जाती हैं इसके बाद कुछ लोग अपने नाखूनों से अपनी एड़ियों को कुतरते रहते हैं। जो कि एक बहुत ही गंदी आदत है और ऐसा करने से ऐड़ियों में भी निशान बन जाते हैं आज हम बात करते हैं कि कैसे हम अपनी ऐड़ी कुतरने की आदत छोड़ सकते हैं और अपनी ऐड़ियों को नरम कैसे रख सकते हैं।

एड़ी कुतरने की आदत कैसे छोड़ें और बनाएं अपनी ऐड़ियों को नरम  How to soft heel in hindi

एड़ी कुतरने की आदत कैसे छोड़े

1. सबसे पहले तो यह समझे कि आप ऐड़ी कुतरने के चक्कर में अपने हाथों और नाखूनों को अपने पैर में लेकर जा रहे हैं जो की बहुत खतरनाक है। पैर में बहुत से खतरनाक बैक्टीरिया होते हैं जो नाखूनों में आ जाते हैं इसके बाद उन्हीं नाखूनों को आप अपने मुंह में डालते हैं जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

2. एड़ी कुतरने की आदत छोड़ने के लिए अपनी ऐड़ियों में हमेशा तेल लगाकर रखें। जिससे आपकी एड़ियां नरम रहेंगी और आप एड़ियों को नाखून से कुतर नहीं पाएंगे।

3. जब भी एड़ी कुतरने का मन हो अपना ध्यान किसी और काम में लगाएं। अपने हाथों को किसी और काम में व्यस्त रखें ऐसा करने से आप ऐड़ी नहीं कुतर पाएंगे।

4. यह देखें कि ऐड़ी कुतरने की आदत के कारण आपने अपनी ऐड़ियों में कितने गंदे निशान बना लिए हैं। जो देखने में बिल्कुल भी अच्छे नहीं लगते।

5. नहाते समय अपनी ऐड़ियों और पैरों को अच्छे से साफ रखें।

6. रात को सोते समय ऐड़ियों और पंजों की अच्छी तरह तेल से मालिश करें ऐसा करने से आपकी ऐड़ी अनाराम बनी रहेंगी।

7. मार्केट में ऐसी बहुत सी क्रीम उपलब्ध हैं जिनका उपयोग आप अपनी ऐड़ियों को नरम बनाने के लिए कर सकते हैं।

उम्मीद करते हैं इन तरीकों को अपनाने के बाद आप अपनी एड़ी कुतरने की आदत को छोड़ पाएंगे।




Health के फ्री टूल

सभी देखें →

Share Your Opinion

Comments are closed on this post.

More on Site