बालायाम: नाखून से नाखून रगड़ने के 6 फायदे | Nakhun Ragadne Ke Fayde

बालायाम: नाखून से नाखून रगड़ने के 6 फायदे | Nakhun Ragadne Ke Fayde

🎧
सुनिए — पूरी खबर सिर्फ 1 मिनट में

बालायाम: नाखून से नाखून रगड़ने के फायदे | Nakhun Ragadne Ke Fayde

Baalayam बालायाम क्या होता है

नाखून से नाखून रगड़ने या घिसने की प्रक्रिया को बालायाम (Nail Rubbing) कहते हैं। यह एक तरह का योगाभ्यास है जो बालों के लिए किया जाता है। लेकिन बालों को फायदा पहुंचाने के साथ-साथ नाखून से नाखून रगड़ने के कई फायदे हैं। आज के समय में अनियमित दिनचर्या के चलते कम उम्र में ही लोगों के बाल झड़ने और सफेद होने लगते हैं। कम उम्र में ही गंजापन आने लगता है और चेहरे का निखार धूप के कारण कम होने लगता है। इन्हीं सभी समस्याओं का समाधान है बालायाम। यानी कि नाखून से नाखून रगड़ने की प्रक्रिया।

विज्ञापन
बालायाम नाखून से नाखून रगड़ने के फायदे  Nakhun Ragadne Ke

बालायाम: नाखून से नाखून रगड़ने के 6 फायदे

1. जिन लोगों के बाल रोजाना टूटकर झड़ रहे हैं यदि वे लोग नाखून से नाखून रगड़ने की प्रक्रिया दिन में 10 मिनट के लिए रोजाना दो बार करते हैं तो उनके बाल काफी हद तक झड़ना कम हो जाते हैं।

2. और जिन लोगों के बाल समय से पहले ही सफेद हो रहे हैं ऐसे लोग बालायाम करते हैं तो उन लोगों के बाल धीरे-धीरे करके काले और स्वस्थ, घने होने लगते हैं।

बालायाम नाखून से नाखून रगड़ने के फायदे  Nakhun Ragadne Ke

3. नाखून के नाखून रगड़ने से हमारे शरीर में रक्त संचार सही तरीके से होता है जिससे हमारा हृदय अच्छी तरह कार्य करता है। रक्त संचार सही होने के कारण हमारे चेहरे में निखार आता है।

4. नाखून से नाखून रगड़ने से त्वचा संबंधी रोगों में भी फायदा मिलता है क्योंकि ऐसा करने से रक्त का संचार पूरे शरीर में सही तरीके से होता है। इससे हमारी त्वचा में काफी निखार आता है और त्वचा संबंधी रोगों में आराम मिलता है।

5. बालायाम करने से बालों की ग्रोथ तेजी से होती है नाखून से नाखून रगड़ने की प्रक्रिया हमारे बालों की बढ़ने की गति को बढ़ाती है इससे हमारे बाल घने होते हैं।

6. बालायाम एक तरह का बालों के लिए योगाभ्यास है इसे करने से हमारे बाल स्वस्थ चमकदार घने होते हैं और बालों के झड़ने की समस्या दूर होती है।

बालायाम कैसे करें

नाखून से नाखून रगड़ने के लिए आप एक कुर्सी पर रीढ़ की हड्डी को सीधा करके बैठ जाएं। अब अपने दोनों हाथों को मोड़ते हुए आगे करके नाखूनों को ऊपर नीचे करके एक दूसरे से रगड़ें ऐसा करने से आपको हल्की-हल्की नाखूनों में झनझनाहट महसूस होगी। ऐसा होना नॉर्मल है।

विज्ञापन

नाखून से नाखून रगड़ने समय रहे सावधान

इस अभ्यास को 10 मिनट से ज्यादा ना करें। ज्यादा देर तक बालायाम करने से और नाखूनों को जोर-जोर से रगड़ने से हमारे नाखून घिस सकते है जो देखने में भद्दे हो सकते हैं। इसीलिए नाखूनों को हल्के-हल्के और कम समय के लिए ही रगड़े।

किन लोगों को नाखून से नाखून नहीं रगड़ना चाहिए

जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या रहती है और गर्भवती स्त्रियां बालायाम को ना ही करें तो बेहतर रहेगा। क्योंकि नाखून से नाखून रगड़ने से ब्लड प्रेशर के मरीजों और गर्भवती महिलाओं को समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है इसीलिए ऐसे लोग इस अभ्यास से दूरी बना लें।

उम्मीद करते हैं इस अभ्यास के बाद आपके बालों को काफी फायदा पहुंचेगा और आपके शरीर को भी लाभ होगा। यदि इसके बाद भी आपको कोई समस्या है तो आप हमसे कमेंट में पूछ सकते हैं हम आपकी पूरी मदद करेंगे।

जरूर पढ़ें: ये जादुई चीज कम समय में अमीर बना देती है

जरूर पढ़ें: सकारात्मक सोच की शक्ति

जरूर पढ़ें: कम पैसों में बिजनेस कैसे शुरू करें

जरूर पढ़ें: आपका भविष्य खराब कर रही हैं ये 8 आदतें

जरूर पढ़ें:  कम खर्च में वजन बढ़ाने वाला नाश्ता

जरूर पढ़ें: जानिए ‘मोटा होने के लिए’ क्या करना होगा?

जरूर पढ़ें: कैसे बनाएं टेस्टी और ताकतवर भोजन?

जरूर पढ़ें: थाली में ‘क्या और कितनी’ मात्रा में खाना चाहिएं?




विज्ञापन

Health के फ्री टूल

सभी देखें →

🆕 मिलती-जुलती पोस्ट

Vivek Hardaha Written by: Writer, YouTuber and tool builder · Madhya Pradesh

Vivek has been online since 2012 and has worked since 2014 across YouTube, blogs and news platforms. He holds an M.Sc. in Computer Science and an M.A. in Sociology. On Vista Hub he writes practical, plain-language guides on tech, money, health, farming and festivals.

Vista Hub अब WhatsApp पर नई पोस्ट और फ्री टूल्स की अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं। Join करें →

🆕 नई पोस्ट

सब देखें →