नई पोस्ट की जानकारी WhatsApp पर पाएं:Join करें

ठंडे पानी से नहाने के फायदे | ठंडे पानी से नहाने से होने वाले 8 फायदे | Benefits of bathing with cold water in Hindi

ठंडे पानी से नहाने के फायदे | ठंडे पानी से नहाने से होने वाले 8 फायदे | Benefits of bathing with cold water in Hindi

🎧
सुनिए — पूरी खबर सिर्फ 1 मिनट में

नहाना हम सभी को पसंद होता है लेकिन बात करें हम ठंड के मौसम में नहाने की तो कुछ लोग ठंड के मौसम में नहाने से आनाकानी करते हैं। दोस्तों आज हम बात करने वाले हैं कि ठंडे पानी से नहाने से हमें क्या-क्या फायदे हो सकते हैं। ठंडे पानी से नहाने के बहुत से लाभ हैं। ठंडा पानी हमारे शरीर को स्वस्थ रखने के साथ-साथ हमारे चेहरे में भी ग्लो लाता है एथलीट्स और खिलाड़ी भी ठंडे पानी से ही नहाना पसंद करते हैं। तो चलिए बात करते हैं कि ठंडे पानी से नहाने से हमें क्या-क्या फायदे हो सकते हैं।
ठंडे पानी से नहाने के फायदे | ठंडे पानी से नहाने से होने वाले 8 फायदे | Benefits of bathing with cold water in Hindi

विज्ञापन

ठंडे पानी से नहाने के फायदे | ठंडे पानी से नहाने से होने वाले 8 फायदे | Benefits of bathing with cold water in Hindi

1. ब्लड सरकुलेशन बढ़ता है

जब भी हम नहाने के लिए ठंडे पानी का उपयोग करते हैं तो हमारा ब्लड सरकुलेशन बढ़ जाता है क्योंकि हमारे शरीर का तापमान नॉर्मल रूप से गर्म होता है और जब ठंडा पानी शरीर में पड़ता है तब हमारे शरीर की कोशिकाएं शरीर के तापमान के संतुलन को वापस लाने के लिए तेजी से कार्य करती हैं। जिस कारण से हमारा ब्लड सरकुलेशन बढ़ जाता है और हमारा हार्ट रेट भी बढ़ता है जिससे हमें ऑक्सीजन की पर्याप्त मात्रा मिलती है और शरीर में रक्त संचार अच्छी तरह से होता है।

ठंडे पानी से नहाने के फायदे | ठंडे पानी से नहाने से होने वाले 8 फायदे | Benefits of bathing with cold water in Hindi

2. त्वचा नरम होती है

ज्यादा गर्म पानी से नहाने से त्वचा रूखी हो जाती है। लेकिन यदि हम ठंडे पानी से नहाते हैं तो ठंडा पानी हमारे शरीर की त्वचा के रोम छिद्रों को कस देता है और बालों को मजबूती देता है। साथ ही यह शरीर में आई हुई सूजन को कम करता है चेहरे में आए हुए मुहांसों की समस्या से भी छुटकारा दिलाता है।

3. शरीर डिटॉक्स होता है

ठंडे पानी से नहाने से हमारे शरीर में मौजूद विषाक्त तत्व बाहर होते हैं। यह हमारे शरीर के लिए डिटॉक्स का काम करता है इसीलिए हमें सुबह उठकर जल्दी ठंडे पानी से नहाने की आदत बनानी चाहिए। इससे शरीर की गंदगी दूर होती है और ठंडा पानी शरीर में इंफेक्शन पैदा करने वाले वायरस से भी बचाता है।

4. तनाव कम होता है

ठंडे पानी से हमारा तनाव कम होता है दिनभर की भागदौड़ भरी जिंदगी से इंसान परेशान होकर जब घर वापस आता है तो उसे ठंडे पानी से नहाना चाहिए। इससे उसकी दिन भर की थकान दूर होगी साथ ही उसके मन को शांति मिलेगी और शरीर को आराम मिलेगा।

विज्ञापन

5. वजन कम होता है

कई अध्ययनों से यह सामने आया है कि ठंडे पानी से नहाना शरीर के अंदर की कैलोरी को तेजी से कम करता है जिससे हमारे शरीर में ऊर्जा का स्तर बढ़ता है और शरीर का वजन कम होता है इस तरह हम कह सकते हैं कि ठंडे पानी से नहाना हमें मोटापे की ओर ले जाने से बचाता है।

6. बढ़ती उम्र को रोकता है

यदि हम नियमित रूप से ठंडे पानी से नहाए तो हमारी त्वचा सुपर सॉफ्ट और सुपर स्मूथ हो सकती है। इसके अलावा ठंडा पानी उम्र बढ़ने के किसी भी लक्षण को उल्टा कर सकता है। ठंडे पानी से नहाने से गहरी त्वचा की स्थिति ठीक हो जाती है।

7. मन शांत होता है

ठंडे पानी से नहाने से हमारे मन को शांति मिलती है क्योंकि ठंडा पानी जब हमारे मस्तिष्क में पड़ता है तब हमारे मस्तिष्क को ठंडक महसूस होती है और सारा शरीर फ्रेश महसूस करता है।

8. दिन अच्छा बीतता है

जो व्यक्ति सुबह के समय ठंडे पानी से नहाता है उसे दिनभर फ्रेश फ्रेश महसूस होता है और उस व्यक्ति का हर एक काम में मन लगता है दिन भर ताजगी बनी रहती है और एनर्जी भी ज्यादा महसूस होती है।

आपने यह गाना तो जरूर सुना होगा “ठंडे ठंडे पानी से नहाना चाहिए, गाना आए चाहे ना आए गाना चाहिए” आप किस तरह के पानी से नहाना पसंद करते हैं कमेंट में जरूर बताइएगा।

Note- तबीयत खराब होने की स्थिति में नहाने के लिए ठंडे पानी का प्रयोग बिल्कुल भी ना करें।

FAQs

Q.क्या हमें रोज ठंडे पानी से नहाना चाहिए?

ans.हां हम रोज ठंडे पानी से नहा सकते हैं लेकिन एक बात का ध्यान रहे यदि आपको सर्दी खांसी और बुखार है तो ठंडे पानी का प्रयोग ना करें

Q.क्या ठंडे पानी से नहाना नुकसान पहुंचा सकता है?

ans.हां कभी-कभी ज्यादा ठंडे पानी से नहाना नुकसान पहुंचा सकता है।

Q.किन लोगों को ठंडे पानी से नहीं नहाना चाहिए?

ans.बच्चे, बूढ़े और गर्भवती स्त्रियों को ज्यादा ठंडे पानी से नहीं नहाना चाहिए।

विज्ञापन

सेहत और फिटनेस के फ्री टूल

सभी देखें →

🗓️ आज का इतिहास — 15 अक्टूबर

  • 2003। चीन ने अपने पहले मानवयुक्त अंतरिक्ष यान 'शेंझोउ 5' को सफलतापूर्वक लॉन्च किया, जिससे वह अंतरिक्ष में पहुंचने वाला तीसरा देश बना।
  • 1997। भारत के पूर्व राष्ट्रपति और महान वैज्ञानिक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का जन्म: इन्होंने भारत के मिसाइल कार्यक्रम को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया।
  • 1990। सोवियत संघ के अंतिम नेता मिखाइल गोर्बाचेव को शीत युद्ध समाप्त करने के प्रयासों के लिए नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
पूरी जानकारी ›
Vivek Hardaha लेखक:

Vivek Hardaha, Madhya Pradesh. M.Sc. (Computer Science) and M.A. (Sociology). Writing since 2014 on science, logic and society in simple words.

Vista Hub अब WhatsApp पर नई पोस्ट और फ्री टूल्स की अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं। Join करें →

🆕 मिलती-जुलती पोस्ट

घर में सड़े अंडे जैसी बदबू आए तो क्या करें? पहले सुरक्षा, फिर कारण घर में सड़े अंडे जैसी बदबू आए तो क्या करें? पहले सुरक्षा, फिर कारण सेहत और फिटनेस सोकर उठने पर शरीर पर नीले निशान या खरोंच क्यों दिखते हैं? सोकर उठने पर शरीर पर नीले निशान या खरोंच क्यों दिखते हैं? सेहत और फिटनेस नींद में दम घुटना और हाँफकर उठना: ऊपरी हवा समझने से पहले ये जानें नींद में दम घुटना और हाँफकर उठना: ऊपरी हवा समझने से पहले ये जानें सेहत और फिटनेस रात को कोई नाम पुकारता सुनाई दे तो क्या करें? नींद और आवाजों का रहस्य रात को कोई नाम पुकारता सुनाई दे तो क्या करें? नींद और आवाजों का रहस्य सेहत और फिटनेस
विज्ञापन
रात को अचानक घबराहट और तेज धड़कन क्यों होती है? कारण और क्या करें रात को अचानक घबराहट और तेज धड़कन क्यों होती है? कारण और क्या करें सेहत और फिटनेस नींद में शरीर हिल नहीं पाता और छाती पर दबाव लगता है: साया या स्लीप पैरालिसिस? नींद में शरीर हिल नहीं पाता और छाती पर दबाव लगता है: साया या स्लीप पैरालिसिस? सेहत और फिटनेस