शरीर कमजोर होने के कारण | sharir kamjor hone ke karan

शरीर कमजोर होने के कारण | sharir kamjor hone ke karan

शरीर कमजोर होने के कारण | sharir kamjor hone ke karan

जब आप भागदौड़ वाले कार्यक्रमों और खेलकूद में पीछे रह जाते हैं तब आपने महसूस किया होगा कि आप अपने अंदर ताकत की कमी महसूस करते हैं। आप सब कुछ खाते पीते हैं लेकिन आपकी कुछ गलत आदतों के कारण आपको पूरी एनर्जी नहीं मिल पाती, तो चलिए दोस्तों बात करते हैं ऐसी ही कुछ आदतों के बारे में जो हम रोज करते हैं और जो हमारी शक्ति को कम कर रही हैं:-

विज्ञापन
शरीर कमजोर होने के कारण | sharir kamjor hone ke karan

‘आपकी ताकत’ को निचोड़ रही हैं ये 6 आदतें

1. जंक फूड-

जंक फूड से सिर्फ पेट भरता है ना तो मिनरल्स मिलते हैं ना ही विटामिंस, इससे मिलता है तो सिर्फ वसा और मोटापा, ये सिर्फ पेट भरने के काम का है बाकी स्वास्थ्य की दृष्टि से देखा जाए तो जंग फूड से हमें किसी भी तरह का कोई फायदा नहीं।

2. केमिकल युक्त अनाज़-

आज हम जिस अनाज का प्रयोग आज कर रहे हैं,जैसेकि चावल, दाल, गेहूं, मक्का, बाजरा आदि सभी को केमिकल से पॉलिस किया जाता है, ताकि ये सुंदर दिखे और ज्यादा दिनों तक खराब ना हो, लेकिन यही केमिकल हमारे शरीर को बहुत नुकसान पहुंचाते हैं।

3. हाइब्रिड सब्जियां- 

दोस्तों आपने सुना होगा कि सब्जियां हमारे लिए कितनी जरूरी है, लेकिन आपने यह भी देखा होगा कि कैसे आजकल अत्यधिक मात्रा में उर्वरक का प्रयोग करके और सब्जियों को हाइब्रिड करके सब्जियों की पूरी क्वालिटी को खराब किया जा रहा है, आज के टमाटर खट्टे नहीं लगते, लौकी में स्वाद नहीं है, गोभी खाने पर अजीब सा स्वाद आता है, ऐसे में हम कैसे हरी सब्जियों से पोषण प्राप्त कर सकते हैं, तो दोस्तों कोशिश करिए हाइब्रिड सब्जियों के सेवन से बचने की।

4. नकली दवाएं-

और जब कभी हम बीमार पड़ते हैं और दवाओं का प्रयोग करते हैं तो मार्केट में कुछ ऐसी नकली दवाइयां हैं जो हमारे शरीर को ठीक करने की बजाय अंदर से हमारे शरीर को खोखला कर के हमारे अंदर की शक्ति को कम करती हैं, जो हमें अंदर से कमजोर बनाती हैं, कोशिश करें अच्छी दुकानों और अच्छे डॉक्टर से दवाइयां लेने की।

विज्ञापन

5. नशीली चीज़े- 

नशा आज का फैशन बन चुका है लेकिन ये नशीली चीजें हमें क्षण भर के लिए तो उत्साहित कर देती हैं, लेकिन हमारे आगे के जीवन को ख़राब कर देती हैं, आपने देखा होगा कैसे सिगरेट बीड़ी आदि का नशा करने वाले लोग जल्दी थक जाते हैं, और उनके अंदर कुछ भी शक्ति नहीं रह जाती, समय के साथ वे अत्यधिक कमजोर हो जाते हैं।

6. टेक्नोलॉजी का बहुत ज्यादा प्रयोग-

टेक्नोलॉजी हमारे लिए जरूरी भी है और खराब भी। ज्यादा टेक्नोलॉजी का प्रयोग हमारे दिमाग को पंगु बना देता है। जिससे हम हर काम के लिए टेक्नोलॉजी पर निर्भर हो जाते हैं, ज्यादा देर तक मोबाइल या लैपटॉप की स्क्रीन को देखते रहने से हमारे ब्रेन में कई तरह के चेंजेस होते हैं, जिससे हमारा दिमाग बहुत थक जाता है, और जब हमारा दिमाग थका हुआ हो दोस्तों तो हमारे शरीर को पर्याप्त एनर्जी नहीं मिल पाती।

दोस्तों ऊपर बताई गई सभी बातें रोज की दिनचर्या का हिस्सा है। इन्हें एकदम से छोड़ा भी नहीं जा सकता, क्योंकि आज के समय में इनके बिना रह पाना मुश्किल है, लेकिन दोस्तों यदि हम सावधानी और सतर्कता के साथ इनका प्रयोग करें और समय-समय पर अपने शरीर को अच्छा पोषण देते रहें जैसेकि योगा, मेडिटेशन, ताजी और ऑर्गेनिक सब्जियों का प्रयोग तो हम काफी हद तक अपने शरीर की एनर्जी को बढ़ा सकते हैं।

दोस्तों आपके क्या विचार हैं आज के समय में मिलने वाली सब्जियों और अनाजों के बारे में मेरे साथ कमेंट में जरूर शेयर कीजिएगा।



विज्ञापन

Health के फ्री टूल

सभी देखें →

🆕 मिलती-जुलती पोस्ट

कमजोर शरीर को ताकतवर कैसे बनाये | kamjor sharir ko takatvar kaise banaen

कमजोर शरीर को ताकतवर कैसे बनाये | kamjor sharir ko takatvar kaise banaen

Health
वजन बढ़ाने के तरीके और मोटा होने के उपाय | Vajan badhane ke tarike, mota hone ka tarika

वजन बढ़ाने के तरीके और मोटा होने के उपाय | Vajan badhane ke tarike, mota hone ka tarika

Health
जानिए ‘मोटा होने के लिए’ आपको क्या करना होगा | मोटा होने के तरीके | mota hone ke tarike

जानिए ‘मोटा होने के लिए’ आपको क्या करना होगा | मोटा होने के तरीके | mota hone ke tarike

Health
शरीर को ताकतवर कैसे बनाये | कैसे बनाएं टेस्टी और ताकतवर भोजन | sharir ko takatwar banane ke upay

शरीर को ताकतवर कैसे बनाये | कैसे बनाएं टेस्टी और ताकतवर भोजन | sharir ko takatwar banane ke upay

Health
विज्ञापन
कामयाब होने के लिए क्या करना चाहिए 6 तरीके | Kamyab hone ke liye kya kare

कामयाब होने के लिए क्या करना चाहिए 6 तरीके | Kamyab hone ke liye kya kare

Faith
अच्छा इंसान’ होने के 5 नुकसान | achha insaan hone ke nuksaan

अच्छा इंसान’ होने के 5 नुकसान | achha insaan hone ke nuksaan

Faith
मसल्स बनाने के लिए डाइट चार्ट कमजोर शरीर को ताकत देने के कुछ आसान तरीके

मसल्स बनाने के लिए डाइट चार्ट कमजोर शरीर को ताकत देने के कुछ आसान तरीके

Health
पेट साफ़ नहीं होता? जानिये क्यों यह छोटी सी बात आपके शरीर को खोखला और कमजोर बना रही है

पेट साफ़ नहीं होता? जानिये क्यों यह छोटी सी बात आपके शरीर को खोखला और कमजोर बना रही है

Health
विज्ञापन
Vivek Hardaha Written by: Writer, YouTuber and tool builder · Madhya Pradesh

Vivek has been online since 2012 and has worked since 2014 across YouTube, blogs and news platforms. He holds an M.Sc. in Computer Science and an M.A. in Sociology. On Vista Hub he writes practical, plain-language guides on tech, money, health, farming and festivals.

Vista Hub अब WhatsApp पर नई पोस्ट और फ्री टूल्स की अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं। Join करें →

🆕 नई पोस्ट

सब देखें →