जानिए गर्मी में लू से कैसे बचें | garmi me loo se kaise bache
गर्मी के मौसम में हर एक व्यक्ति को गर्मी लगती है लेकिन कभी-कभी हमारे साथ ऐसा होता है जिससे हमारा शरीर ज्यादा गर्म हो जाता है और लू की चपेट में आ जाता है शरीर में गर्मी बढ़ जाती है शरीर डिहाइड्रेट होने लगता है जिससे हमें कई तरह की समस्याएं आती हैं आज हम बात करेंगे कि हम गर्मी या लू से कैसे बच सकते हैं।
गर्मी में लू लगने पर क्या करें
1. दिन भर में ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की कोशिश करें अपनी पानी पीने की मात्रा को बढ़ा लें दिन में 3 से 4 लीटर पानी जरूर पिएं।
2. गर्मी के मौसम में नारियल पानी का सेवन जरूर करें।
3. आम पन्ना और छाछ को गर्मी के दिनों में अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं यह आपके शरीर से पानी की कमी को दूर करेंगे।
4. ज्यादा गर्मी बढ़ने या लू लग जाने पर प्याज का सेवन करें प्याज अंदर से शरीर को ठंडक देता है।
5. आप ज्यादा गर्मी लगने पर पुदीना और तुलसी का उपयोग भी कर सकते हैं इनका उपयोग करने के लिए दोनों को पीसकर पानी में मिला लें और दिन भर में थोड़ा-थोड़ा पिए।
7. इसके अलावा आप गर्मी के मौसम में मिलने वाले फलों का या उनके जूस का सेवन भी कर सकते हैं।
8. खुले शरीर धूप में ना निकलें।
9. यदि धूप में निकलने की जरूरत पड़ जाए तो आंखों में चश्मा जरूर पहन लें और कपड़े हल्के सफेद रंग के पहने।
10. गर्मी के मौसम में ज्यादा मसाले और तेल वाली चीजों का सेवन ना करें।
दोस्तों कैसी लगी आपको यह जानकारी हमें कमेंट में जरूर बताइएगा और इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा शेयर कीजिएगा।


Share Your Opinion
Comments are closed on this post.