नई पोस्ट की जानकारी WhatsApp पर पाएं:Join करें

सफलता के लिए अपनाओ ‘80/20 का नियम’

सफलता के लिए अपनाओ ‘80/20 का नियम’

🎧
सुनिए — पूरी खबर सिर्फ 1 मिनट में

सफलता के लिए अपनाओ ‘80/20 का नियम’

दोस्तों समय बहुत ही कीमती है आज की इस भाग दौड़ भरी दुनिया में किसी के पास भी समय नहीं है ऐसे में हम 1 नियम का प्रयोग करके समय का सदुपयोग कर सकते हैं। आजकल लोग टाइम मैनेजमेंट में बहुत ध्यान दे रहे हैं लेकिन टाइम मैनेजमेंट का प्रयोग करने के बाद भी बहुत कम लोग ही सफलता प्राप्त कर पाते हैं। ऐसा क्यों होता है? चलिए समझते हैं इसका उत्तर।

विज्ञापन
सफलता के लिए ‘80/20 Rule’

क्योंकि; जैसा हम सोचते हैं, कि वही लोग सफल होते हैं जो 24 घंटों में अधिक से अधिक काम  कर पाते हैं। लेकिन हमारा ये सोचना बिलकुल गलत है क्योंकि अधिक समय तक, अधिक काम करने से कभी सही परिणाम नहीं मिलते। सफलता मिलती है तो सही समय में सही काम करके। और हमें सही समय में सही काम कैसे करना है वही बताता है ये 80/20 का नियम जिसे हम कहते हैं 80/20 रूल्स


क्या है 80/20 Rule ?

इस नियम के अनुसार किसी भी एक दिन में हमारे द्वारा किये गए 80% कार्यों से हमें 20% अच्छे परिणाम मिलते हैं, और इसके विपरीत हमारे 20% कार्यों से हमें 80% अच्छे परिणाम मिलते हैं। इसे बनाया था विलफ्रेडो परेटो ने इसे परेटो प्रिंसिपल भी कहा है।

इस नियम को पूरी तरह समझने के लिए हम कुछ उदाहरणों का सहारा लेंगे जैसे कि:-

  • क्या आपने कभी गौर किया है दुनिया की 80% दौलत केवल 20% लोगों के पास है जबकि 20% दौलत 80% लोगों के पास है।

  • क्या आपने कभी सोचा है कि आप अपने 20% कपड़े 80% बार पहनते हो जबकि 80% कपड़े आप 20% बार पहनते हो।

  • आपने देखा होगा किसी भी दुकान के 20% समान  ज्यादा बिकते है जबकि 80% समान केवल 20% बिकते हैं।

  • अभी आपके Mobile में जितने भी नंबर हैं, उनमे से 20% को आप 80% कॉल करते हो जबकि 80% को आप 20% कॉल करते हो।

  • क्या आपने गौर किया है कि आपके 20% दोस्त या रिश्तेदार ही आपको 80% खुशी देते हैं जबकि 80% दोस्त या रिलेशन आपको 20% खुशी देते हैं।

80-20 का नियम हमें ये नहीं सिखाता कि हमे काम नहीं करना चाहिए, बल्कि ये हमें सिखाता है कि हमें वो काम करना बंद करना चाहिए जो हमें बहुत कम रिजल्ट्स दे रहा है और वो काम ज्यादा करना चाहिए जो हमें ज्यादा रिजल्ट्स दे रहा है। तो इस तरह से आप इस नियम का प्रयोग करके अपने जीवन को सफल बना सकते हैं और अपने जीवन में तरक्की पा सकते हैं। हमेशा वही काम करें जो आपको ज्यादा लाभ देता हो जिसमें आपको ज्यादा बेनिफिट होता हो, बाकी के काम छोड़ दें सिर्फ उसी में फोकस करें जो आपके लिए ज्यादा लाभदायक है और जो आपको ज्यादा रिजल्ट दे रहा है।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

विज्ञापन

अध्यात्म और आस्था के फ्री टूल

सभी देखें →

🗓️ आज का इतिहास — 15 अक्टूबर

  • 2003। चीन ने अपने पहले मानवयुक्त अंतरिक्ष यान 'शेंझोउ 5' को सफलतापूर्वक लॉन्च किया, जिससे वह अंतरिक्ष में पहुंचने वाला तीसरा देश बना।
  • 1997। भारत के पूर्व राष्ट्रपति और महान वैज्ञानिक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का जन्म: इन्होंने भारत के मिसाइल कार्यक्रम को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया।
  • 1990। सोवियत संघ के अंतिम नेता मिखाइल गोर्बाचेव को शीत युद्ध समाप्त करने के प्रयासों के लिए नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
पूरी जानकारी ›
Vivek Hardaha लेखक:

Vivek Hardaha, Madhya Pradesh. M.Sc. (Computer Science) and M.A. (Sociology). Writing since 2014 on science, logic and society in simple words.

Vista Hub अब WhatsApp पर नई पोस्ट और फ्री टूल्स की अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं। Join करें →

🆕 मिलती-जुलती पोस्ट