वजन बढ़ाने के तरीके और मोटा होने के उपाय | Vajan badhane ke tarike, mota hone ka tarika

वजन बढ़ाने के तरीके और मोटा होने के उपाय | Vajan badhane ke tarike, mota hone ka tarika

🎧
सुनिए — पूरी खबर सिर्फ 1 मिनट में

वजन बढ़ाने के तरीके और मोटा होने के उपाय | Vajan badhane ke tarike, mota hone ka tarika

विज्ञापन

दोस्तों यदि आपका शरीर दुबला पतला है और आप अपने शरीर को मोटा करके अपना वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो आज मैं आपके साथ कुछ तरीके शेयर करूंगा जिनका उपयोग करके आप अपना वजन बढ़ा कर मोटे हो सकते हैं। पर दोस्तों याद रखिएगा आपको एक लिमिट तक ही मोटा होना है उससे ज्यादा नहीं! “लंबाई के अनुसार वजन कितना होना चाहिए” आप नीचे क्लिक करके जान सकते हैं आपको इससे ज्यादा वजन नहीं बढ़ाना है।

जरूर:- पढ़िए लंबाई के अनुसार कितना होना चाहिए वजन!


वजन बढ़ाने के आसान तरीके:-


अपना वजन बढ़ाने और मोटा होने के लिए आपको अपनी कुछ आदतों और खाने-पीने की चीज़ो में कुछ बदलाव करने होंगे। आपको अपनी दिनचर्या और जीवनशैली में कुछ बदलाव करने होंगे। तो चलिए बात करते हैं कि आपको वजन बढ़ाने के लिए क्या-क्या करना होगा।

1. वजन बढ़ाने के लिए दूध, घी और पनीर-

मोटा होने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी होता है फैट पर याद रखिएगा ज्यादा फैट भी शरीर के लिए अच्छा नहीं होता। वजन बढ़ाने के लिए आपको अपने खाने में दूध, घी और पनीर जैसे डेरी प्रोडक्ट को उपयोग में लाना होगा आप चाहे तो दही का सेवन भी कर सकते हैं। इन्हें अपनी रोज की डाइट में शामिल करिए और धीरे-धीरे अपने शरीर में बदलाव देखिए।

2. वजन बढ़ाने के लिए आलू-

ज्यादा आलू खाना शरीर के लिए हानिकारक है क्योंकि इसमें शर्करा की मात्रा ज्यादा होती है लेकिन यदि आप अपना वजन बढ़ाना चाहते हैं और मोटा होना चाहते हैं तो आपको अपने खाने में एक से दो आलू दिन भर में खाने होंगे।

विज्ञापन

3. वजन बढ़ाने के लिए अंडा-

मोटा होने के लिए आपको रोज एक अंडा खाना होगा, अगर आप देसी अंडा खाते हैं तो ये आपके लिए और भी अच्छा रहेगा। आप अंडे को किसी भी तरह से उपयोग कर सकते हैं जैसे की आमलेट, हाफ फ्राई या अंडे की सब्जी पर उबला हुआ अंडा सबसे ज्यादा अच्छा माना जाता है इससे आपके मसल्स बढ़ेंगे क्योंकि अंडे में प्रोटीन की मात्रा ज्यादा पाई जाती है।

4. वजन बढ़ाने के लिए मछली/चिकेन/रेडमीट-

यदि आप शाकाहारी और मांसाहारी दोनों तरह का खाना खाते हैं तो यह आपके लिए अच्छी बात है। आप अपने खाने में मछली, चिकेन और रेड मीट का उपयोग करिए। इन तीनों में सबसे ज्यादा आपके लिए मछली खाना अच्छा होगा और यदि आप चिकेन खाना पसंद करते हैं तो कोशिश करिए चिकेन ब्रेस्ट खाने की क्योंकि इसमें हानिकारक फैट की मात्रा कम होती है।

5. वजन बढ़ाने के लिए ड्राई फूड-

आप दिन भर में चलते फिरते दो से तीन मुट्ठी ड्राई फूड का सेवन जरूर करिए जैसे कि काजू, बादाम, किशमिश, पिस्ता आदि खा सकते हैं और आप चाहे तो मूंगफली का प्रयोग भी कर सकते हैं।

6. वजन बढ़ाने के लिए हरी सब्जियां और कच्चे फल-

ज्यादा मात्रा में खाना खाने के साथ-साथ आपको यह भी ध्यान रखना है कि आपका शरीर ज्यादा मोटा ना हो जाए इसलिए हरी सब्जियां और कच्चे फल का प्रयोग जरूर करें यह आपके शरीर को मोटा करने में आपकी मदद करेंगे। क्योंकि सब्जियों में भरपूर मात्रा में मिनरल्स पाए जाते हैं।

7. वजन बढ़ाने के लिए पर्याप्त नींद-

वजन बढ़ाने के लिए 8 से 9 घंटे की नींद आपके लिए पर्याप्त होगी। आप जितना ज्यादा आराम करेंगे आपका शरीर इतना ज्यादा ही मोटा होगा।

विज्ञापन

8. वजन बढ़ाने के लिए 30 मिनिट का व्यायाम-

मोटा होने के लिए आपको इस बात का ध्यान भी रखना है कि आपका शरीर एक सही आकार ले, यदि आप ज्यादा ही आराम करेंगे और व्यायाम को समय नहीं देंगे तो आपका शरीर बेडौल और बेढंगा हो जाएगा अपने शरीर को सुडौल बनाने के लिए आपको दिन में कम से कम 30 मिनट का व्यायाम जरूर करना चाहिए। आप चाहें तो जिम भी जा सकते हैं।

9. मन को शांत रखें-

मोटा होने के लिए आपको इस बात का ध्यान भी रखना है कि आपके शरीर के साथ-साथ आपका मन भी शांत रहे इसीलिए योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा जरूर बनाएं। मेडिटेशन करें, सुबह की सैर के लिए जाएं और प्राणायाम करें आप चाहे तो सूर्य नमस्कार भी कर सकते हैं।

10. वजन बढ़ाने के लिए शरीर को आराम दें-

इतना सारा खाना और व्यायाम करने के बाद आपका शरीर आराम भी चाहेगा इसलिए आराम करें मूवी देखने जाएं या घर पर ही किताबें पढ़ें ये आपके लिए अच्छा होगा इससे आपका मन भी शांत रहेगा और शरीर को भी आराम मिलेगा।

दोस्तों ऊपर दिए गए उपायों को अपनाने से पहले एक बात का ध्यान रखें कि आपके शरीर में किसी भी तरह की बीमारी तो नहीं है यदि आपके शरीर में ब्लड प्रेशर शुगर आदि की समस्या है तो सबसे पहले आप अपने डॉक्टर से सलाह जरूर ले लें। और इन उपायों को अपनाने के बाद 30 दिन में यदि आपको कोई फर्क नहीं दिख रहा है तो भी आप आप डॉक्टर से सलाह ले लें।

30 दिन तक इन उपायों को अपनाने के बाद आप अपने शरीर में खुद ब खुद फर्क देख पाएंगे उम्मीद करता हूं दोस्तों ये आर्टिकल आपको मोटा होने और वजन बढ़ाने में काफी मदद करेगा। आर्टिकल आपको कैसा लगा मुझे कमेंट में जरूर बताइएगा मैं आगे भी आपके लिए इसी तरह के आर्टिकल्स लाता रहूंगा।

नोट:- ऊपर दिए गए उपायों को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर से एक बार जरूर सलाह ले लें।


विज्ञापन

Health के फ्री टूल

सभी देखें →

🆕 मिलती-जुलती पोस्ट

Vivek Hardaha Written by: Writer, YouTuber and tool builder · Madhya Pradesh

Vivek has been online since 2012 and has worked since 2014 across YouTube, blogs and news platforms. He holds an M.Sc. in Computer Science and an M.A. in Sociology. On Vista Hub he writes practical, plain-language guides on tech, money, health, farming and festivals.

Vista Hub अब WhatsApp पर नई पोस्ट और फ्री टूल्स की अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं। Join करें →

🆕 नई पोस्ट

सब देखें →