हाथ धोने का सही तरीका | Haath dhone ka sahi tarika
दोस्तों आपको ये तो पता ही होगा कि समय-समय पर हमें अपने हाथों को धोते रहना चाहिए, लेकिन क्या आपको हाथ धोने का सही तरीका पता है यदि नहीं तो आगे हम इसी के बारे में बात करने वाले हैं तो चलिए देखते हैं कि हमें अपने हाथों को किस तरह से धोना चाहिए।
1. सबसे पहले पानी से अपने हाथों को धुलें।
2 .इसके बाद हाथों पर अच्छी तरह से साबुन लगाएं।
3. अब अपने हाथों की उंगलियों को एक दूसरे में फंसा कर अच्छी तरह घिसें।
4. एक हाथ की हथेली में दूसरे हाथ के नाखूनों को गोल चक्कर बना कर रगड़े।
5. हाथों को ऊपर तक अच्छी तरह आगे और पीछे दोनों साइड साबुन लगाकर घिसें।
6. याद रहे आपको अपने हाथों को 20 सेकंड ज्यादा समय तक धोना हैं।

7. हाथ धोने के लिए किसी अच्छे साबुन का उपयोग करें।
8. इसके बाद अपने हाथों को एक सूखे और साफ तौलिये से पोंछ लें।
दोस्तों आज के समय में कब किसे कौन सी बीमारी लग जाए यह कहना मुश्किल है इसीलिए अपने हाथों को हमेशा साफ रखें और स्वच्छ रहें।



Share Your Opinion
Comments are closed on this post.