नई पोस्ट की जानकारी WhatsApp पर पाएं:Join करें

आरती जय अम्बे गौरी | Jai Ambe Gauri Lyrics in Hindi

आरती जय अम्बे गौरी | Jai Ambe Gauri Lyrics in Hindi

🎧
सुनिए — पूरी खबर सिर्फ 1 मिनट में

*आरती जय अम्बे गौरी,Jai Ambe Gauri Lyrics in Hindi*

आरती जय अम्बे गौरी | Jai Ambe Gauri Lyrics in Hindi
आरती जय अम्बे गौरी | Jai Ambe Gauri Lyrics in Hindi


****

“ॐ सर्व मंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके ।
शरण्ये त्र्यंबके गौरी नारायणी नमोस्तुते ॥“
****
जय अम्बे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी ।
तुमको निशदिन ध्यावत, हरि ब्रह्मा शिवरी ॥ टेक ॥
मांग सिंदूर विराजत, टीको मृगमद को ।
उज्जवल से दो‌उ नैना, चन्द्रबदन नीको ॥ जय 0


कनक समान कलेवर, रक्ताम्बर राजै ।

रक्त पुष्प गलमाला, कण्ठन पर साजै ॥ जय0


केहरि वाहन राजत, खड़ग खप्परधारी ।

सुर नर मुनिजन सेवक, तिनके दुखहारी ॥ जय 0
*
कानन कुण्डल शोभित, नासाग्रे मोती ।
कोटिक चन्द्र दिवाकर, राजत सम ज्योति ॥ जय 0


शुम्भ निशुम्भ विडारे, महिषासुर घाती ।

धूम्र विलोचन नैना, निशदिन मदमाती ॥ जय 0


चण्ड मुण्ड संघारे, शोणित बीज हरे ।

मधुकैटभ दो‌उ मारे, सुर भयहीन करे ॥ जय 0

विज्ञापन

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

ब्रहमाणी रुद्राणी तुम कमला रानी ।
आगम निगम बखानी, तुम शिव पटरानी ॥ जय 0


चौसठ योगिनी गावत, नृत्य करत भैरुं ।

बाजत ताल मृदंगा, अरु बाजत डमरु ॥ जय 0


तुम हो जग की माता, तुम ही हो भर्ता ।

भक्‍तन् की दुःख हरता, सुख-सम्पत्ति करता ॥ जय 0


भुजा चार अति शोभित, खड़ग खप्परधारी ।

मनवांछित फल पावत, सेवत नर नारी ॥ जय 0


कंचन थाल विराजत, अगर कपूर बाती ।

श्री मालकेतु में राजत, कोटि रतन ज्योति ॥ जय 0


श्री अम्बे जी की आरती, जो को‌ई नर गावै ।

कहत शिवानन्द स्वामी, सुख सम्पत्ति पावै ॥ जय 0


__________

त्योहार और वॉलपेपर के फ्री टूल

सभी देखें →

🗓️ आज का इतिहास — 14 अक्टूबर

  • 2012। भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति और परोपकारी व्यक्ति, जमनालाल बजाज की जयंती पर उनके योगदान को याद किया जाता है।
  • 1987। भारत के प्रसिद्ध 'मेट्रो मैन' ई. श्रीधरन का जन्म: इन्होंने दिल्ली मेट्रो और कोंकण रेलवे जैसी परियोजनाओं को सफल बनाया।
  • 1964। मार्टिन लूथर किंग जूनियर को उनके अहिंसक संघर्ष के लिए नोबेल शांति पुरस्कार देने की घोषणा की गई।
पूरी जानकारी ›
Vivek Hardaha लेखक:

Vivek Hardaha, Madhya Pradesh. M.Sc. (Computer Science) and M.A. (Sociology). Writing since 2014 on science, logic and society in simple words.

Vista Hub अब WhatsApp पर नई पोस्ट और फ्री टूल्स की अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं। Join करें →

🆕 मिलती-जुलती पोस्ट