हमेशा बुरे लोगों के साथ ही अच्छा क्यों होता है | bure logon ke saath achha kyo hota hai
दोस्तों हम चाहें कितनी भी ईमानदारी से काम करें, आपने देखा होगा कि फ़ायदे में हमेशा बेईमान व्यक्ति ही रहता है, तो चलिए दोस्तो बात करते है ऐसे ही कुछ पॉइंट्स पर जो बताते है कि क्यों हमेशा बुरे लोगों के साथ ही अच्छा होता है:-
हमेशा बुरे लोगों के साथ ही अच्छा क्यों होता है
1.बुरे लोग किसी के सगे नहीं होते- अच्छे लोग सब को साथ लेकर चलना चाहते है चाहें माँ-बाप हो या दोस्त-यार लेकिन बुरे लोगो का कोई सगा नहीं होता, ये अपने बाप को भी धोखा दे देते है।
2.बुरे लोगों के कोई रूल्स नहीं होते- अच्छे लोग हमेशा नियम कायदे और कानून के चक्कर मे पड़े रहते है, बुरे लोगों का कोई रूल नहीं होता वे अपनी मनमानी करते है और मज़े में रहते है।
3.बुरे लोग हमेशा अपना फायदा देखते है- जब बात पैसों की हो तब भी अच्छे लोग ही फस जाते है अच्छे लोगों से कोई भी आसानी से उधार ले लेता है, और देता भी नहीं। जबकि बुरे लोगों का पैसा कभी नही डूब सकता क्योंकि ऐसे लोग सिर्फ अपना फायदा देखते है, ऐसे लोग दूसरों की किडनी बेच कर भी अपना पैसा वसूल कर लेते है।
4.बुरे लोग कभी भी किसी पर दया नहीं दिखाते- चाहें उनके सामने कोई भूखा ही क्यो ना मर जाये बुरे लोग कभी दया नहीं दिखाते। ऐसे लोगों से एक गिलास पानी का भी आसरा नही रहता। जबकि अच्छे लोग किसी की आंख में आँसू नहीं देख सकते।
5.बुरे लोग हमेशा दूसरों को धक्का दे कर आगे बढ़ना चाहते है:- अच्छे लोग हमेशा साथ मे काम करना चाहते है और सबका फायदा चाहते है, लेकिन बुरे लोग दूसरों को धक्का देकर आगे बढ़ना चाहते है, इसीलिए हमेशा वे आगे रहते है। और अच्छा व्यक्ति साथ के चक्कर में अपनी what लगवा लेता है।
लेकिन दोस्तों भले ही बुरे लोगों को थोड़े समय में ही ज्यादा लाभ मिल जाए, लेकिन अच्छे लोगों का भी एक Time आता है, क्योंकि भले ही ये दुनियाँ अंधी हो लेकिन ऊपर वाला सब देखता है….
और अगर आपका पाला भी ऐसे ही बुरे लोगों से पड़ चुका है तो कमेंट में जरूर share कीजिएगा।

Share Your Opinion
Comments are closed on this post.