Skip to content

नीम के फायदे और नुकसान | neem ke fayde

Health Vivek Hardaha Updated: नवम्बर 3, 2026

Neem ke patte, iske fayde, nuksan aur swasthya labh. Ayurvedic upyog aur gharelu nuskhe.

नीम के फायदे और नुकसान | neem ke fayde

नीम का पेड़ एक औषधीय पेड़ माना जाता है नींद के लगभग सभी भागों का इस्तेमाल किसी ना किसी स्वास्थ्यवर्धक कार्य के लिए किया जाता है नीम का सेवन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। नीम हमारे पर्यावरण के लिए भी बहुत ही लाभकारी है नीम वातावरण और हवा को शुद्ध बनाता है। नीम का उपयोग कई वर्षों से आयुर्वेदिक औषधि और घरेलू नुस्खे बनाने में किया जा रहा है। नीम की पत्ती, डंठल, छाल और जड़ का उपयोग औषधि के रूप में किया जाता है ऐसे में नियम का उपयोग कितना फायदेमंद है और कितना नुकसानदायक इसका अध्ययन हम आगे करेंगे।

नीम के फायदे और नुकसान | neem ke fayde

नीम के फायदे

नीम हमारे शरीर की कई प्रकार की समस्याओं को दूर करता है नीम के उपयोग से कई तरह की बीमारियां और रोगों को पूरी तरह से ठीक किया जा सकता है।

1. नीम में एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं ऐसे में बैक्टीरियल संक्रमण से बचाव के लिए नीम का उपयोग लाभकारी हो सकता है।

2. जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है उन लोगों के लिए भी नियम फायदेमंद हो सकती है नीम का सेवन हमारे शरीर में रक्त संचार को नियंत्रण में रखता है जिससे ब्लड प्रेशर की समस्या दूर होती है यदि आप हाई बीपी के लिए अन्य दवाओं का सहारा ले रहे हैं तो नीम के उपयोग से पहले डॉक्टर से जरूर सलाह ले लें।

नीम के फायदे और नुकसान | neem ke fayde

3. नीम एंटी एलर्जी होता है इस कारण से नीम  अस्थमा की समस्या के लिए भी उपयोगी हो सकता है अस्थमा से जूझ रहे लोग भी नीम का सेवन कर सकते हैं।

4. जिन लोगों को डायबिटीज या मधुमेह की समस्या है उनके लिए नीम का कड़वापन वरदान साबित हो सकता है नीम के सेवन से डायबिटीज की समस्या को दूर किया जा सकता है।

5. यदि आपको दांतो से जुड़ी हुई समस्या है तो आप नीम डंठलों का प्रयोग दातुन के रूप में कर सकते हैं जिससे दांतो से जुड़ी हुई कोई भी समस्या आप कम समय में ठीक कर सकते हैं।

6. नीम की पत्तियों का नियमित सेवन आपकी त्वचा के रंग को गोरा करता है क्योंकि नींद में खून को साफ करने के गुण पाए जाते हैं।

7. त्वचा संबंधी रोग जैसे की खुजली में भी नीम का उपयोग बहुत ही फायदेमंद होता है ऐसे में आप नीम के पत्तों और छाल का पाउडर बनाकर खुजली वाली जगह में लगा सकते हैं या नीम के पत्तों से उबाले गए पानी से स्नान कर सकते हैं।

8. पेट की समस्याओं में भी नीम का उपयोग फायदेमंद माना जाता है नीम में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो पेट में पल रहे खराब कीड़ों को मारते हैं।

9. लीवर के लिए भी नीम का सेवन फायदेमंद माना जाता है लीवर हमारे खून को साफ करता है जिससे हमारा शरीर साफ होता है और त्वचा निखरती है इस प्रक्रिया में नीम लीवर की बहुत सहायता करता है।

10. नीम हमारे शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने का भी काम करता है और शरीर को डिटॉक्स करता है।

11. मुंहासे होने पर हम नीम के पत्तों का लेप बनाकर चेहरे में लगा सकते हैं इससे मुहांसों पर जल्दी नियंत्रण पाया जा सकता है आपने मार्केट में बिक रहे बहुत से फेस वॉश में नीम का इस्तेमाल जरूर देखा होगा।

नीम मौजूद पोषक:

  1. प्रोटीन
  2. कैल्शियम
  3. विटामिन सी
  4. कार्बोहाइड्रेट
  5. फाइबर
  6. वसा
  7. अमीनो एसिड
  8. नाइट्रोजन
  9. फास्फोरस
  10. पोटेशियम
  11. टैनिक एसिड 

नीम से होने वाले नुकसान

नीम का स्वाद बहुत कड़वा होता है इसीलिए कभी-कभी इसके इस्तेमाल से उल्टी होने की संभावना बनी रहती है जो महिलाएं गर्भवती हैं उन्हें नीम के सेवन से बचना चाहिए यदि आप किसी भी तरह की दवाइयों का सेवन करते हैं तो नीम का उपयोग करने से पहले अपने डॉक्टर से जरूर सलाह ले ले नीम का सेवन कई दवाइयों के साथ रिएक्शन कर सकता है।

दोस्तों आपको यह जानकारी कैसी लगी कमेंट में जरूर बताइएगा और जिसे भी इस तरह की जानकारी की जरूरत हो उसके साथ इस पोस्ट को जरुर शेयर कीजिएगा।



Health के फ्री टूल

सभी देखें →

Share Your Opinion

Comments are closed on this post.

More on Site