What is in this article?
मुँह की बदबू दूर करने के उपाय | muh ki badbu kaise mitaye
मुँह की बदबू से बचने के 8 तरीके
दोस्तो हमारे दैनिक जीवन में कई बार ऐसा होता है जब हमें लोगों के सामने मुंह की बदबू के कारण शर्मिंदा होना पड़ता है इसीलिए आज हम इस आर्टिकल पर ऐसी 8 तरीके जानेंगे जिनसे हम मुंह से आने वाली बदबू से बच सकते।
मुँह से बदबू आने के प्रमुख कारण-
1.बॉडी में पानी की कमी होना।
2.ज्यादा देर तक भूखे रहना।
3.देर रात तक जागते रहना।
4.पौष्टिक खानपान की कमी ।
5.लंबे समय से कब्ज की परेशानी।
6.अस्थमा के रोगी, जो नियमित पंप लेते हैं।
मुँह की बदबू से बचने के उपाए –
1. खाने में रोज़ मौसमी फलों एवं कच्चाी सब्जियों का सेवन करे। इससे आपके शरीर को पौष्टिकता मिलने के साथ दांतों की सफाई भी होती है।
2. दाँतों की सफाई के लिए पेस्ट का ही इस्तेमाल करें। सुपारी, लाल मिट्टी, कोयला आदि से बनने वाले पाउ-डर से दातों की सफाई ना करें, क्योंकि इससे आपके दांतों की इनैमल नष्ट होने लगता है।
3. रोज ब्रश साफ करते वक्त दांतों के पिछले हिस्सों पर भी सफाई जरूर करे। इससे मुह की दुर्गन्ध कम होती है।
4. कभी कभी दातों की सफाई सूखे ब्रश से भी करनी चाहिए। इससे दांतों पर जमी परत निकल जाती है।
5. दांतो में दर्द होने, दांतो से खून आने या मसूडों से मवाद निकलने पर डाँक्टर से संपर्क जरूर करे।
6. क्या आप जानते है ज्यादा नमक या तलेेभुने खाना खाने से मुंह में लार कम बनती हैं क्योंकि इससे हमारे शरीर में पानी की कमी हो जाती है।
7. अलकोहल युक्त माउथवाश से दूर रहे इससे मुंह सूखने लगता है, और ये आपके स्वास्थ्य को भी नुकसान पहुंचा सकता है।
8. रात में मुंह में कुछ भी रखकर ना सोएं। इससे दांत जल्द ख़राब होने लगते है। इससे कैंसर की सम्भावना भी हो सकती है।
दोस्तों आगे भी आप इसी तरह की जानकारी पाना चाहते हैं तो हमें कमेंट में जरूर बताइएगा और जिसे भी इस जानकारी की जरूरत हो उसके साथ इस पोस्ट को जरुर शेयर कीजिएगा।

Share Your Opinion
Comments are closed on this post.