What is in this article?
अंडा फ्राई कैसे करें | How to fry egg
दोस्तों अंडा फ्राई करने के 3 तरीके होते हैं चलिए हम बात करते हैं इन्हीं तरीकों के बारे में कि कैसे हम अंडे को 3 तरह से फ्राई कर सकते हैं और उसे खाने में टेस्टी बना सकते हैं।
अंडा फ्राई करने के तरीके-
1. हाफ फ्राई अंडा
एक कढ़ाई लें उसे थोड़ा गर्म करें उसमें एक छोटा चम्मच तेल डाल दें और एक अंडा ले अंडे को चटकाए और अंडे को सीधा उस दावे पर डाल दें और अंडे को धीरे-धीरे फ्राई होने दें इसे हम कहते हैं हाफ फ्राई।
2. फुल फ्राई अंडा
अंडे को उबाल कर छील लें इसके बाद कढ़ाई में 2 बड़े चम्मच तेल गरम करें उसमें छिले हुए अंडों को साबुत ही डाल दें 2 मिनट तक ऐसे ही उन अंडों को तेल में तलें आप चाहे तो अंडों को बीच से दो टुकड़ों में काट भी सकते हैं ये हुआ अंडा फुल फ्राई।
3. आमलेट/ भुर्जी अंडा
दो कच्चे अंडे लें और उन्हें एक छोटी कटोरी पर घोल लें इस घोल में कटे हुए बारिक प्याज बारीक मिर्च और आप चाहे तो छोटी छोटी बारीक कटी हुई गाजर और शिमला मिर्च भी डाल सकते हैं इसमें नमक मिर्च और हल्दी मिलाने के बाद इसे तवे पर डालकर रोटी की तरह गोल तलें या फिर आप इसकी भुर्जी भी बना सकते हैं भुर्जी बनाने के लिए आपको अंडे की बनी हुई रोटी को तोड़कर भूनना होगा। ये हुआ आमलेट भुर्जी।
दोस्तों कैसी लगी आपको अंडे की यह तीन प्रकार की रेसिपी कमेंट में जरूर शेयर कीजिएगा।



Share Your Opinion
Comments are closed on this post.