दांतों में खाना फंसना के कारण और उपचार | danto me khana fasna
दांतों में खाना फसना एक आम समस्या है लेकिन यह समस्या बार-बार होने लगे और दांतो को तकलीफ देने लगे तो यह हमारे लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है। इसीलिए जल्दी से जल्दी इस समस्या का निराकरण कर लें आज हम बात करेंगे दांतो के बीच खाना क्यों फंसता है और यदि खाना फंसता है तो इसका क्या उपचार हो सकता है।
दांतों में खाना फसने के कारण
दांतो के बीच मसूड़ों में खाना फसने का मुख्य कारण मसूड़ों का ढीला होना होता है जब मसूड़े ढीले होने लगते हैं तब उनके बीच में थोड़ी जगह बन जाती है जिसमें रेशेदार फल फूल या खाना खाते समय कुछ हिस्सा दांतो के बीच में फस जाता हैं जो बाद में हमें दर्द देता हैं और दांतों में सड़न पैदा कर सकते हैं।
दांतों में खाना फसने के उपाय
1. यदि आपके दातों में खाना फसता है तो इसके लिए आपको कुछ उपाय अपनाने होंगे हमेशा खाना खाते समय यह ध्यान रखें कि ज्यादा रेशे वाली चीजों को ज्यादा जोर लगाकर ना चबाएं।
2. खाना खाने के बाद हर बार कुल्ला करें।
3. रात को सोते समय और उठने के बाद ब्रश करें इससे आपके दातों में फंसा हुआ कचरा निकल जाएगा।
4. दांतों को किसी पिन या छोटी नुकीली चीज से कुरेद ने की कोशिश ना करें।
5. बार-बार कुल्ला करें और जीभ की सहायता से फंसे हुए कचरे को निकालने की कोशिश करें।
6. यदि खाना ज्यादा ही जम से फंस गया है तो आप टूथपिक का उपयोग कर सकते हैं लेकिन सावधानी से।
7. यदि आपको बार-बार दांत में खाना फसने की तकलीफ हो रही है तो किसी अच्छे दंत चिकित्सक से अपने दांतो को जरूर दिखा ले।
आपको यह जानकारी कैसी लगी हमें कमेंट में जरूर बताएं और अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ इस जानकारी को जरूर शेयर करें।

Share Your Opinion
Comments are closed on this post.