Skip to content

अंगूर की बेटी बड़ी चालाक शराब कैसे जीवन बर्बाद करती है | Angoor ki beti badi chalak

Health Vivek Hardaha Updated: नवम्बर 3, 2026

Angoor ki beti sharab ke bure asar, yeh kaise jeevan aur rishtey barbad karti hai.

अंगूर की बेटी बड़ी चालाक शराब कैसे जीवन बर्बाद करती है | Angoor ki beti badi chalak

दोस्तों “अंगूर की बेटी” मतलब के “शराब” जो कि बहुत चालाकी से आपका पूरा जीवन बर्बाद कर देती है।

अंगूर की बेटी बड़ी चालाक शराब कैसे जीवन बर्बाद करती है  Angoor ki beti badi chalak

दोस्तों सरल शब्दों में बात करें तो, शराब आज के समय युवाओं की पहली पसंद बन चुकी है, चाहे ख़ुशियाँ हों या गम बे-मतलब के शराबखोरो की संख्या दिनोंदिन बढ़ती ही जा रही है। शुरुआत में तो हम मज़े के लिए पीते है लेकिन वहीं मज़ा जिन्दगी भर की सज़ा बन जाता है।

वैसे तो शराबियों के आपने कई लक्षण देखें होंगे, लेकिन शराबियों सबसे बड़ा लक्षण है, कि उनका जीवन शराब के आसपास ही घूमता है, हर समय शराब पीने का बहाना चाहिए बस और उनकी जिंदगी का कोई मकसद नहीं।

दोस्तों ये अंगूर की बेटी होती ही है इतनी चालाक, हमें लगता है हम शराब के मज़े ले रहे है, और धीरे-धीरे ये हमारा मज़ाक बना कर हम से मज़े लेने लगती है। और बस यहीं से शुरुआत होती है हमारे जीवन के अंत की।

आप सोच रहे होंगे ये सब बेकार की बाते है, तो दोस्तों एक बार गंभीरता से सोच कर आप अपने आसपास के 5 शराबियों की लिस्ट बनाइये, और एक छोटा सा अध्ययन कीजिए उनकी जिंदगी का, आप पाएंगे कि उन शराबियों ने अपने जीवन के किसी भी क्षेत्र में कुछ भी तरक्की नहीं की है, बस वो जी रहे है। आप पाएंगे कि कैसे शराब के कारण उनका कैरियर, परिवार, स्वास्थ्य, और समाज में उनकी इज़्जत सब खत्म हो गया। पर आज भी जो चीज़ उनके पास है वो है शराब! ये आपको छोड़ कर कहीं नही जाती दोस्तों, पर हाँ इसके आने के बाद बाकी चीज़े आप से दूर चली जाती है। आपने देखे होंगे शराब के कारण बर्बाद हुए लोगों को, रोते है, बिलखते है, चिल्लाते है, लेकिन ये चालाक अंगूर की बेटी इन्हें नहीं छोड़ती। 

पर हाँ, कुछ लोग है जिन्होंने इस अंगूर की बेटी को अपनी जिंदगी से निकल फेका, और अपनी जिंदगी को बहुत मज़े से जिया। आप भी इसे अपने जिंदगी से निकाल कर फ़ेक सकते है, जरूरत है तो बस एक बार मन में ठान ने की, दोस्तों इसे छोड़ा जा सकता है तो एकदम से एक पक्के इरादे के साथ, क्योंकि धीरे-धीरे करके तो आप कब से छोड़ रहे हैं।

“शराब है बर्बादी, अपने भविष्य की”




Health के फ्री टूल

सभी देखें →

Share Your Opinion

Comments are closed on this post.