सुनिए — पूरी खबर सिर्फ 1 मिनट में
इस नाश्ते को बनाने के लिए आपको चाहिए-
- 1बारीक कटा प्याज(अन्य दूसरे सलाद भी ले सकते हैं जैसे- शिमला मिर्च, टमाटर या गाजर)
- 1 दिन पहले भीगा हुआ चना, मूंग, गेहूं, अलसी(गेहूं अलसी का प्रयोग कम मात्रा में कीजिए)
- 1 चुटकी सेंधा या सादा नमक, मिर्च
- 10ml (नाम मात्र का तेल)
- अगर अंडे खाते हैं तो एक कच्चा अंडा
- चना, गेहूं, अलसी और मूंग को 1 दिन पहले थोड़ी थोड़ी मात्रा में भीगा लें, (अंकुरित कर लें तो और भी अच्छा रहेगा)
मिश्रण इस तरह से करें तो अच्छा रहेगा-
- चना मूंग और थोड़ी मात्रा में गेहूं अलसी
- चना और मूंग
- चना मूंग और थोड़ी मात्रा में गेहूं
- चना और थोड़ी सी अलसी (चने का प्रयोग अवश्य करें)
(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
सस्ता और पौष्टिक नाश्ता बनाने का तरीका-
- सबसे पहले एक फ्राइंग पैन या तवे को गर्म कीजिए।
- नाम मात्र का तेल डालिए और प्याज को थोड़ा भून लीजिए।
- इसके बाद इसमें भीगा हुआ चना और उसके साथ अलसी, गेंहू या मूंग डालकर अच्छी तरह मिला लें।
- मिलाने के बाद 3: 00 या 4: 00 मिनट तक भूनिए।
- इसके बाद इसमें हल्का सा सेंधा/सादा नमक और थोड़ी सी मिर्च मिला लीजिए।
- यदि आप सुबह नाश्ते में अंडे खाना पसंद करते हैं तो चना और बाकी अंकुरित अनाज मिलाकर उसके ऊपर एक कच्चा अंडा फोड़कर पूरा डाल दीजिए।
- 3 मिनट या अंडे के फ्राई होने तक पकने दीजिए।
- इसके बाद इसे उतार कर गरमागरम खाएं।