आई फ्लू के लक्षण और बचाव – जानिए आई फ्लू कितने दिन में ठीक होता है | Symptoms and prevention of eye flu – know in how many days eye flu is cured

आई फ्लू के लक्षण और बचाव – जानिए आई फ्लू कितने दिन में ठीक होता है | Symptoms and prevention of eye flu – know in how many days eye flu is cured

🎧
सुनिए — पूरी खबर सिर्फ 1 मिनट में

आई फ्लू के लक्षण और बचाव – जानिए आई फ्लू कितने दिन में ठीक होता है

आई फ्लू से बचने का सबसे कारगर तरीका है अपने हाथों की और अपने आस पास की सफाई रखना. आई फ्लू का इंफेक्शन हाथों के जरिए सबसे ज्यादा फैलता है. इसलिए हाथों को बार बार धोने की सलाह दी जाती है. अगर किसी आई फ्लू वाले व्यक्ति के संपर्क में आ जाते हैं और इसका शिकार हो जाते हैं सबसे पहले खुद को आइसोलेट कर लें.

विज्ञापन
आई फ्लू के लक्षण और बचाव - जानिए आई फ्लू कितने दिन में ठीक होता है | Symptoms and prevention of eye flu - know in how many days eye flu is cured

आई फ्लू क्यों होता है?

आंखों में होने वाला ये संक्रमण बैक्टीरियल या वायरल दोनों प्रकार का हो सकता है। डॉक्टर कहते हैं, राजधानी दिल्ली में आई बाढ़ और बारिश के कारण अचानक आंखों की इस बीमारी का खतरा काफी बढ़ गया है। सभी लोगों को व्यक्तिगत स्वच्छता को लेकर विशेष सावधानी बरतते रहने की आवश्यकता होती है।

क्या सिर्फ देखने से आई फ्लू फैल सकता है?

संक्रमित मरीज से हाथ मिलाने से परहेज करके और उसके द्वारा इस्तेमाल की गई चीजों को अलग करके इस बीमारी को फैलने से रोका जा सकता है। पत्र में कहा गया है कि यह बीमारी सिर्फ संक्रमित व्यक्ति की आंखों में देखने से नहीं फैलती है।

Symptoms and prevention of eye flu
Symptoms and prevention of eye flu

आई फ्लू कितने दिन में ठीक होता है?

अगर आई फ्लू के मरीज की सिर्फ आंखें लाल है या सूजन है और उसे ज्यादा तकलीफ नहीं हो रही है तो ऐसे में उन्हें इलाज की भी जरूरत नहीं है. दो सप्ताह में वायरस का असर खत्म अपने आप ही खत्म हो जाता है।

आई फ्लू होने पर घरेलू उपचार (How to deal with eye flu)

1 गर्म या ठंडी सिकाई करें 

आई फ्लू से राहत पाने के लिए पलकों को बंद कर लें। किसी साफ़ कॉटन कपड़े या सूखे तौलिये को गर्म कर आंखों पर रख सकती हैं। गर्म पानी से कपड़े को भिगोकर भी राका जा सकता है। तौलिये या कपड़े में आइस क्यूब को लपेटकर भी आंखों पर रखा जा सकता है। ऐसा दिन में तीन या चार बार किया जा सकता है।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

विज्ञापन

गर्म सेक पलकों पर चिपचिपा स्राव या पलकों पर बनने वाली पपड़ी को कम करने में मदद करता है। ठंडा सेक खुजली और सूजन से राहत देने में मदद करता है।

2 कॉन्टैक्ट लेंस से बचें 

यदि आपको आई फ्लू का निदान किया गया है, तो 10 से 12 दिनों के लिए कॉन्टैक्ट लेंस नहीं लगायें। जब तक स्थिति ठीक नहीं हो जाती, चश्मा पहनने की कोशिश करें। पहले पहने हुए कॉन्टैक्ट लेंस संक्रमण के कारण बन सकते हैं। उन लेंसों और यहां तक कि लेंस केस को भी सावधानीपूर्वक डिस इन्फेक्टेंट से साफ़ करें।

3 आई मेकअप नहीं करें 

आई फ्लू होने पर किसी तरह का आई मेकअप भी नहीं करें। आंखों का मेकअप करने से दोबारा संक्रमण की संभावना बनी रहती है। इसलिए 10-15 दिनों तक आई मेकअप नहीं करें। किसी दूसरे के द्वारा प्रयोग किये गये सामान का भी इस्तेमाल नहीं करें। इससे भी आँखों में संक्रमण हो सकता है।

4 ठंडे या गुनगुने पानी से आंखों को धोएं 

जब आप एलर्जी के संपर्क में आती हैं, तो आपका शरीर हिस्टामाइन नामक रसायन छोड़ता है। इससे आंखों में लालिमा, आंसू और खुजली होती है। शैम्पू या परफ्यूम स्प्रे जैसी हल्की जलन के कारण होने वाले आई फ्लू के लिए कभी-कभी कम से कम पांच मिनट तक ठंडे या गुनगुने पानी से आंख को धोने से असुविधा से राहत मिल सकती है।

5 टैप वाटर से आंखों को नहीं धोएं 

बारिश के दिनों में टैप वाटर दूषित भी हो सकता है। इससे और अधिक परेशानी हो सकती है। टैप वॉटर की बजाय घर में मौजूद आरओ के पानी से आंखों को धोएं।

Symptoms and prevention of eye flu
 Symptoms and prevention of eye flu

विज्ञापन

6 ट्रिगर्स से बचें 

आई फ्लू किसी एलर्जी के कारण ट्रिगर हो सकती है। यदि संभव हो तो उनसे बचें। बारिश के मौसम में पोलेन ग्रेन या रैगवीड लेवल हाई होने का जोखिम रहता है। इसलिए बाहर बिताए जाने वाले समय को सीमित करें। एलर्जी की दवाएं लें, जो लक्षणों को रोकने में मदद कर सकती हैं। पोलेन ग्रेन से बचने के लिए खिड़कियां और दरवाजे बंद रखें। इससे एलर्जी को घर में प्रवेश करने से रोका जा सकता है। कोशिश करें कि घर पर धूल इकट्ठा न हो।

7 चश्मे का उपयोग

एक नॉर्मल चश्मे का उपयोग भी काफी हद तक आपको आई फ्लू से बचा सकता है। घर से बाहर निकलते समय चश्मे का उपयोग करें।

अगर ऊपर बताए गए तरीकों को आजमाने के बाद भी आप का आई फ्लू ठीक नहीं हो रहा है और बार-बार हो रहा है तो जल्दी से जल्दी किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह ले लें। नहीं तो आपका इंफेक्शन बढ़ सकता है और इस जानकारी को अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर शेयर करें करें ताकि वे भी आई फ्लू से बच सकें।

mbtTOC2();

स्रोत

विज्ञापन

Health के फ्री टूल

सभी देखें →

🆕 मिलती-जुलती पोस्ट

Burnout Symptoms: पहचानें थकान, तनाव और मन न लगने के गहरे कारण और समाधान Burnout Symptoms: पहचानें थकान, तनाव और मन न लगने के गहरे कारण और समाधान Health बर्ड फ्लू क्या है? बर्ड फ्लू के लक्षण | Bird Flue kya hai बर्ड फ्लू क्या है? बर्ड फ्लू के लक्षण | Bird Flue kya hai Health नेपाल में आई भीषण बाढ़: ग्लेशियर टूटने से तबाही और बचाव नेपाल में आई भीषण बाढ़: ग्लेशियर टूटने से तबाही और बचाव News गुप्त रोग (STDs) के लक्षण, कारण और बचाव: यौन स्वास्थ्य की पूरी जानकारी हिंदी में गुप्त रोग (STDs) के लक्षण, कारण और बचाव: यौन स्वास्थ्य की पूरी जानकारी हिंदी में Health
विज्ञापन
इबोला वायरस क्या है, लक्षण और बचाव — भारत में भी अलर्ट जारी (2026) इबोला वायरस क्या है, लक्षण और बचाव — भारत में भी अलर्ट जारी (2026) Health हीट स्ट्रोक लक्षण और बचाव 2026: लू लगने पर क्या करें, कारण, इलाज और घरेलू उपाय – IMD हीटवेव अलर्ट हीट स्ट्रोक लक्षण और बचाव 2026: लू लगने पर क्या करें, कारण, इलाज और घरेलू उपाय – IMD हीटवेव अलर्ट Health OBC NCL सर्टिफिकेट कितने दिन चलता है OBC NCL सर्टिफिकेट कितने दिन चलता है News काला जादू क्या है? सच्चाई, लक्षण और बचाव के अचूक उपाय | Kala Jadu Kya Hai? काला जादू क्या है? सच्चाई, लक्षण और बचाव के अचूक उपाय | Kala Jadu Kya Hai? News
विज्ञापन
Vivek Hardaha Written by: Writer, YouTuber and tool builder · Madhya Pradesh

Vivek has been online since 2012 and has worked since 2014 across YouTube, blogs and news platforms. He holds an M.Sc. in Computer Science and an M.A. in Sociology. On Vista Hub he writes practical, plain-language guides on tech, money, health, farming and festivals.

Vista Hub अब WhatsApp पर नई पोस्ट और फ्री टूल्स की अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं। Join करें →

🆕 नई पोस्ट

सब देखें →