रात में बेचैनी होना बचने के 13 उपाय | Raat me Bechaini hona

रात में बेचैनी होना बचने के 13 उपाय | Raat me Bechaini hona

🎧
सुनिए — पूरी खबर सिर्फ 1 मिनट में

रात में बेचैनी होना | Restless Nights

आज हम इस पोस्ट में जानेंगे कि रात के समय होने वाली बेचैनी से हम कैसे बच सकते हैं और रात के समय हमें बेचैनी क्यों होती है और रात में बेचैनी होना किन बीमारियों का संकेत हो सकता है। इसके बारे में पूरी जानकारी आज हम इस पोस्ट में जानेंगे।

विज्ञापन

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में प्रत्येक व्यक्ति को आराम चाहिए और इंसान को आराम एक गहरी नींद के बाद ही मिलता है यदि रात के समय आपको बेचैनी रहती है तो आप एक अच्छी और गहरी नींद नहीं ले पाएंगे और इससे आपके पूरे शरीर का सिस्टम खराब हो जाएगा। इसीलिए रात के समय गहरी नींद लेना जरूरी है यदि आपको रात में गहरी नींद आती है तो ऑटोमेटिक ही आपको रात में होने वाली बेचैनी दूर हो जाएगी और आप चैन से चैन की नींद सो पाएंगे।

रात में बेचैनी होना  Restless Nights
रात में बेचैनी होना

रात में बैचेनी होने के कारण

रात में नींद न आने पर बेचैनी के पीछे कई स्वास्थ्य संबंधी कारण हो सकते हैं. इसे क्रोनिक बेचैनी भी कहा जाता है, जिसमें सिर्फ नींद न आना ही नहीं, चिड़चिड़ापन, वजन बढ़ना और इम्यूनिटी भी कमजोर होने लगती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक रेस्टलेस लेग्स सिंड्रोम, अनहेल्दी डाइट, हार्मोनल प्रॉब्लम जैसी समस्याएं रात में बेचैनी और नींद न आने का कारण हो सकती हैं. वहीं अगर आपको स्ट्रेस है, तो यकीनन आपको नींद न आने की बीमारी हो सकती है. इतना ही नहीं रात में एक्सरसाइज करना भी नुकसानदायक साबित हो सकता है।

जब आपका खानपान सही, पौष्टिक, हेल्दी नहीं होता है, तो उससे भी रात में अच्छी नींद नहीं आती है. बेचैनी, एंग्जायटी, स्ट्रेस के कारण नींद टूटती रहती है। रात में सोने से पहले कॉम्प्लेक्स शुगर या रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट्स, कैफीन, एल्कोहल आदि के सेवन से भी गहरी नींद नहीं आती है और रात में बार-बार आपकी नींद टूटती रहती है।

रेस्टलेस लेग्स सिंड्रोम (Restless Legs Syndrome) होने पर अक्सर लोग पैरों को सोते समय हिलाते रहते हैं। इसमें ऐंठन, झुनझुनी, जलन या रेंगने वाली संवेदनाएं महसूस होती हैं। इसकी वजह से रात में नींद टूटती है और बिस्तर से उतर कर टहलने से इस समस्या से राहत मिल सकती है।

विज्ञापन

इसीलिए जैसे ही आप सोने के लिए बिस्तर पर जाते हैं तुरंत ही कमरे की पूरी लाइट बंद कर दें और हल्की लाइट जलाएं जितना हो सके अपने सोने वाले कमरे को डार्क रखें ऐसा करने से जल्दी नींद आने में मदद मिलती है। यदि आपको दिन के समय सोने की आदत है तो इस आदत को छोड़ दें और यदि आपको किसी कारणवश दिन को सोना पड़ता है तो आधे घंटे से ज्यादा ना सोए। दिन के समय थोड़ा व्यायाम करें जिससे आपको थकावट होगी और रात में अच्छी और चैन की नींद आएगी। अब हम आगे देखेंगे कि हमें रात में होने वाली बैचैनी के लिए क्या करना होगा।

रात में बैचैनी होने पर करें ये 13 उपाय

यदि आप बिस्तर पर लेटे पड़े हैं और आपको बैचनी हो रही है तो आप नीचे दिए गए उपायों को अपना सकते हैं हो सकता है इन उपायों को अपनाने के बाद आपको अपनी बैचेनी कम करने में मदद मिलेगी। तो चलिए देखते हैं कि आखिर वह कौन से उपाय हैं जिन्हें अपनाने के बाद आपको नींद ना आने की समस्या और बेचैनी दूर हो जाएगी।

1. मन में आने वाले फालतू विचार को सोचना बंद करें

जब तक आपका मन शांत नहीं होगा आपको नींद नहीं आएगी और नींद नही आयेगी तो बैचेनी बनी रहेगी। इसीलिए आपके मन में आने वाले फालतू विचारों को आपको दूर करना होगा इसके बाद ही आप अच्छी नींद ले पाएंगे।

2. प्यार मोहब्बत धोखा पैसा इन चीजों को सोचना बंद करें

यदि आप बिस्तर में लेट कर अपनी भावनाओं के साथ खेल रहे हैं प्यार मोहब्बत धोखा पैसा इन बातों को सोच रहे हैं तो आपको नींद आने में काफी समस्या हो सकती है और नींद नही आयेगी तो बैचेनी बनी रहेगी। यह भावनात्मक चीजें हैं यदि आप सोते समय में ज्यादा सोचेंगे तो आपको सोने में दिक्कत होगी ही।

विज्ञापन

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

3. हो सके तो एक छोटी डार्क चॉकलेट खाएं

कभी-कभी बैचेनी और नींद ना आने का कारण भूख हो सकती है इसीलिए ऐसे में एक छोटी, बहुत छोटी डार्क चॉकलेट खाएं और थोड़ा सा पानी पिएं इसके बाद सोने की कोशिश करें।

4. सोने और जागने का समय निर्धारित करें

हमेशा अपने सोने और जागने का एक फिक्स टाइम बनाएं और उसी समय सोने के लिए बिस्तर पर जाएं ऐसा प्रतिदिन करने से आपको समय में नींद आने लगेगी और नींद आयेगी तो बैचेनी कम होगी।

5. माहौल ऐसा बनाये जिसमे आपको आसानी से नींद आ जाये

समय में नींद लाने के लिए आपको नींद से पहले नींद का माहौल बनाना होगा माहौल बनाने के लिए आप अपने कमरे में शांति रखें जितनी हो सके लाइट बंद करके रखें मन को शांत करने वाला म्यूजिक सुने।

6. आरामदायक बिस्तर पर सोएँ

यदि आपका बिस्तर ऐसा है जो आपके शरीर को कष्ट पहुंचा रहा है तब आपको ऐसे में नींद आना मुश्किल हो सकता है इसीलिए हमेशा अपने बिस्तर को आरामदेय और नरम बनाकर रखें।

7. नियमित व्यायाम करे

प्रतिदिन व्यायाम करने की आदत बनाएं व्यायाम करने से शरीर में थकावट होती है और थकावट होने पर शरीर अराम चाहता है जिससे हमें जल्दी नींद आती है और नींद आयेगी तो बैचेनी कम होगी।

8. कैफीन वाली चीजों को कम लें

सोने से 1 घंटे पहले भूल कर भी चाय कॉफी कोल्डड्रिंक या ऐसी चीजें जिनमे कैफीन की मात्रा पाई जाती है इनका उपयोग ना करें। ये चीजें आपके शरीर में बैचेनी बढ़ती हैं।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

9. धुम्रपान न करें

यदि आपको सिगरेट पीने की आदत है और आप इस आदत को नहीं छोड़ पा रहे हैं तो सबसे पहले सिगरेट छोड़ने की कोशिश करें और यदि आपको नींद में समस्या हो रही है तो कम से कम सोने से 1 या 2 घंटे पहले सिगरेट बिल्कुल भी ना पियें। निकोटिन हमारे शरीर में बैचेनी बढ़ता हैं।

10. जरूरत से ज्यादा खाना न खायें

बहुत ज्यादा मात्रा में खा लेने से कभी-कभी शरीर में बेचैनी होने लगती है पेट में गैस बनती है जिसके कारण हमारा किसी भी काम में मन नहीं लगता और हमें समय में नींद नहीं आती। यदि हमारा पाचन अच्छा रहता है तभी हमारे शरीर को आराम मिलता है जिससे नींद आती है इसीलिए जरूरत से ज्यादा खाना ना खाएं।

11. सोने से पहले थोडा रिलैक्स करें

सोने से पहले अपने शरीर को आराम दें सभी प्रकार की चिंताओं को दूर रखें अपने शरीर को रिलैक्स रखें इसके बाद बिस्तर पर जाएं। अपनी आंखें बंद करें और सभी प्रकार के तनाव को दूर करके अपने इष्ट देव को याद करके सोने की कोशिश करें।

12. गहरी और धीमी सांस लेने का अभ्यास करें

इंटरनेट पर आपको ऐसे बहुत से अभ्यास मिल जाएंगे जिनमें सांस लेने का सही तरीका बताया गया है। हम आपको यहां पर बता रहे हैं सांस लेने का एक ऐसा तरीका जो आपको नींद लाने में मदद करेगा सबसे पहले आप रिलैक्स होकर बिस्तर पर लेट जाएं और 5 सेकंड तक अपनी सांस को अंदर खींचे और अपने सीने को फुलाएं। 5 सेकंड तक सांस को अंदर रो कर रखें और 5 सेकंड तक धीरे-धीरे सांस को छोड़ते रहे। ऐसा कम से कम 2 मिनट तक करें आप देखेंगे आपका शरीर रिलेक्स हो गया है और आपको नींद आने लगी है और दिल को चैन मिलने लगा है।

13. बिस्तर से उठ जाए 

यदि आप बिस्तर पर सो रहे हैं और आपको नींद नहीं आ रही है और ऐसा करते हुए आपको आधे घंटे से ज्यादा हो चुका है तो आपको तुरंत बिस्तर से उठ जाना चाहिए और 150 कदमों की वाक लेनी चाहिए।

यदि आपके साथ ऐसा प्रतिदिन हो रहा है कि आपको समय पर नींद नहीं आ रही है, घबराहट और बेचैनी बनी रहती है या साथ में पसीने निकलने की समस्या है तो जल्द से जल्द किसी अच्छे डॉक्टर को दिखा लें हो सकता है आपको किसी तरह की बीमारी हो।

ध्यान दें:  ऊपर बताए गए तरीके को अपनाने से पहले यदि आपके शरीर में पहले से कोई समस्या है तो अपने डॉक्टर को जरूर दिखा लें और अपने डॉक्टर से जरूर परामर्श ले लें।

mbtTOC2();

विज्ञापन

Health के फ्री टूल

सभी देखें →

🆕 मिलती-जुलती पोस्ट

रात में टाइम पास करने के लिए करें ये 11 उपाए | Raat me time paas karne ke liye kya karen रात में टाइम पास करने के लिए करें ये 11 उपाए | Raat me time paas karne ke liye kya karen Health सीने में घबराहट होना | seene me ghabrahat hona सीने में घबराहट होना | seene me ghabrahat hona Health रात में अंधेरे से डर क्यों लगता है? | Raat mein andhere se Dar lagta hai रात में अंधेरे से डर क्यों लगता है? | Raat mein andhere se Dar lagta hai Health रात में आइना देखना चाहिए या नहीं क्यों मना जाता है अशुभ | Raat ke samay Aaina Dekhna रात में आइना देखना चाहिए या नहीं क्यों मना जाता है अशुभ | Raat ke samay Aaina Dekhna Mind
विज्ञापन
दिन दोगुनी रात चौगुनी तरक्की कैसे करें | Din dugni raat chauguni tarakki kaise karen दिन दोगुनी रात चौगुनी तरक्की कैसे करें | Din dugni raat chauguni tarakki kaise karen Health रात को पैरों में बेचैनी और बार-बार हिलाने की इच्छा क्यों होती है? Restless Legs समझें रात को पैरों में बेचैनी और बार-बार हिलाने की इच्छा क्यों होती है? Restless Legs समझें Mind तेज धूप से बचने के उपाय तेज़ धूप अचानक मृत्यु का कारण बन सकती है | Tej Dhoop se bachane upaye तेज धूप से बचने के उपाय तेज़ धूप अचानक मृत्यु का कारण बन सकती है | Tej Dhoop se bachane upaye Health पुलिस गिरफ्तारी से बचने के उपाय: अग्रिम जमानत (Anticipatory Bail) की शर्तें और प्रक्रिया पुलिस गिरफ्तारी से बचने के उपाय: अग्रिम जमानत (Anticipatory Bail) की शर्तें और प्रक्रिया Learn
विज्ञापन
Vivek Hardaha Written by: Writer, YouTuber and tool builder · Madhya Pradesh

Vivek has been online since 2012 and has worked since 2014 across YouTube, blogs and news platforms. He holds an M.Sc. in Computer Science and an M.A. in Sociology. On Vista Hub he writes practical, plain-language guides on tech, money, health, farming and festivals.

Vista Hub अब WhatsApp पर नई पोस्ट और फ्री टूल्स की अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं। Join करें →

🆕 नई पोस्ट

सब देखें →