गर्मी में मिलने वाले 5 फलों के जबरदस्त फायदे | Garmi me milne wale fal

गर्मी में मिलने वाले 5 फलों के जबरदस्त फायदे | Garmi me milne wale fal

🎧
सुनिए — पूरी खबर सिर्फ 1 मिनट में

गर्मी में मिलने वाले 5 फलों के फायदे | Garmi me milne wale fal

आज हम बात करेंगे गर्मियों में मिलने वाले पांच जबरदस्त फलों के बारे में जो हमारे शरीर को गर्मी में ठंडक देते हैं और हमारे शरीर में होने वाली पानी की कमी को दूर करते हैं। प्रत्येक व्यक्ति को कोशिश करनी चाहिए इनमें से 2 तरह के फल गर्मियों में प्रतिदिन सेवन करने की इनके सेवन से शरीर हाइड्रेट बना रहता है। गर्मी में शरीर से पसीना निकलता है और पसीने के साथ-साथ हमारे शरीर से कई तरह के पोषक तत्व भी बाहर आ जाते हैं इन फलों के सेवन के बाद हमारे शरीर में कम हुए पोषक तत्व भरपूर मात्रा में फिर से पहुंच जाते हैं। जिससे हमारे शरीर में एनर्जी बनी रहती है। तो चलिए देखते हैं कि आखिर वह 5 जबरदस्त फल कौन से हैं जिनका सेवन हमें गर्मियों में जरूर करना चाहिए।

विज्ञापन

गर्मी में मिलने वाले 5 फलों के जबरदस्त फायदे

1 तरबूज (Watermelon) 

गर्मी में मिलने वाले 5 फलों के फायदे | Garmi me milne wale fal
संतरा (Orange)

गर्मियों में तरबूज का सेवन बहुत ही फायदेमंद होता है. तरबूज में भरपूर पानी होता है, ऐसे में ये शरीर में पानी की कमी को दूर करने का काम करता है. तरबूज खाने से बॉडी हाइड्रेटेड रहती है और पेट में ठंडक बनी रहती है.

2 संतरा (Orange)

गर्मी में मिलने वाले 5 फलों के फायदे | Garmi me milne wale fal
संतरा (Orange)

गर्मी में संतरा खाने से शरीर में नमी तो रहती ही है, साथ ही संतरा पौटेशियम की कमी को भी दूर करता है. संतरे में करीब 80 प्रतिशत तक पानी ही होता है, ऐसे में गर्मियों के दौरान आप शरीर में पानी की कमी को दूर करने के लिए संतरे का जूस पीएं. संतरा सादा भी खा सकते हैं.

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

3 आम (Mango)

गर्मी में मिलने वाले 5 फलों के फायदे | Garmi me milne wale fal
आम (Mango)

गर्मियां आते ही फलों के राजा आम का इंतजार शुरू हो जाता है. आम खाने में बेहद स्वादिष्ट तो होता ही है पोषण के मामले में भी ये कम नहीं है. एंटीऑक्सीडेंट्स और मिनरल्स से भरा आम आपको मैंगनीज, कैल्शियम, सेलेनियम और आयरन जैसे पोषक तत्व भी देता है. कच्चे आम का पन्ना गर्मियों के लिए बेस्ट ड्रिंक है. इसके साथ ही, पके हुए आम का जूस भी बेहद पौष्टिक और स्वादिष्ट होता है.  

4 अंगूर (Grapes)

गर्मी में मिलने वाले 5 फलों के फायदे | Garmi me milne wale fal
अंगूर (Grapes)

अंगूर में कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, सोडियम, विटामिन के साथ ही अन्य मिनरल्स की मात्रा भी भरपूर होती है. अंगूर शरीर में पानी की कमी को पूरा करने के साथ ही शरीर को ठंडा भी रखता है. पोषक तत्व से भरपूर होने के कारण ये शरीर को एनर्जी भी देता है. इसलिए गर्मियों में अंगूर या इसके जूस का सेवन बहुत ही फायदेमंद है.

विज्ञापन

5 आलूबुखारा (Plum)

गर्मी में मिलने वाले 5 फलों के फायदे | Garmi me milne wale fal
आलूबुखारा (Plum)

आलूबुखारा पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है क्योंकि इसमें फाइबर भरपूर होता है. आलूबुखारा में मिलने वाला विटामिन सी गर्मी के दिनों में इंफेक्शन से भी हमें बचाता है. गर्मियों में इसका सेवन करते हैं तो ये शरीर को ठंडा रखने के साथ ही इम्यूनिटी को भी बूस्ट करता है।

यदि आप गर्मियों में इन पांच फलों का सेवन करते हैं तो आपके शरीर में कभी भी पानी की कमी नहीं होगी और आपको लू लगने की समस्या भी नहीं होगी। जैसा कि देखने में आ रहा है कि धीरे-धीरे करके गर्मी प्रत्येक वर्ष बढ़ते जा रही है ऐसे में हमें हमारे शरीर को भी मजबूत बनाना होगा मजबूत बनाने के लिए फल और सब्जियां सबसे फायदेमंद चीज होती हैं। यदि इन फलों का सेवन प्रतिदिन किया जाए तो शरीर में होने वाली पानी की कमी दूर होती है शरीर हाइड्रेट बना रहता है जिससे हमें दिनभर एनर्जी मिलती है। तो दोस्तों अब आप जान गए होंगे गर्मियों में मिलने वाले 5 तरह के फलों के जबरदस्त फायदों के बारे में। आपके क्या विचार है इन फलों के बारे में हमें कमेंट में जरूर बताइएगा।

विज्ञापन

Health के फ्री टूल

सभी देखें →

🆕 मिलती-जुलती पोस्ट

गर्मी में गर्म पानी पीना चाहिए या नहीं होने वाले 13 फायदे | Garmi me Garam pani peena chahiye ya nahi गर्मी में गर्म पानी पीना चाहिए या नहीं होने वाले 13 फायदे | Garmi me Garam pani peena chahiye ya nahi Health गर्मी में प्याज खाने के 11 फायदे और 3 नुकसान | Garmi me Pyaj khane ke Fayde aur Nuksaan गर्मी में प्याज खाने के 11 फायदे और 3 नुकसान | Garmi me Pyaj khane ke Fayde aur Nuksaan Health गर्मी में कितना पानी पीना चाहिए: उम्र, वजन और गतिविधियों के हिसाब से पूरा चार्ट और एक्सपर्ट टिप्स | Garmi me kitna Pani pina chahiye chart गर्मी में कितना पानी पीना चाहिए: उम्र, वजन और गतिविधियों के हिसाब से पूरा चार्ट और एक्सपर्ट टिप्स | Garmi me kitna Pani pina chahiye chart Health जानिए गर्मी में लू से कैसे बचें | garmi me loo se kaise bache जानिए गर्मी में लू से कैसे बचें | garmi me loo se kaise bache Health
विज्ञापन
कतला मछली खाने के 7 जबरदस्त फायदे और 2 नुकसान: पूरी सच्चाई कतला मछली खाने के 7 जबरदस्त फायदे और 2 नुकसान: पूरी सच्चाई Health पाया सूप पीने के 7 जबरदस्त फायदे: हड्डियों के लिए वरदान | Paya Soup पाया सूप पीने के 7 जबरदस्त फायदे: हड्डियों के लिए वरदान | Paya Soup Health पुरुषों के लिए सबसे सुरक्षित मालिश तेल: 15 दिन में दिखेंगे जबरदस्त फायदे पुरुषों के लिए सबसे सुरक्षित मालिश तेल: 15 दिन में दिखेंगे जबरदस्त फायदे Health काली हल्दी क्या है | काली हल्दी के खाने 15 जबरदस्त फायदे | Black Turmeric Benefits for skin and Health काली हल्दी क्या है | काली हल्दी के खाने 15 जबरदस्त फायदे | Black Turmeric Benefits for skin and Health Festivals
विज्ञापन
Vivek Hardaha Written by: Writer, YouTuber and tool builder · Madhya Pradesh

Vivek has been online since 2012 and has worked since 2014 across YouTube, blogs and news platforms. He holds an M.Sc. in Computer Science and an M.A. in Sociology. On Vista Hub he writes practical, plain-language guides on tech, money, health, farming and festivals.

Vista Hub अब WhatsApp पर नई पोस्ट और फ्री टूल्स की अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं। Join करें →

🆕 नई पोस्ट

सब देखें →