7 बातें पितृ पक्ष में क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए | Pitru Paksha me kya Karna chahiye aur kya nahi

0

पितृ पक्ष में क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए | Shradh paksha: Pitru Paksha me kya Karna chahiye aur kya nahi

पितृ पक्ष या श्राद्ध पक्ष हिंदू धर्म में अपने पुरखों को याद करने का एक तरीका है। पितृपक्ष 15 दिनों तक होते हैं और इन 15 दिनों में लोग अपने गुजरे हुए पुरखों को घर पर लाते हैं और उनकी सेवा करते हैं पितृपक्ष के दौरान हमें कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए।

हमें ध्यान रखना चाहिए कि श्राद्ध पक्ष के दौरान हमें कौन सी चीजें करनी चाहिए और कौन सी चीजों से दूर रहना चाहिए। यदि आप पितृपक्ष का सही लाभ लेना चाहते हैं तो नीचे बताई गई जानकारी को अच्छे से समझ गए इस बार पितृ पक्ष में लागू करें इससे आपके पुरखे प्रसन्न होंगे और आपके मन को भी शांति मिलेगी।

पितृ पक्ष में क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए  Pitru Paksha me kya Karna chahiye aur kya nahi
Pitru Paksha me kya Karna chahiye aur kya nahi

पितृपक्ष में क्या करना चाहिए | Pitru paksha me kya karna chahiye

1. वेद पुराणों और शास्त्रों की माने तो श्राद्ध पक्ष में ब्राह्मणों को सम्मान पूर्वक अपने घर में निमंत्रण देना चाहिए इसके बाद ब्राह्मणों को अपने ही घर में भोजन कराना चाहिए याद रहे भोजन सादा और नॉर्मल हो।

2. ज्यादातर ब्राह्मणों को भोजन दोपहर के समय में कराया जाता है क्योंकि सुबह और शाम का समय देवी देवताओं के लिए रखा गया है इसीलिए दोपहर का समय ही पितरों का होता है ब्राह्मणों को भोजन कराते समय भोजन में मिठाई, फल, सब्जी, पूड़ी आदि होने चाहिए।

3. पितृ पक्ष में हमें ब्राह्मणों को दान करना चाहिए दान करते समय किसी भी प्रकार का बैर ब्राह्मणों के खिलाफ अपने मन में नहीं रखना चाहिए। आप चाहे तो ब्राह्मणों को उनकी जीवन शैली के अनुसार उनके जीवन से संबंधित चीजें दान कर सकते हैं जैसे छाता, जूते, कपड़े, सीधा, मिष्ठान जितना आप से ब्राह्मण प्रसन्न होंगे उतना ही आपके पुरखे आपसे प्रसन्न होंगे इसीलिए ब्राह्मणों को दान देते समय किसी भी तरह की कंजूसी नहीं करनी चाहिए।

4. पितृपक्ष के दौरान कोव्वे को भोजन कराना चाहिए घर का खाना बन जाने के पश्चात घर के पितरों को खाना अर्पण करने के बाद अपने घर की छत या दीवार में एक कटोरी में कोव्ए के लिए भोजन रखना चाहिए।

5. कौवे के अलावा पितृ पक्ष में गाय को भोजन कराना भी उचित माना गया है। आप चाहे तो अपने घर की गाय या अन्य कोई गाय को पितृपक्ष के दौरान प्रतिदिन भोजन करा सकते हैं गाय को भोजन कराने के लिए आप रोटी, गुड़ और घांस का उपयोग करें।

6. गाय के अलावा कुत्ते को भी रोटी खिलाई जा सकती है।

7. शास्त्रों की मानें तो पितृपक्ष के दौरान 15 दिनों तक बालों की कटिंग या दाढ़ी नहीं बनवाना चाहिए। श्राद्ध पक्ष के दिनों में सादा जीवन जीना चाहिए।

पितृपक्ष में क्या नहीं करना चाहिए | Pitru Paksha me kya nahi Karna chahiye

1. पित्र पक्ष या श्राद्ध पक्ष के दौरान मसूर की दाल, धतूरा, अलसी, मादर की दाल, भांग, गां'जा का उपयोग नहीं करना चाहिए। इसके अलावा किसी भी तरह के नशीले पदार्थ जैसे कि शराब,, धूम्रपान, बीड़ी आदि का सेवन नहीं करना चाहिए।

2. श्राद्ध पक्ष के दौरान ज्यादा मिर्च मसाला वाला भोजन करने से भी बचना चाहिए। मांस, मछली, मुर्गा तो बिलकुल भी नहीं खाना चाहिए।

3. श्राद्ध पक्ष के दौरान शरीर पर तेल या साबुन का उपयोग नहीं करना चाहिए इसके अलावा किसी भी तरह की सेंट या परफ्यूम का उपयोग भी नहीं करना चाहिए।

4. श्राद्ध के दौरान किसी भी नए घर में प्रवेश नहीं करना चाहिए। क्योंकि पुराने पुरखे ज्यादातर पुराने घरों में ही आते हैं इसीलिए यदि आप अपने पुरखों को अपने घर में आदर पूर्वक बुलाना चाहते हैं तो उस घर का उपयोग करें जिसमें आपकी पुरखे रहा करते थे नए घर का उपयोग बिल्कुल भी ना करें।

5. पितृपक्ष के दौरान किसी भी तरह से किसी भी स्त्री के संपर्क में नहीं जाना चाहिए और अपने काम उद्दीपन को नियंत्रण में रखना चाहिए।

ऊपर बताई गई बातों का यदि आप श्राद्ध पक्ष या पितृपक्ष के दौरान नियम पूर्वक पालन करते हैं तो आपके पुरखे आप से अवश्य प्रसन्न होंगे और आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी करेंगे।

हम आपसे आशा करते हैं कि अब आप समझ गए होंगे कि पितृपक्ष या श्राद्ध पक्ष के दौरान क्या करना चाहिए और क्या नहीं Pitru Paksha me kya Karna chahiye aur kya nahi.

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)