नई पोस्ट की जानकारी WhatsApp पर पाएं:Join करें

रक्षाबंधन में बहन को क्या गिफ्ट देना चाहिए 5 बेहतरीन उपहार | Rakshabandhan me Bahan ko kya gift dena chahiye

रक्षाबंधन में बहन को क्या गिफ्ट देना चाहिए 5 बेहतरीन उपहार | Rakshabandhan me Bahan ko kya gift dena chahiye

🎧
सुनिए — पूरी खबर सिर्फ 1 मिनट में

रक्षाबंधन में बहन को क्या गिफ्ट देना चाहिए | Rakshabandhan me bahan ko kya gift dena chahiye

हम सभी जानते हैं अभी आने वाले कुछ दिनों के बाद रक्षाबंधन का त्यौहार आने वाला है। रक्षाबंधन के दिन भाई अपनी बहन को राखी बांधने के बदले गिफ्ट जरूर देता है।

विज्ञापन

रक्षाबंधन हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक त्यौहार है होली और दीपावली के बाद रक्षाबंधन को हिंदुओं का सबसे बड़ा त्यौहार माना जाता है। रक्षाबंधन का त्यौहार पूरे भारतवर्ष में धूमधाम से मनाया जाता है। रक्षाबंधन में हर एक बहन अपने छोटे या बड़े भाई को प्यार से राखी बांधी है और अपने भाई को आशीर्वाद देकर भाई से वचन लेती है कि भाई जीवन भर उसकी रक्षा करेगा और भाई अपनी बहन से वादा करता है कि चाहे हालात कैसे भी हो किसी भी परिस्थिति में वह अपनी बहन की मदद, सहायता और रक्षा जरूर करेगा। और बहन के द्वारा भाई को बांधी गई राखी एक रक्षा सूत्र का काम करती है जो भाई को बुरी ताकतों और बुरी शक्तियों से बचाती है।

रक्षाबंधन में बहन को क्या गिफ्ट देना चाहिए  Rakshabandhan me bahan ko kya gift dena chahiye
रक्षाबंधन में बहन को क्या गिफ्ट देना चाहिए

Rakshabandhan Gift for sister

आज हम जानेंगे कि रक्षाबंधन में हमें अपनी बहन को क्या गिफ्ट देना चाहिए। आज हम इस छोटे से आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि ऐसी कौन सी पांच बेहतरीन चीजें हैं जिन्हें आप इस रक्षाबंधन में अपनी बहन को गिफ्ट दे सकते हैं। हमने बहन को गिफ्ट देने के लिए ऐसी चीजों को चुना है जो महिलाओं के लिए बहुत उपयोगी हैं और बहुत सी महिलाओं को पसंद भी आती हैं यदि आप चाहे तो अपनी बहन को भी इनमें से कोई चीज गिफ्ट के रूप में दे सकते हैं। आप चाहे तो रक्षाबंधन के अलावा किसी अन्य त्यौहार में भी अपनी बहन को इन चीजों को गिफ्ट के रूप में दे सकते हैं।

रक्षाबंधन में बहन को क्या गिफ्ट देना चाहिए

रक्षाबंधन में बहन को क्या गिफ्ट देना चाहिए | Rakshabandhan me bahan ko kya gift dena chahiye

1 हैंडबैग- Handbags

आज के समय में महिलाओं के पास ऐसी बहुत सी जरूरत की चीज रहती है जिन्हें बैग में रखना जरूरी होता है इसीलिए आप चाहे तो अपनी बहन को एक हैंडबैग रक्षाबंधन के गिफ्ट के रूप में दे सकते हैं। आपकी बहन चाहे हाउसवाइफ हो यह कॉलेज जाने वाली स्टूडेंट दोनों के लिए ही हैंडबैग बहुत मायने रखता है। एक अच्छा हैंडबैग पर्सनालिटी की शोभा भी बढ़ाता है एक अच्छा हैंडबैग खरीदने के लिए आप अपने किसी पास के स्टोर में जा सकते हैं या आप चाहे तो ऑनलाइन भी हैंडबैग खरीद सकते हैं।

रक्षाबंधन में बहन को क्या गिफ्ट देना चाहिए | Rakshabandhan me bahan ko kya gift dena chahiye

विज्ञापन



2. नए कपड़े- New clothes

रक्षाबंधन के गिफ्ट के रूप में आप अपनी बहन को नए कपड़े खरीद कर दे सकते हैं नए कपड़ों में सलवार सूट, लहंगा, चोली, कुर्ती, इंडो वेस्टर्न ड्रेस, साड़ी और साड़ियों में कई प्रकार की साड़ियां आप गिफ्ट के रूप में दे सकते हैं। लेकिन नए कपड़े गिफ्ट देने से पहले एक बात का ख्याल रखें कि आपकी बहन किस तरह का काम करती है उसी के अनुसार और उसकी पर्सनालिटी के अनुसार ही उसे नए कपड़े खरीद कर दें।

रक्षाबंधन में बहन को क्या गिफ्ट देना चाहिए | Rakshabandhan me bahan ko kya gift dena chahiye

3. फोटो फ्रेम- Photo frame

आप चाहे तो 5 से 6 फोटो फ्रेम खरीद कर उनमें अपनी बचपन की फोटो को लगा कर अपनी बचपन की यादें अपनी बहन के साथ शेयर कर सकते हैं। छोटे-बड़े मिलाकर 5 से 6 फोटो फ्रेम खरीदें और उनमें अपने बचपन की प्यारी-प्यारी फोटो लगाएं और इन फोटो फ्रेम को रक्षाबंधन के दिन अपनी बहन को गिफ्ट करें। यकीन मानिए ऐसा गिफ्ट देखकर आपकी बहन बहुत खुश होगी।

रक्षाबंधन में बहन को क्या गिफ्ट देना चाहिए | Rakshabandhan me bahan ko kya gift dena chahiye

4. गोल्ड- Gold

यदि आपकी बहन गोल्ड पहनना पसंद करती है तो आप अपनी बहन को सोने से बनी हुई कोई भी चीज दे सकते हैं मार्केट में बहुत से ऐसे सोने के आभूषण उपलब्ध हैं जो महिलाओं को बहुत पसंद आते हैं और सोने की कीमत समय के साथ बढ़ती रहती है जिससे आगे चलकर आपकी बहन को फायदा भी होगा। इसीलिए आप चाहे तो रक्षाबंधन में अपनी बहन को गोल्ड से बनी हुई कोई चीज गिफ्ट कर सकते हैं । जैसे कि अंगूठी, ब्रेसलेट, गले का हार, चैन, नेकलेस, झुमका नोज रिंग और भी बहुत सी चीजें आप दे सकते हैं। आज का समय डिजिटल युग का है आप चाहे तो डिजिटल गोल्ड खरीद कर भी अपनी बहन को गिफ्ट कर सकते हैं। डिजिटल गोल्ड खरीदने के लिए आप अपने बैंक में संपर्क कर सकते हैं या आप चाहे तो पेटीएम और इसी तरह के दूसरे एप्स का इस्तेमाल करके भी ऑनलाइन डिजिटल गोल्ड खरीद सकते हैं और अपनी बहन को गिफ्ट कर सकते हैं।

रक्षाबंधन में बहन को क्या गिफ्ट देना चाहिए | Rakshabandhan me bahan ko kya gift dena chahiye




5. डिजिटल गैजेट्स- Digital gadgets

जैसा कि हम बात कर रहे हैं कि आज का समय डिजिटल और इंटरनेट का है इसीलिए आप चाहे तो अपनी बहन को नए नए गैजेट उपहार के रूप में दे सकते हैं। जैसे कि नया मोबाइल फोन, हेडफोन, डिजिटल वॉच, ईयर फोन, गूगल असिस्टेंट, एलेक्सा असिस्टेंट और भी ऐसी बहुत से गैजेट है जो आपको ऑनलाइन मार्केट में आसानी से मिल जाएंगे जिन्हें आप इस रक्षाबंधन अपनी बहन को गिफ्ट कर सकते हैं।

उम्मीद है दोस्तों ऊपर बताई गई चीजें आपकी बहन को बहुत पसंद आएंगी। आप चाहे तो ऊपर बताई गई चीजों के अलावा भी अपनी बहन के पसंद के अनुसार उन्हें अच्छा सा उपहार दे सकते हैं। ये आर्टिकल तो बस इसीलिए लिखा गया था ताकि आपके मन में जो प्रश्न उठ रहे हैं कि इस रक्षाबंधन अपनी बहन को क्या गिफ्ट देना चाहिए। इसका उत्तर आपको मिल सके। आगे आपकी मर्जी है आप दिल से अपनी बहन को जो भी गिफ्ट देना चाहे दे सकते हैं आपकी बहन आपके दिए हुए गिफ्ट को प्यार से Accept करेगी।

विज्ञापन

त्योहार और वॉलपेपर के फ्री टूल

सभी देखें →

🗓️ आज का इतिहास — 15 अक्टूबर

  • 2003। चीन ने अपने पहले मानवयुक्त अंतरिक्ष यान 'शेंझोउ 5' को सफलतापूर्वक लॉन्च किया, जिससे वह अंतरिक्ष में पहुंचने वाला तीसरा देश बना।
  • 1997। भारत के पूर्व राष्ट्रपति और महान वैज्ञानिक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का जन्म: इन्होंने भारत के मिसाइल कार्यक्रम को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया।
  • 1990। सोवियत संघ के अंतिम नेता मिखाइल गोर्बाचेव को शीत युद्ध समाप्त करने के प्रयासों के लिए नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
पूरी जानकारी ›
Vivek Hardaha लेखक:

Vivek Hardaha, Madhya Pradesh. M.Sc. (Computer Science) and M.A. (Sociology). Writing since 2014 on science, logic and society in simple words.

Vista Hub अब WhatsApp पर नई पोस्ट और फ्री टूल्स की अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं। Join करें →

🆕 मिलती-जुलती पोस्ट

चिकन लेग पीस खाने के फायदे | chicken leg piece khane ke fayde चिकन लेग पीस खाने के फायदे | chicken leg piece khane ke fayde सेहत और फिटनेस हेयर ट्रांसप्लांट — फायदे, नुकसान और कितना होता है खर्च | Hair Transplant cost and time हेयर ट्रांसप्लांट — फायदे, नुकसान और कितना होता है खर्च | Hair Transplant cost and time सेहत और फिटनेस वजन कम करते समय Plateau क्यों आता है? | कारण और सही समझ वजन कम करते समय Plateau क्यों आता है? | कारण और सही समझ सेहत और फिटनेस बाल कौन है? प्राचीन देवता से इंटरनेट के ‘शैतान’ तक: असली इतिहास और मिथकों का पर्दाफाश बाल कौन है? प्राचीन देवता से इंटरनेट के ‘शैतान’ तक: असली इतिहास और मिथकों का पर्दाफाश अध्यात्म और आस्था
विज्ञापन
पीरियड्स लेट होने की वजह: क्या सिर्फ प्रेग्नेंसी ही कारण है? जानें 10+ महत्वपूर्ण कारण और समाधान पीरियड्स लेट होने की वजह: क्या सिर्फ प्रेग्नेंसी ही कारण है? जानें 10+ महत्वपूर्ण कारण और समाधान दिमाग और सोच Movie: द कश्मीर फाइल्स देखनी चाहिए या नहीं | The Kashmir Files dekhni chahiye ya nahi Movie: द कश्मीर फाइल्स देखनी चाहिए या नहीं | The Kashmir Files dekhni chahiye ya nahi सेहत और फिटनेस