Ganpati ki seva Mangal mewa wali Aarti | गणपति की सेवा मंगल मेवा आरती के लिरिक्स | गणेश जी आरती लिरिक्स हिंदी में

0

Ganpati ki seva Mangal mewa Aarti lyrics in Hindi

Ganesh Ji Aarti lyrics in Hindi - गणेश चतुर्थी का पर्व आने वाला है ऐसे मौके पर हम आपके लिए लेकर आए हैं गणपति की सेवा मंगल मेवा आरती के लिरिक्स | गणेश जी आरती लिरिक्स हिंदी में. इस आरती को आप गणेश जी की पूजा करते समय आसानी से पढ़ सकते हैं. ऐसा माना जाता है कि यदि सच्चे मन से गणेश जी की पूजा अर्चना की जाए तो गणेश जी अपने भक्तों को तेज बुद्धि और ज्ञान देते हैं और अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं इसीलिए हमें गणेश चतुर्थी और बाकी दिनों में भी गणेश जी की आरती की वंदना करनी चाहिए.

Ganpati ki seva Mangal mewa wali Aarti
Ganpati ki seva Mangal mewa wali Aarti

Ganpati ki seva Mangal mewa Aarti lyrics in Hindi

गणपति की सेवा मंगल मेवा,

सेवा से सब विध्न टरें।

तीन लोक तैतिस देवता, द्वार खड़े सब अर्ज करे॥ गणपति की सेवा...


ऋद्धि-सिद्धि दक्षिण वाम विराजे,

अरु आनन्द सों चवर करें।

धूप दीप और लिए आरती, भक्त खड़े जयकार करें॥

गणपति की सेवा…


गुड़ के मोदक भोग लगत है,

मुषक वाहन चढ़ा करें।

सौम्यरुप सेवा गणपति की, विध्न भागजा दूर परें॥

गणपति की सेवा...


भादों मास और शुक्ल चतुर्थी,

दिन दोपारा पूर परें ।

लियो जन्म गणपति प्रभुजी ने, दुर्गा मन आनन्द भरें॥

गणपति की सेवा...

अद्भुत बाजा बजा इन्द्र का,

देव वधू जहँ गान करें।

श्री शंकर के आनन्द उपज्यो, नाम सुन्या सब विघ्न टरें॥

गणपति की सेवा...


आन विधाता बैठे आसन,

इन्द्र अप्सरा नृत्य करें।

देख वेद ब्रह्माजी जाको, विघ्न विनाशक नाम धरें॥

गणपति की सेवा...


एकदन्त गजवदन विनायक,

त्रिनयन रूप अनूप धरें।

पगथंभा सा उदर पुष्ट है, देख चन्द्रमा हास्य करें॥ 

गणपति की सेवा...

दे श्राप श्री चंद्रदेव को,

कलाहीन तत्काल करें।

चौदह लोक मे फिरे गणपति, तीन भुवन में राज्य करें॥

गणपति की सेवा...


गणपति की पूजा पहले करनी,

काम सभी निर्विघ्न सरें।

श्री प्रताप गणपतीजी को, हाथ जोड स्तुति करें॥

गणपति की सेवा...


गणपति की सेवा मंगल मेवा,

सेवा से सब विध्न टरें।

तीन लोक तैतिस देवता, द्वार खड़े सब अर्ज करे॥

गणपति की सेवा...

Ganpati ki seva Mangal mewa wali Aarti
Ganpati ki seva Mangal mewa wali Aarti

गणेश जी की आरती करते समय आरती की थाली गणेश जी के सामने घुमाना चाहिए या आरती की थाली ना हो तो दोनों हाथ जोड़कर या ताली बजाकर गणेश जी की आरती गाने चाहिए. आपके क्या विचार हैं गणपति की सेवा मंगल मेवा आरती के लिरिक्स | गणेश जी आरती लिरिक्स हिंदी में के बारे में हमें कमेंट में जरूर बताइएगा।

MUST READ THIS 👇

गणेश जी को क्या चढ़ाना चाहिए

गणेश जी को क्या भोग लगाना चाहिए

गणेश जी को दूर्वा क्यों पसंद है दूर्वा चढ़ने के फायदे

गणेश जी को खुश कैसे करे 3 जानिए तीन तरीके

जानिए गणेश जी को हल्दी चढ़ाने के फायदे

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)