मुझे दूसरों की तरक्की से जलन क्यों होती है | Why do i get jealous of other people’s success in hindi

Mujhe dusron se jalan kyon hoti hai- बहुत लोगों के मन में यह प्रश्न आता है कि मुझे दूसरों की तरक्की से जलन क्यों होती है? ऐसे लोग अपने आप को खुद से ही बुरा ठहरा लेते हैं और सोचते हैं कि मैं एक बुरा इंसान हूं जो दूसरों की तरक्की से जलता है। आज हम इसी बारे में बात करेंगे।

विज्ञापन
मुझे दूसरों की तरक्की से जलन क्यों होती है  Why do i get jealous of other people's success in hindi

मुझे जलन क्यों होती है

ऐसा माना जाता है कि जलन तब पैदा होती है जब हम अपनी तुलना किसी और व्यक्ति से करते हैं और उनको हर एक काम में खुद से बेहतर पाते हैं तब हमारे अंदर जलन की भावना पैदा होती है। इसीलिए दूसरों के साथ अपनी तुलना करने से हमें बचना चाहिए उनके विचारों और सोच का सम्मान करें। यदि आप तुलना करते हैं तो आप उनसे कम महसूस करते हैं और यह बात आपको काफी दुख पहुंचाती है और इसी दुख के कारण आप उन लोगों से जलने लग जाते हैं।

मुझे दूसरों की तरक्की से जलन क्यों होती है  Why do i get jealous of other people's success in hindi

मुझे दूसरों से जलन क्यों होती है

हर एक इंसान के अंदर अपनी-अपनी अलग खूबियां होती हैं आपके अंदर भी कोई ना कोई खूबी छुपी हुई होगी और देखना एक दिन आप भी तरक्की करेंगे। लेकिन अभी के समय में आप अपना समय दूसरों की तरक्की को देख कर जलने में बर्बाद कर रहे हैं। और यह सोच रहे हैं कि काश आप उनके जैसे होते, काश आप बहुत पैसे कमा पाते ऐसा होना स्वभाविक है जलन एक स्वाभाविक प्रक्रिया है जो हर एक इंसान को जीवन में कभी ना कभी होती है। इंसान कई प्रकार से एक दूसरे से जलते हैं कभी खूबसूरती को लेकर, कभी रंग रूप को लेकर, कभी हाइट हेल्थ को लेकर, कभी पढ़ाई लिखाई को लेकर, कभी नौकरी चाकरी को लेकर, और कभी जीवन में सफलता को लेकर, कुछ लोग तो एक दूसरे की शादियों को देखकर भी जलते हैं।

दूसरों से जलना कैसे बंद करें

“आपको दूसरों को देखकर जलन इसलिए होती है क्योंकि आप अपने जीवन में कुछ नहीं कर पा रहे हैं” आपने अपना ये काम बना लिया है दूसरों को देखना और उनसे जलना। इंसान की ये बहुत पुरानी आदत है वह अपनी थाली छोड़कर दूसरों की थाली में ज्यादा झांकता है। वैसे जलन एक स्वाभाविक प्रक्रिया है जो हर इंसान को होती है लेकिन कुछ लोग ऐसे होते हैं जो हर एक बात पर दूसरों से जलते हैं। एक बात का ध्यान रखिए भगवान ने सभी को अलग-अलग बनाया है और सभी को अलग-अलग गुण दिए हैं इन्हीं गुणों के हिसाब से इंसान अपने जीवन में कार्य करता है और आगे बढ़ता है। इसीलिए आपको चाहिए कि आप अपने अंदर छुपे हुए गुण को पहचानें। आप भी वह काम कर सकते हैं जो दूसरे कर रहे हैं। आप में भी वह ताकत है जो दूसरों के अंदर है। बस देर इस बात की है कि आप उस ताकत को बाहर कब निकालेंगे। जब आप अपने अंदर की ताकत को पहचान लेंगे और उसका उपयोग करना सीख जाएंगे तब आपको तरक्की करने से कोई नहीं रोक सकता। ये जलन करने वाली आदत तुरंत छूट जाएगी इसके लिए आपको अलग से कोई प्रयास करने की जरूरत नहीं है बस आपको चाहिए कि आप अपने काम में ध्यान दें दूसरों के काम में ध्यान ना लगाएं।

मुझे दूसरों की तरक्की से जलन क्यों होती है  Why do i get jealous of other people's success in hindi

विज्ञापन

सोशल नेटवर्किंग साइट

आजकल एक दूसरे को जलाने का पूरा ठेका तो सोशल नेटवर्किंग साइट ने ले लिया है चाहे फेसबुक हो या इंस्टाग्राम लोग नई नई जगह पर घूमने जाते हैं और अपने फोटोस डालते रहते हैं और उन्हें देखकर दूसरे लोगों को जलन पैदा होती है। कुछ लोगों की तो आदत ही होती है कि अपनी नई गाड़ी, अपना नया घर, अपना प्रमोशन, अपनी वाइफ सभी चीज को इंटरनेट पर अपलोड करते रहते हैं। और दूसरों को दिखाते की वे कितने खुश रहते हैं ऐसे लोगों का काम ही होता है दूसरे लोगों को जलाना और कुछ लोग इनकी तरक्की को देखकर यह महसूस करते हैं कि वो अपने जीवन में कुछ नहीं कर पा रहे हैं। यदि आपको भी बहुत ज्यादा जलन होती है तो कुछ समय तक सोशल नेटवर्किंग साइट से दूरी बना लें।

और सब से काम की बात आपके पास जो है उसी से संतुष्ट होना सीखिए और हां मेहनत करने से कभी पीछे मत हटिए। तरक्की के सपने देखिए लेकिन किसी से जलन बिना रखे। जलन करने से आपकी सेहत खराब होगी आपका ही समय खराब जाएगा। आपका ही काम में मन नहीं लगेगा और जब आपका काम में मन नहीं लगेगा तो आप अपने काम को नहीं कर पाएंगे और जब तक आप काम नहीं करेंगे तो आप तरक्की कैसे करेंगे आप दूसरों को देखकर सिर्फ जलते रह जाएंगे “ जलन इंसान को अंदर से जला देती है” इसीलिए इंसान को चाहिए कि वह जलन को जला दें। आपके क्या विचार हैं इस बारे में कमेंट में जरूर बताइएगा और यदि आप जलन की आदत नहीं छोड़ पा रहें हैं तो भी हमें कमेंट में बताइएगा हम आपकी पूरी मदद करेंगे।

विज्ञापन

Health के फ्री टूल

सभी देखें →

🆕 मिलती-जुलती पोस्ट

दिन दोगुनी रात चौगुनी तरक्की कैसे करें | Din dugni raat chauguni tarakki kaise karen

दिन दोगुनी रात चौगुनी तरक्की कैसे करें | Din dugni raat chauguni tarakki kaise karen

Health
अकेलापन कैसे दूर करें: सोशल मीडिया पर दूसरों से तुलना बंद करें और सच्ची खुशी पाएं – एक विस्तृत गाइड

अकेलापन कैसे दूर करें: सोशल मीडिया पर दूसरों से तुलना बंद करें और सच्ची खुशी पाएं – एक विस्तृत गाइड

Mind
खुद की तुलना दूसरों से क्यों है हानिकारक? जानिए खुश रहने के वैज्ञानिक और व्यावहारिक तरीके | khud ki tulna dusron se na karo

खुद की तुलना दूसरों से क्यों है हानिकारक? जानिए खुश रहने के वैज्ञानिक और व्यावहारिक तरीके | khud ki tulna dusron se na karo

Mind
हमें दूसरों की मदद क्यों करनी चाहिए। hamen doosro ki madad kyu karni chahiye। why help others

हमें दूसरों की मदद क्यों करनी चाहिए। hamen doosro ki madad kyu karni chahiye। why help others

Health
विज्ञापन
मुझे नींद नहीं आ रही है मैं क्या करूं | I can’t sleep what should i do?

मुझे नींद नहीं आ रही है मैं क्या करूं | I can't sleep what should i do?

Health
मुझे क्या नहीं सोचना चाहिए । आज से इन 5 बातों को सोचना बंद कर दो । Kya nahi socha chahiye

मुझे क्या नहीं सोचना चाहिए । आज से इन 5 बातों को सोचना बंद कर दो । Kya nahi socha chahiye

Health
सोते समय बेड हिलने का एहसास क्यों होता है? झटका, चक्कर या वास्तविक कंपन

सोते समय बेड हिलने का एहसास क्यों होता है? झटका, चक्कर या वास्तविक कंपन

Health
सोते समय तेज धमाका सुनाई देना: Exploding Head Syndrome क्या है?

सोते समय तेज धमाका सुनाई देना: Exploding Head Syndrome क्या है?

Health
विज्ञापन
Vivek Hardaha Written by: Writer, YouTuber and tool builder · Madhya Pradesh

Vivek has been online since 2012 and has worked since 2014 across YouTube, blogs and news platforms. He holds an M.Sc. in Computer Science and an M.A. in Sociology. On Vista Hub he writes practical, plain-language guides on tech, money, health, farming and festivals.

Vista Hub अब WhatsApp पर नई पोस्ट और फ्री टूल्स की अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं। Join करें →

🆕 नई पोस्ट

सब देखें →