ठनकी का इलाज | ठनका लगने पर क्या करें 10 घरेलू उपाय | Thanka lagne par kya karen

ठनकी का इलाज | ठनका लगने पर क्या करें 10 घरेलू उपाय | Thanka lagne par kya karen

🎧
सुनिए — पूरी खबर सिर्फ 1 मिनट में

ठनकी का इलाज | ठनका लगने पर क्या करें 10 घरेलू उपाय | Thanki lagne par kya karen

गर्मी के दिनों में ठनकी या ठनका लगना या बार बार पेशाब के साथ जलन होना एक आम समस्या है जो गर्मियों के दिनों में काफी देखी जाती है आज हम इसी के बारे में जानेंगे।

विज्ञापन

ठनकी लगने का कारण

गर्मी के दिनों में अक्सर ज्यादा पसीना निकलने के कारण शरीर में पानी की कमी हो जाती है। पानी की कमी होने के कारण ठनकी लग जाती है कभी-कभी ठनकी लगने का कारण यूरिन इन्फेक्शन भी होता है ठनकी लगने पर इंसान को बार बार पेशाब महसूस होती है और पेशाब कम मात्रा में निकलती है और साथ ही जलन होती है। यह एक आम समस्या है जो गर्मी के दिनों में ज्यादातर लोगों के साथ होती है।

ठनकी का इलाज  ठनका लगने पर क्या करें 10 घरेलू उपाय  Thanka lagne par kya karen

ठनकी या ठनका लगने पर क्या करें

ठनकी का प्रमुख कारण शरीर में पानी की कमी का होना है ठनका को दूर करने के लिए आपको जल्द से जल्द अपने शरीर में हुई पानी की कमी को दूर करना होगा इसके लिए हम आपको आगे कुछ उपाय बता रहे हैं इन उपायों में से कुछ उपायों को आप अपना सकते हैं।

ठनकी का इलाज

1. ठनकी लगने या पेशाब में जलन होने पर ज्यादा से ज्यादा मात्रा में पानी पिए। आप एक बार में अपने शरीर की क्षमता के अनुसार जितना पानी पी सकते हैं उतना पानी पी लें।

2. एक गिलास पानी लें और उसमें आधा नींबू निचोड़ कर पी ले।

3. या आप चाहे तो एक गिलास पानी में आधा नींबू निचोड़ कर उसमें आधा चम्मच शहद मिलाकर पी सकते हैं।

4. सामान्य एक कप चाय जो हम पीते हैं उसमें एक गिलास पानी मिला लें और उसे एक साथ पी जाएं ऐसा करने से ठनकी दूर होती है।


5. आप चाहे तो पानी में एक चम्मच ग्लूकोस मिलाकर भी पी सकते हैं।

6. आप चाहे तो ऐसी कोल्ड्रिंक जिसमें नींबू मिला हुआ हो उसे भी पी सकते हैं।

विज्ञापन

7. पेशाब में होने वाली जलन को दूर करने के लिए अनार का जूस काफी फायदेमंद रहता है आप चाहे तो एक गिलास अनार का जूस पी सकते हैं।

8. यदि आपके आसपास नारियल पानी उपलब्ध है तो आप ठनकी लगने पर नारियल पानी का भी उपयोग कर सकते हैं।

9. ठनकी लगने पर इलायची खाना भी काफी फायदेमंद रहता है।

10. यदि आपको ठनकी और बार बार पेशाब में जलन किडनी की पथरी के कारण हो रही है तो ऐसे में बीयर पीना भी काफी फायदेमंद हो सकता है। लेकिन इसका सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर से जरूर सलाह ले लें।

पेशाब का रंग कैसा होना चाहिए यूरिन कलर चार्ट

ठनकी से बचने के लिए क्या करें

ठनकी से बचने के लिए कभी भी अपने शरीर में पानी की कमी ना होने दें। पानी की कमी के कारण ही ठनकी और बार बार पेशाब में जलन की समस्या होती है इसीलिए इससे बचने के लिए अपने शरीर में पानी की कमी ना होने दें। धूप में निकलने से पहले दो से तीन गिलास पानी पिए यदि आप पानी में नींबू निचोड़ कर और शहद मिलाकर पीते हैं तो यह आपके लिए और भी अच्छा रहेगा। गर्मियों में मिलने वाले गन्ने का रस और शरबत का उपयोग भी आप पानी की कमी को दूर करने के लिए कर सकते हैं।

यदि इन उपायों को अपनाने के बाद भी आपको बार-बार ठनकी या ठनका लग रहा है या पेशाब में जलन हो रही है तो देर ना करते हुए किसी अच्छे डॉक्टर को दिखा लें।

विज्ञापन

Health के फ्री टूल

सभी देखें →

🆕 मिलती-जुलती पोस्ट

पेट में गैस और भूख न लगने के 4 घरेलू उपाय | Gas Problem पेट में गैस और भूख न लगने के 4 घरेलू उपाय | Gas Problem Health सफेद पानी (White Discharge) का जड़ से इलाज: 5 घरेलू उपाय जो कमजोरी दूर करेंगे सफेद पानी (White Discharge) का जड़ से इलाज: 5 घरेलू उपाय जो कमजोरी दूर करेंगे Health अंडकोष में दर्द और सूजन (Testicle Pain) का इलाज: 5 आसान घरेलू उपाय अंडकोष में दर्द और सूजन (Testicle Pain) का इलाज: 5 आसान घरेलू उपाय Health पेशाब में जलन (Urine Infection) का तुरंत इलाज: 5 आसान घरेलू उपाय पेशाब में जलन (Urine Infection) का तुरंत इलाज: 5 आसान घरेलू उपाय Health
विज्ञापन
बवासीर का घरेलू इलाज: दर्द और सूजन से पाएं प्राकृतिक और प्रभावी राहत | Piles Home Remedies बवासीर का घरेलू इलाज: दर्द और सूजन से पाएं प्राकृतिक और प्रभावी राहत | Piles Home Remedies Health Burnout Symptoms: पहचानें थकान, तनाव और मन न लगने के गहरे कारण और समाधान Burnout Symptoms: पहचानें थकान, तनाव और मन न लगने के गहरे कारण और समाधान Health शीघ्रपतन का स्थायी इलाज: टाइमिंग बढ़ाने के आधुनिक और आयुर्वेदिक उपाय शीघ्रपतन का स्थायी इलाज: टाइमिंग बढ़ाने के आधुनिक और आयुर्वेदिक उपाय Health गुर्दे की पथरी (Kidney Stone) का बिना ऑपरेशन इलाज: 5 उपाय जो पथरी गला देंगे गुर्दे की पथरी (Kidney Stone) का बिना ऑपरेशन इलाज: 5 उपाय जो पथरी गला देंगे Health
विज्ञापन
Vivek Hardaha Written by: Writer, YouTuber and tool builder · Madhya Pradesh

Vivek has been online since 2012 and has worked since 2014 across YouTube, blogs and news platforms. He holds an M.Sc. in Computer Science and an M.A. in Sociology. On Vista Hub he writes practical, plain-language guides on tech, money, health, farming and festivals.

Vista Hub अब WhatsApp पर नई पोस्ट और फ्री टूल्स की अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं। Join करें →

🆕 नई पोस्ट

सब देखें →