घमौरियों में क्या लगाएं ये 7 उपाए दूर कर देंगें आपकी घमौरियां | Prickly Heat Ghamoriya ka ilaj

घमौरियों में क्या लगाएं ये 7 उपाए दूर कर देंगें आपकी घमौरियां | Prickly Heat Ghamoriya ka ilaj

🎧
सुनिए — पूरी खबर सिर्फ 1 मिनट में

घमौरियों में क्या लगाएं  | Prickly Heat Ghamoriya ka ilaj

गर्मियों के दिनों में ज्यादा पसीना निकलने के कारण छोटे से लेकर बड़ों तक को घमौरियों की समस्या हो जाती है।

विज्ञापन

घमौरियों की समस्या होना आम बात है लेकिन कभी-कभी घमोरियां शरीर में कुछ ज्यादा मात्रा में हो जाती हैं जो की जलन और खुजली पैदा करती हैं। बार-बार खुजलाने से त्वचा में निशान बन जाते हैं और जलन भी ज्यादा होती है। बार-बार घमौरियों में नाखून ले जाने से इंफेक्शन का खतरा भी बढ़ जाता है इसीलिए इससे अच्छा ये है कि हम समय रहते घमौरियों का पुख्ता इलाज कर लें। आज हम जानेंगे कि कैसे हम 6 तरीकों को अपनाकर घमौरियों से मुक्ति पा सकते हैं।

घमौरियों में क्या लगाएं   Prickly Heat Ghamoriya

घमौरी क्या हैं

घमौरियों को अंग्रेजी में Prickly heat कहां जाता है और हमारी भाषा में इसे हम घमौरी, घमोरा, फोड़े, फुंसी आदि कई नामों से जानते हैं। घमौरियां दरअसल त्वचा में होने वाले छोटे-छोटे दाने हैं जो पसीने के कारण होते हैं। इन दानों में खुजलाहट होती है और ये दिखाई देने में हल्के लाल कलर के होते हैं। ज्यादातर घमौरियां छोटे बच्चों को होती है जिनमें 1 से लेकर 10 साल तक के बच्चों में घमोरियां ज्यादा पाई जाती हैं।

घमोरियां क्यों होती है

घमोरियां हमारे शरीर से निकलने वाले पसीने के कारण होती हैं गर्मियों में हमारे शरीर से ज्यादा पसीना निकलता है जोकि हमारी त्वचा पर जमा रहता है इसी कारण त्वचा में हल्के-हल्के दाने निकल आते हैं। जिन्हें हम घमौरियां कहते हैं। घमौरियों के निकलने के और भी कई कारण हो सकते हैं लेकिन सबसे प्रमुख कारण है हमारे शरीर से निकलने वाला पसीना।

घमौरियों में क्या लगाएं

नीचे आपको घमौरियों से बचने के 7 उपाय बताए गए हैं इन उपायों को अपनाकर आप घमौरी से बहुत हद तक छुटकारा पा सकते हैं। कोशिश करें इनमें से किसी एक उपाय को अपनाने की यदि एक उपाय काम नहीं करता तभी आप दूसरा उपाय अपनाएं। एक साथ दो-दो उपाय अपनाने की कोशिश ना करें।

विज्ञापन

1. घमौरियों में नीम

घमौरियों के लिए नीम के पत्ते के पानी को सबसे उपयोगी माना गया है। नीम के पत्ते का पानी बनाने के लिए आप कुछ मात्रा में नीम की पत्ती लेकर उसे 2 लीटर पानी में तेज आंच पर उबलने दें। पानी ठंडा हो जाने के बाद उस पानी को आप एक बाल्टी पानी में मिलाकर अपने घमौरी वाले स्थान में लगाकर रगड़ रगड़ कर नहाए। ऐसा करने से कुछ ही दिनों में आपकी घमौरियां दूर हो जाएंगी।

2. घमौरियों में मुल्तानी मिट्टी

घमौरियों को दूर करने के लिए आप मुल्तानी मिट्टी का भी उपयोग कर सकते हैं। एक पैकेट मुल्तानी मिट्टी को पानी में घोलकर लेप तैयार कर लें और इस लेप को घमौरियों वाले स्थान पर लगाएं ऐसा करने से आपकी घमोरियां जल्द ही ठीक होंगी और आपके शरीर को ठंडक भी मिलेगी।

3. घमौरियों में दही

घमौरियों से छुटकारा पाने में दही काफी फायदेमंद हो सकता है इसके लिए आप आधा कटोरी दही लें और इसमें 8 से 10 पत्ते पुदीना के पीसकर मिला लें अब इस लेप को 10 से 15 मिनट तक घमौरियों वाले स्थान पर लगा कर रखें और हल्के हल्के हाथों से मसाज करें। ऐसा करने से आपको घमौरियों से राहत मिलेगी।

4. घमौरियों में बर्फ

घमौरियों को दूर करने के लिए आप बर्फ का इस्तेमाल भी कर सकते हैं बर्फ को इस्तेमाल करने के लिए आप छोटे-छोटे बर्फ के टुकड़ों को रुमाल में बांध लें और घमौरी वाली जगह पर हल्के हल्के मसाज करें। ऐसा करने से शरीर की गर्मी शांत होगी और आपको घमौरियों से होने वाली खुजली में भी राहत मिलेगी और आपकी घमौरिया भी इससे जल्द ठीक हो जाएंगी।

विज्ञापन

5. घमौरियों में चंदन

घमौरियों को दूर करने के लिए चंदन को भी उपयोगी माना जाता है इसके लिए आप चंदन की लकड़ी के पाउडर को पानी के साथ मिलाकर एक लेप तैयार कर लें और इस लेप को घमौरियों वाली जगह पर लगाएं और तब तक लगा रहने दें जब तक कि यह लेप सुख ना जाए। लेप के सूख जाने के बाद आप इसे सामान्य पानी से धो लें ऐसा 3 से 4 दिन तक करें आपको घमौरियों में काफी आराम मिलेगा।

6. घमौरियों में एलोवेरा

एलोवेरा के उपयोग से भी घमौरियों को दूर किया जा सकता है इसके लिए आप एलोवेरा का गूदा निकालकर घमौरियों वाली जगह पर सीधे लगा सकते हैं और इसे तब तक लगा रहने दें जब तक कि एलोवेरा का गूदा सुखना जाए। सूखने के बाद इसे आप सामान्य पानी से धो लें। एलोवेरा का गूदा आपके शरीर को ठंडक पहुंचाएगा इसके साथ ही साथ घमौरियों से भी आपको राहत देगा।

7. घमौरियों में पाउडर

आजकल मार्केट में ऐसे बहुत से ब्रांड है जो घमौरियों के पाउडर ला रहे हैं आप चाहें तो इनमें से आपकी पसंद का सबसे अच्छा ब्रांड का पाउडर खरीद सकते हैं और उसका उपयोग कर सकते हैं। पाउडर भी घमौरियों को मिटाने में हमारे शरीर की मदद करता है ये घमौरियों को मिटाने का कारगर उपाय है।

घमौरियों में क्या ना करें

गर्मियों के दिनों में जब आपको घमौरिया हो जाती हैं तब आप यह गलती करते हैं आप बार-बार अपना हाथ घमौरी वाले स्थान में ले जाकर खुजली करते हैं ऐसा बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए ऐसा करने से त्वचा का इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। इसीलिए कभी भी घमौरियों को खुजलाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए।

गर्मियों का मौसम आ गया है ऐसे में हर किसी को घमौरियां तंग करती हैं आप चाहें तो अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ इस पोस्ट को शेयर कर सकते हैं ताकि वो भी घमौरियों से छुटकारा पा सकें।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
mbtTOC2();

विज्ञापन

Health के फ्री टूल

सभी देखें →

🆕 मिलती-जुलती पोस्ट

बुरी आदत को कैसे छोड़ें | बुरी आदत को छोड़ने के उपाए | Buri adat ko kaise chhode बुरी आदत को कैसे छोड़ें | बुरी आदत को छोड़ने के उपाए | Buri adat ko kaise chhode Health छोटे बच्चों को स्कूल कैसे भेजे | बच्चों को स्कूल भेजने के उपाए | Chhote bacchon ko school kaise bhejen छोटे बच्चों को स्कूल कैसे भेजे | बच्चों को स्कूल भेजने के उपाए | Chhote bacchon ko school kaise bhejen Health मॉनसून हेयर फॉल: हफ्ते में 2 बार लगाएं ये जादुई तेल, बाल झड़ना होगा बंद मॉनसून हेयर फॉल: हफ्ते में 2 बार लगाएं ये जादुई तेल, बाल झड़ना होगा बंद Health ठंड में चेहरे पर क्या लगाएं: रूखेपन से पाएं छुटकारा, पाएं दमकती त्वचा! ठंड में चेहरे पर क्या लगाएं: रूखेपन से पाएं छुटकारा, पाएं दमकती त्वचा! Health
विज्ञापन
बाल झड़ने पर क्या लगाएं | baal jhadne ko kaise roke बाल झड़ने पर क्या लगाएं | baal jhadne ko kaise roke Health घर में सड़े अंडे जैसी बदबू आए तो क्या करें? पहले सुरक्षा, फिर कारण घर में सड़े अंडे जैसी बदबू आए तो क्या करें? पहले सुरक्षा, फिर कारण Health सोकर उठने पर शरीर पर नीले निशान या खरोंच क्यों दिखते हैं? सोकर उठने पर शरीर पर नीले निशान या खरोंच क्यों दिखते हैं? Health नींद में दम घुटना और हाँफकर उठना: ऊपरी हवा समझने से पहले ये जानें नींद में दम घुटना और हाँफकर उठना: ऊपरी हवा समझने से पहले ये जानें Health
विज्ञापन
Vivek Hardaha Written by: Writer, YouTuber and tool builder · Madhya Pradesh

Vivek has been online since 2012 and has worked since 2014 across YouTube, blogs and news platforms. He holds an M.Sc. in Computer Science and an M.A. in Sociology. On Vista Hub he writes practical, plain-language guides on tech, money, health, farming and festivals.

Vista Hub अब WhatsApp पर नई पोस्ट और फ्री टूल्स की अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं। Join करें →

🆕 नई पोस्ट

सब देखें →