Skip to content

हाथ में 6 उंगली क्यों होती हैं | क्या 6 उंगली वाले लोग भाग्यशाली होते हैं | Is six fingers lucky in hindi

Health Vivek Hardaha Updated: नवम्बर 3, 2026

Ek insaan ka haath jisme 6 ungliyan dikh rahi hain. Kya 6 ungli wale log lucky hote hain?

आपने देखा या सुना होगा कुछ लोगों के हाथ या पैरों में एक एक्स्ट्रा उंगली आ जाती है। दुनिया में ऐसे बहुत से लोग हैं जिनकी 6 उंगलियां है। फेमस एक्टर ऋतिक रोशन सहित ऐसी कई बड़ी हस्तियां हैं जिनके हाथों में या पैरों में 6 उंगलियां है।

हाथ में 6 उंगली क्यों होती हैं  क्या 6 उंगली वाले लोग भाग्यशाली होते हैं  Is six fingers lucky in

हाथ में 6 उंगली क्यों होती हैं

हाथों या पैरों में 6 उंगलियां आना पोलीडाक्टयली Polydactyly डिसऑर्डर है। इस डिसऑर्डर के कारण इंसान के हाथों या पैरों में 6 उंगलियां आ जाती हैं। डॉक्टर बताते हैं इसका कारण डीएनए का कम या ज्यादा होना है कई लोग इसे जेनेटिक कंडीशन भी मानते हैं और ऐसा माना जाता है कि यह डिसऑर्डर पीढ़ी दर पीढ़ी चलता है। जिनके माता-पिता या करीबी रिश्तेदार को पोलीडाक्टयली डिसऑर्डर होता है तो हो सकता है उनके आने वाले बच्चों को भी यह डिसऑर्डर हो। ऐसे में पोलीडाक्टयली डिसऑर्डर की संभावनाएं 50% तक बढ़ जाती हैं।

सर्जरी या ऑपरेशन करके एक्स्ट्रा उंगली को निकाला जा सकता है लेकिन आमतौर पर लोग ऐसा नहीं करवाते। इंसान के अलावा जानवरों में भी यह डिसऑर्डर पाया जाता है बिल्लियों के अगले पंजे में आमतौर पर 5 और पिछले पंजों में 4 उंगलियां आती हैं लेकिन बहुत सारी बिल्लियां ऐसी होती हैं जो इस डिसऑर्डर से ग्रसित होती हैं उनमें ज्यादा उंगलियां पाई जाती हैं कुत्तों और चूहों में भी यह डिसऑर्डर पाया जाता है।

क्या 6 उंगलियों वाले लोग भाग्यशाली होते हैं

इस बात का कोई प्रमाण नहीं है कि 6 उंगलियों वाले लोग भाग्यशाली होते हैं। लेकिन कुछ ज्योतिषी हैं जिनका कहना है कि जिनके हाथों या पैरों में एक्स्ट्रा उंगली होती है ऐसे लोग भाग्यशाली होते हैं ऐसे लोग अपने जीवन में बहुत तरक्की करते हैं और उन्हें कभी धन की कमी नहीं आती। लेकिन ऐसा सिर्फ ज्योतिषियों का मानना है। असल में इस बात का कोई प्रमाण नहीं है। ये एक शारीरिक डिसऑर्डर है जो आमतौर पर किसी भी के साथ हो सकता है इसीलिए इससे घबराना नहीं चाहिए।

जिन लोगों को 6 उंगलियां होते हैं उन्हें अपनी एक्स्ट्रा उंगली के कारण जीवन में कभी भी कोई तकलीफ नहीं उठानी पड़ती हो सकता है कुछ लोग इस बात को लेकर उनका मजाक उड़ाए लेकिन शारीरिक रूप से उन्हें किसी भी तरह की कोई भी तकलीफ नहीं होती। एक इंसान के नाते हमारा फर्ज बनता है कि हम ऐसे लोगों का मजाक ना उड़ाएं बल्कि उनका साथ दें।



Health के फ्री टूल

सभी देखें →

Share Your Opinion

Comments are closed on this post.

More on Site