अच्छी नींद आने के लिए 8 घरेलू उपाय झट से आएगी नींद | Acchi neend ke liye gharelu upay

अच्छी नींद आने के लिए 8 घरेलू उपाय झट से आएगी नींद | Acchi neend ke liye gharelu upay

🎧
सुनिए — पूरी खबर सिर्फ 1 मिनट में

अच्छी नींद आने के लिए घरेलू उपाय | Achi neend ke liye gharelu upay

आज हम इस पोस्ट में जानेंगे अच्छी नींद लाने के लिए क्या करें और अच्छी नींद लाने के उपाय के बारे में।

विज्ञापन

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में इंसान को ना खाने की फिकर है ना सोने की। आज के समय में इंसान को इतना काम हो जाता है कि वह अपनी नींद भी पूरी नहीं कर पाता। कई अध्ययन यह साबित करते हैं कि इंसान अपनी सामान्य नींद से बहुत कम नींद ले रहा है कम नींद लेने के कारण हमारे शरीर में कई प्रकार की दिक्कतें आ सकती हैं। 

ऐसा माना जाता है कि इंसान को 8 से 9 घंटे की नींद लेना जरूरी होता है लेकिन आज के समय में लोग इतनी नींद नहीं ले पा रहे हैं। पर्याप्त नींद ना लेने के कारण ऐसा देखा गया है कि लोग अक्सर गाड़ी चलाते समय या कुछ काम करते समय अपने ऑफिस में सो जाते हैं ऐसे लोगों को दिन भर सुस्ती आती रहती है और काम में भी मन नहीं लगता।

अच्छी नींद आने के लिए घरेलू उपाय  Achi neend ke liye gharelu upay

कम नींद लेने से होने वाले 9 नुकसान

1. कम नींद से हमारे दिमाग को आराम नहीं मिल पाता जिससे हमारे दिमाग में तनाव बढ़ता है और इसका सीधा असर हमें अपनी कार्यक्षमता पर देखने को मिलता है। इसका नतीजा यह होता है की इंसान चिड़चिड़ा और गुस्सैल हो जाता है कभी-कभी तो डिप्रेशन जैसी समस्या भी कम नींद के कारण शुरू हो जाती है।

2. ऐसा देखा गया है कि जो लोग 8 घंटे से कम सोते हैं उन लोगों की याददाश्त कमजोर होने लगती है ऐसे लोगों को रोज के काम की सामान्य बातें भी याद नहीं रहती। ऐसे लोग जल्दी से निर्णय भी नहीं ले पाते और ऐसा याददाश्त कमजोर होने की कारण होता है।

विज्ञापन

3. कम नींद लेने के कारण हमारे शरीर की पाचन तंत्र प्रणाली पर भी असर पड़ता है कम नींद लेने के कारण हमारे शरीर में खाना ठीक तरह से नहीं पचता और हमें अपच होती है। बार बार डकारे आती हैं कई बार तो शौच के लिए भी बार-बार जाना पड़ता है पेट हमेशा खराब रहता है पेट में गैस या कब्ज बनी रहती है।

4. कम नींद लेने के कारण हमारे शरीर में चर्बी भी बढ़ने लगती है जिसका सीधा असर हमारे दिल पर होता है कम नींद लेने के कारण हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और हृदय से जुड़ी हुई समस्याओं का खतरा और भी बढ़ जाता है।

5. कम नींद लेने के कारण रोगों से लड़ने की क्षमता में कमी आने लगती है। कम नींद के कारण शरीर अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता खोने लगता है। रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने की कारण इंसान जल्दी ही किसी रोग का शिकार हो जाता है ऐसे लोगों को आए दिन सर्दी जुकाम और खांसी जैसी समस्याएं आती रहती हैं।

6. ऐसा माना जाता है कि यदि 1 दिन भी कम नींद ली जाए तो हमारे शरीर में शक्कर की मात्रा बढ़ जाती है। खून में शुगर लेवल हाई हो जाता है और यदि लंबे समय तक कम नींद ली जाए तो डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है।

7. कम नींद लेने के कारण हमारे शरीर में हार्मोन असंतुलन भी होता है। महिलाओं में थायराइड की समस्या, पीरियड्स की समस्या जैसे कई हार्मोन कई समस्याओं को देखा गया है कभी-कभी तो चिड़चिड़ापन, मूड परिवर्तन, पीरियड की अनियमितता और मोटापा जैसी समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है।

विज्ञापन

8. कम नींद लेने के कारण इंसान की आंखें भी कमजोर होती हैं जब हम सोते हैं तब हमारी आंखों को आराम मिलता है। यदि हम बहुत लंबे समय तक जागेंगे तो हमारी आंखों को आराम नहीं मिल पाएगा और धीरे-धीरे हमारी आंखें कमजोर होने लगेगी।

9. कम नींद लेने के कारण शरीर में आए दिन यहां वहां दर्द होता रहता है कभी पैरों में, कभी हाथों में, कभी गर्दन में। ज्यादातर कम नींद लेने वाले लोगों में गर्दन दर्द पाया गया है जब हम सोते हैं तब हमारी गर्दन को आराम मिलता है और ना सोने पर हमारी गर्दन सक्रिय रहती है जिससे गर्दन में दर्द बढ़ जाता है।

अच्छी नींद लाने के 8 घरेलू उपाय

अच्छी नींद लाने के लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं करना बस नीचे बताई गई कुछ बातों का पालन करना है और आप अच्छी गहरी नींद पा सकते हैं।

अच्छी नींद आने के लिए घरेलू उपाय  Achi neend ke liye gharelu upay

1. सबसे पहले तो अपने सोने और उठने का टाइम टेबल सेट कर लें और उसी के अनुसार प्रतिदिन समय पर सोए और समय पर उठें।

2. सोने के 1 घंटे पहले चाय, काफी, कोल्ड ड्रिंक या ऐसे पेय पदार्थ जिनमें कैफीन की मात्रा पाई जाती है ऐसी चीजों का सेवन बिल्कुल भी ना करें।

3. कुछ लोग नींद के लिए शराब का सेवन करते हैं जो कि बहुत ही गलत है शराब हमारी नींद के पैटर्न को खराब कर देती है। यदि आप ड्रिंक करते हैं तो आपने भी गौर किया होगा सोते समय तो आप आराम से सो जाते हैं लेकिन आधी रात को अचानक आपकी नींद खुलती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि हमारा शरीर सही से नींद नहीं ले पाता शरीर को समझ में नहीं आता कि आखिर आराम मिल रहा है तो किस चीज से मिल रहा है इसीलिए सोने के लिए शराब का सहारा बिल्कुल भी ना लें।

4. यदि आप अच्छी नींद चाहते हैं तो धूम्रपान और अन्य तंबाकू उत्पादन  से भी दूरी बना लें या हो सके तो सोने के 2 घंटे पहले से इन चीजों का सेवन बंद कर दें।

5. अच्छी नींद लाने के लिए कमरे का माहौल आरामदायक होना बहुत ज्यादा जरूरी है इसके लिए आप अपने कमरे को शांत बनाए रखें। अगर आप ऐसी जगह रहते हैं जहां पर हल्ला बहुत ज्यादा होता है तो कोशिश करें खिड़की और दरवाजे बंद रखने की। जब आपका कमरा शांत रहेगा तभी आपका मन शांत हो पाएगा और जब मन शांत होगा तभी आपको अच्छी नींद मिल पाएगी।

6. सोने से 1 घंटे पहले किसी भी तरह के इलेक्ट्रिक उपकरण जैसे कि टीवी, मोबाइल, गाने, वीडियो इत्यादि सुनना और देखना बंद कर दें ज्यादा मोबाइल देखने से हमारी आंखों पर बुरा असर पड़ता है जब हम मोबाइल देखते हैं तो मोबाइल की ब्लू लाइट हमारी आंखों पर बुरा प्रभाव डालती है और हमारी आंखों को यह महसूस नहीं होने देती कि अब रात हो गई है और सोने का समय हो गया है। इसीलिए सोने से 1 घंटे पहले मोबाइल और टीवी का उपयोग बंद कर दें।

7. आप चाहे तो सोने के 15:20 मिनट पहले हल्की-हल्की चहल कदमी कर सकते हैं। आप चाहे तो एक छोटी सी वॉक पर जा सकते हैं या घर पर ही 50 से 100 कदम चल सकते हैं ऐसा करने से आपको अच्छी नींद आएगी और आपका मन भी शांत रहेगा।

8. अपने आहार में पौष्टिक चीजें शामिल करें कहने का मतलब संतुलित आहार लें ऐसा खाना खाए जिसमें आपको सभी तरह के मिनरल्स और पोषक तत्व और विटामिंस मिलते रहे। शरीर में यदि इन चीजों की कमी नहीं होगी तो शरीर खुद ब खुद अपना टाइम टेबल सेट कर लेगा और आपको समय में नींद आने लगेगी।

उम्मीद करते हैं दोस्तों ऊपर बताए गए तरीके आपको अच्छी नींद लाने में काफी मदद करेंगे लेकिन यदि इन उपायों को अपनाने के बाद भी आपको अच्छी नींद नहीं आ रही है तो हो सकता है आपके शरीर में किसी तरह की समस्या हो इसके लिए आप किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह जरूर ले लें ज्यादा लंबे समय से अच्छी नींद ना ले पाना शरीर के लिए नुकसानदेह हो सकता है इसीलिए देर न करते हुए किसी अच्छे डॉक्टर को दिखा लें।

FAQs 

Q.1 मुझे नींद नहीं आती क्या करूं?

ans.आप ऊपर बताए गए तरीकों को अपना सकते हैं।

Q.2 मुझे कितनी देर सोना चाहिए?

ans.हमारे शरीर के लिए 8 से 9 घंटे की नींद पर्याप्त होती है।

Q.3 मुझे डॉक्टर को कब दिखाना चाहिए?

ans.जब आपको लगे कि आप सारे उपाय अपना चुके हैं इसके बाद भी आपको नींद की समस्या है तब आपको डॉक्टर को दिखाना चाहिए।

Q.4 क्या मैं सोने के लिए नींद की दवा ले सकता हूं?

ans.बिल्कुल ले सकते हैं लेकिन डॉक्टर की सलाह के बिना नींद की दवा बिल्कुल भी ना लें।




स्रोत

विज्ञापन

Health के फ्री टूल

सभी देखें →

🆕 मिलती-जुलती पोस्ट

ओवरथिंकिंग कैसे रोकें: नींद न आने पर 7 तरीके 2026 ओवरथिंकिंग कैसे रोकें: नींद न आने पर 7 तरीके 2026 Mind सुबह की कुछ अच्छी आदतें | Subah ki adaten सुबह की कुछ अच्छी आदतें | Subah ki adaten Health शरीर की सूजन के लिए घरेलू उपाय: कारण, लक्षण और प्रभावी उपचार | Home Remedies for Swelling in Hindi शरीर की सूजन के लिए घरेलू उपाय: कारण, लक्षण और प्रभावी उपचार | Home Remedies for Swelling in Hindi Health हीट स्ट्रोक लक्षण और बचाव 2026: लू लगने पर क्या करें, कारण, इलाज और घरेलू उपाय – IMD हीटवेव अलर्ट हीट स्ट्रोक लक्षण और बचाव 2026: लू लगने पर क्या करें, कारण, इलाज और घरेलू उपाय – IMD हीटवेव अलर्ट Health
विज्ञापन
पेट साफ कैसे करें – 15 आसान घरेलू उपाय जो रामबाण हैं (2026) पेट साफ कैसे करें – 15 आसान घरेलू उपाय जो रामबाण हैं (2026) Health पेट में गैस और भूख न लगने के 4 घरेलू उपाय | Gas Problem पेट में गैस और भूख न लगने के 4 घरेलू उपाय | Gas Problem Health सफेद पानी (White Discharge) का जड़ से इलाज: 5 घरेलू उपाय जो कमजोरी दूर करेंगे सफेद पानी (White Discharge) का जड़ से इलाज: 5 घरेलू उपाय जो कमजोरी दूर करेंगे Health रुका हुआ पीरियड (Irregular Periods) जल्दी लाने के 5 घरेलू उपाय: 100% असरदार रुका हुआ पीरियड (Irregular Periods) जल्दी लाने के 5 घरेलू उपाय: 100% असरदार Health
विज्ञापन
Vivek Hardaha Written by: Writer, YouTuber and tool builder · Madhya Pradesh

Vivek has been online since 2012 and has worked since 2014 across YouTube, blogs and news platforms. He holds an M.Sc. in Computer Science and an M.A. in Sociology. On Vista Hub he writes practical, plain-language guides on tech, money, health, farming and festivals.

Vista Hub अब WhatsApp पर नई पोस्ट और फ्री टूल्स की अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं। Join करें →

🆕 नई पोस्ट

सब देखें →