नई पोस्ट की जानकारी WhatsApp पर पाएं:Join करें

मंडेला इफेक्ट क्या है और कैसे काम करता है | What is the Mandela Effect in Hindi

मंडेला इफेक्ट क्या है और कैसे काम करता है | What is the Mandela Effect in Hindi

🎧
सुनिए — पूरी खबर सिर्फ 1 मिनट में

मंडेला इफेक्ट क्या है | What is the Mandela Effect in Hindi

हमारे ब्रह्मांड में ना जाने कितने ऐसे रहस्य मौजूद हैं जिन पर से अभी पर्दा उठना बाकी है। हमारा ब्रह्मांड बहुत बड़ा है और ऐसा माना जाता है कि हमारे ब्रह्मांड की तरह ही और भी कई ब्रह्मांड है जोकि हूबहू हमारे ब्रह्मांड की तरह ही है। इन्हें समानांतर ब्रह्मांड कहा जाता है और अंग्रेजी में इन्हें पैरेलल यूनिवर्स कहा जाता है। कभी-कभी हमारी ही तरह दिखने वाले दूसरे ब्रह्मांड में घटने वाली घटनाएं हमारे ब्रह्मांड में हो जाती हैं इसी को मंडेला इफेक्ट कहा जाता है।

विज्ञापन
मंडेला इफेक्ट क्या है  What is the Mandela Effect in Hindi

कई वैज्ञानिकों का मानना है कि इस ब्रह्मांड में हमारे अलावा भी कई ब्रह्मांड हैं जो हूबहू हमारे ब्रह्मांड की तरह है उन ब्रह्मांडओं में भी कई आकाशगंगा है, सूर्य और ग्रह मौजूद हैं और उन ग्रहों में हमारी ही तरह लोग रहते हैं। आपने कई हॉलीवुड मूवीस में देखा होगा कि लोग एक समानांतर ब्रह्मांड से दूसरे समानांतर ब्रह्मांड में किसी तकनीक का प्रयोग करके जाते हैं ऐसा ही मंडेला इफेक्ट में माना जाता है जब कोई दूसरे ब्रह्मांड से आकर हमारे ब्रह्मांड में कोई इफेक्ट पैदा कर देता है उसे ही मंडेला इफेक्ट कहा जाता है।

मंडेला इफेक्ट क्या है  What is the Mandela Effect in Hindi

इसे मंडेला इफेक्ट इसलिए कहा जाता है क्योंकि साल सन 2013 में जब नेल्सन मंडेला की मृत्यु हुई तो उस समय बड़ी संख्या में लोगों ने यह कहा कि नेल्सन मंडेला की मृत्यु तो पहले ही हो चुकी है और इस चीज का टेलीकास्ट वो पहले ही टेलीविजन पर देख चुके हैं। इस अजीबोगरीब घटना के सामने आने के बाद इस इफ़ेक्ट को मंडेला इफेक्ट नाम दिया गया। इस घटना के बाद से मंडेला इफेक्ट की तो जैसे बौछार ही आ गई दुनिया भर से कई लोगों ने अपने अपने अनुभव शेयर किए तो सामने आया कि ऐसी घटनाएं कई लोगों के साथ हो चुकी हैं।

कुछ वैज्ञानिकों का मानना है कि हमारी ही तरह दिखने वाले समानांतर ब्रह्मांड में कुछ लोगों ने एक ब्रह्मांड से दूसरे ब्रह्मांड में जाने की तकनीक खोज ली है और इसी का उपयोग करके ऐसे लोग हमारे ब्रह्मांड में आते हैं और हमारे ब्रह्मांड में परिवर्तन करके चले जाते हैं। उन परिवर्तनों को ही हम मंडेला इफेक्ट कहते हैं। मंडेला इफेक्ट हमारे साथ भी हो सकता है क्या आपको कभी ऐसा लगा है कि आप जो दुनिया देख रहे हैं इस दुनिया को आपने पहले भी कहीं देखा है यदि आपको ऐसा लगता है तो हो सकता है कि आप भी मंडेला इफेक्ट से इफेक्ट हो गए हो।

विज्ञापन

आज तक मंडेला इफेक्ट की घटनाओं से पर्दा नहीं उठ पाया है वैज्ञानिक और शोधकर्ता अभी भी इस बात में शोध कर रहे हैं कि मंडेला इफेक्ट की घटनाएं किस हद तक सही है। मंडेला इफेक्ट क्या है और पूरी तरह से कैसे काम करता है इसके अभी कोई पुख्ता सबूत उपलब्ध नहीं है ये एक परिकल्पना है इस परिकल्पना में कितनी हकीकत है और कितना झूठ ये आज तक कोई नहीं समझ पाया है। हालांकि लोग समय-समय पर मंडेला इफेक्ट से जुड़ी घटनाओं का दावा करते हैं और इंटरनेट पर अपने अनुभव लोगों से बांटते रहते हैं।

यदि मंडेला इफेक्ट की घटनाएं सही है तो सच में ही हमारी तरह दिखने वाले कई और ब्रह्मांड इस दुनिया में मौजूद हैं और हो सकता है उन ब्रह्मांड में हमारे जैसे ही दिखने वाले लोग भी मौजूद हो और हो सकता है कि आपकी तरह कोई व्यक्ति किसी और ब्रह्मांड में भी इस आर्टिकल को पढ़ रहा हो कुछ कहा नहीं जा सकता।

आपके क्या विचार हैं और आप क्या सोचते हैं मंडेला इफेक्ट के बारे में? क्या आपके साथ कोई मंडेला इफेक्ट की घटना घटी है? यदि हां तो हमारे साथ आप अपने विचार कमेंट में शेयर कर सकते हैं।

जरूर पढ़ें: रोचक जानकारी और रहस्य


(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

विज्ञापन

अध्यात्म और आस्था के फ्री टूल

सभी देखें →

🗓️ आज का इतिहास — 14 अक्टूबर

  • 2012। भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति और परोपकारी व्यक्ति, जमनालाल बजाज की जयंती पर उनके योगदान को याद किया जाता है।
  • 1987। भारत के प्रसिद्ध 'मेट्रो मैन' ई. श्रीधरन का जन्म: इन्होंने दिल्ली मेट्रो और कोंकण रेलवे जैसी परियोजनाओं को सफल बनाया।
  • 1964। मार्टिन लूथर किंग जूनियर को उनके अहिंसक संघर्ष के लिए नोबेल शांति पुरस्कार देने की घोषणा की गई।
पूरी जानकारी ›
Vivek Hardaha लेखक:

Vivek Hardaha, Madhya Pradesh. M.Sc. (Computer Science) and M.A. (Sociology). Writing since 2014 on science, logic and society in simple words.

Vista Hub अब WhatsApp पर नई पोस्ट और फ्री टूल्स की अपडेट सीधे WhatsApp पर पाएं। Join करें →

🆕 मिलती-जुलती पोस्ट

Navratri Mantra Jaap for 9 Days: नौ दिनों के मंत्र और जाप विधि Navratri Mantra Jaap for 9 Days: नौ दिनों के मंत्र और जाप विधि अध्यात्म और आस्था पूजा में आँसू, जम्हाई या शरीर काँपना: क्या यह माता का संकेत है? पूजा में आँसू, जम्हाई या शरीर काँपना: क्या यह माता का संकेत है? अध्यात्म और आस्था नवरात्रि में मंत्र गलत पढ़ जाए या दुर्गा पाठ अधूरा रह जाए तो क्या करें? नवरात्रि में मंत्र गलत पढ़ जाए या दुर्गा पाठ अधूरा रह जाए तो क्या करें? अध्यात्म और आस्था नवरात्रि में चौराहे पर नींबू, सिंदूर और टोटका दिखे तो क्या करें? नवरात्रि में चौराहे पर नींबू, सिंदूर और टोटका दिखे तो क्या करें? अध्यात्म और आस्था
विज्ञापन
नवरात्रि में नींबू, नारियल और बकरे की बलि क्यों देते हैं? नवरात्रि में नींबू, नारियल और बकरे की बलि क्यों देते हैं? अध्यात्म और आस्था नवरात्रि में तंत्र-मंत्र और गुप्त साधना: सच, मान्यताएँ और सावधानियाँ नवरात्रि में तंत्र-मंत्र और गुप्त साधना: सच, मान्यताएँ और सावधानियाँ अध्यात्म और आस्था